logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम प्रधान और अधिकारियों ने नहीं ली सुध, ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद शुरू कराई सड़क की मरम्मत रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। विकासखंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत शाखा जनवारा में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों की परेशानी अब खुद सड़क की मरम्मत कराने तक पहुंच गई है। आरोप है कि कई वर्षों से खराब पड़े रास्ते की मरम्मत के लिए ग्रामीण ग्राम प्रधान और सचिव से लेकर संबंधित अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के बाद रास्ते की हालत और भी खराब हो गई, जिसके चलते लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। जानकारी के मुताबिक, मुगुल रोड से शाखा जनवारा गांव होते हुए शंकरपुर डेरा तक जाने वाला रास्ता लंबे समय से जर्जर हालत में है। रास्ते में बिछा खरंजा जगह-जगह से उखड़ चुका है। बारिश के बाद सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ हो गया है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना तो दूर, ग्रामीणों को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल से लगा रहे गुहार ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते की मरम्मत कराने के लिए पिछले करीब तीन वर्षों से ग्राम प्रधान और सचिव के पास लगातार मांग रखी जा रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क खराब होने के कारण गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को होती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से समस्या झेलने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से सड़क को दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने खुद उठाया बीड़ा प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत नहीं होने के बाद ग्रामीणों ने आपस में चंदा जुटाकर रास्ते को दुरुस्त कराने का फैसला लिया। इसके बाद ग्रामीण ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों की मदद से सड़क पर काम करने में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि वे किसी तरह रास्ते को चलने लायक बनाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बारिश के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित न हो। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत की है, लेकिन जब लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूरी में उन्हें खुद आगे आना पड़ा। गांव के भूपेंद्र सिंह, क्वालिटी पाल, अनूप, अतुल, गोविंद, राधे, श्याम सिंह और प्रीतम सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि वे लगातार जिम्मेदारों से सड़क ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का संज्ञान लेकर सड़क की स्थायी मरम्मत कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न उठानी पड़े।

11 hrs ago
user_Shubham sahu Reporter
Shubham sahu Reporter
Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ई-रिक्शा संघ प्रशासन की बैठक संपन्न संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ईरिक्शा संघ एवं प्रशासन की बैठक में ईरिक्शा संघ ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है। रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि में ई रिक्शा संघ, व्यापार मंडल एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईरिक्शा चालकों के सामने आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन किया गया। ई-रिक्शा संघ ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के डीलरों को ट्रेनिंग सेंटर बनाने, डीलरों को क्रेता का लाइसेंस बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने का नियम बनाया जाए। बस स्टाप में सवारियां बैठाने एवं उतारने के दौरान चालान नहीं किया जाए। ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो माह के लिए अलग खिडकी खोली जाए। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, ई रिक्शा संघ अध्यक्ष धीरू यादव, एसआई रामाराम आदि मौजूद रहे। एसआई ने बताया कि ई रिक्शा संघ ने ज्ञापन सौपा है। कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
    1
    ई-रिक्शा संघ प्रशासन की बैठक संपन्न संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापन
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के गायत्री तपोभूमि प्रांगण में संपन्न हुई ईरिक्शा संघ एवं प्रशासन की बैठक में ईरिक्शा संघ ने पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर समाधान की मांग की है।
रविवार को कस्बे के गायत्री तपोभूमि में ई रिक्शा संघ, व्यापार मंडल एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में ईरिक्शा चालकों के सामने आ रही कठिनाइयों पर गहन मंथन किया गया। ई-रिक्शा संघ ने प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण की मांग की है। ज्ञापन में कस्बे के डीलरों को ट्रेनिंग सेंटर बनाने, डीलरों को क्रेता का लाइसेंस बनाकर रजिस्ट्रेशन कराने का नियम बनाया जाए। बस स्टाप में सवारियां बैठाने एवं उतारने के दौरान चालान नहीं किया जाए। ई रिक्शा चालकों के लाइसेंस बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में दो माह के लिए अलग खिडकी खोली जाए।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू, चेयरमैन अनुज गुप्ता, ई रिक्शा संघ अध्यक्ष धीरू यादव, एसआई रामाराम आदि मौजूद रहे। एसआई ने बताया कि ई रिक्शा संघ ने ज्ञापन सौपा है। कार्यवाही के लिए परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उद्घाटन और बोर्ड के बाद भी अधूरी गली! किदवई नगर में पार्षद के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश उद्घाटन और बोर्ड के बाद भी अधूरी गली! किदवई नगर में पार्षद के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश ​स्मार्ट सिटी और विकास के दावों के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की एक और तस्वीर सामने आई है। मामला किदवई नगर के उस्मानपुर गाँव (वार्ड नंबर 92) का है, जहाँ मकान नंबर 41, 42 और 43 वाली गली में बदहाली चरम पर है। ​इलाके के लोगों का आरोप है कि नाली, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं यहाँ नदारद हैं। ताज्जुब की बात यह है कि इस गली के निर्माण के लिए बाकायदा पूजन किया गया, नारियल फोड़े गए और 'कार्य संपन्न' होने का बोर्ड तक लगा दिया गया, लेकिन ज़मीन पर काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा। वार्ड: 92 (उस्मानपुर गाँव, किदवई नगर) स्थानीय लोगों के आरोप- ​"हमारे यहाँ ना लाइट है, ना सीवर है और ना ही नालियों की व्यवस्था है। पार्षद अवधेश त्रिपाठी जी ने यहाँ आकर पूजन किया, नारियल फोड़ा, जय-जयकार हुई... यहाँ तक कि कार्य संपन्न होने का बोर्ड भी लगा दिया गया, लेकिन गली का निर्माण आज तक नहीं हुआ। हमें सिर्फ़ 15 दिन और महीने भर का झूठा आश्वासन देकर बरगलाया जा रहा है।" ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लगातार पार्षद और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ़ आश्वासन ही मिलता है। अब देखना यह होगा कि 'कागज़ों और बोर्ड' पर संपन्न हो चुके इस विकास कार्य की सुध ज़मीनी स्तर पर कब ली जाती है।
    4
    उद्घाटन और बोर्ड के बाद भी अधूरी गली! किदवई नगर में पार्षद के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश
उद्घाटन और बोर्ड के बाद भी अधूरी गली! किदवई नगर में पार्षद के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश
​स्मार्ट सिटी और विकास के दावों के बीच स्थानीय जनप्रतिनिधियों की लापरवाही की एक और तस्वीर सामने आई है। मामला किदवई नगर के उस्मानपुर गाँव (वार्ड नंबर 92) का है, जहाँ मकान नंबर 41, 42 और 43 वाली गली में बदहाली चरम पर है।
​इलाके के लोगों का आरोप है कि नाली, सीवर और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाएं यहाँ नदारद हैं। ताज्जुब की बात यह है कि इस गली के निर्माण के लिए बाकायदा पूजन किया गया, नारियल फोड़े गए और 'कार्य संपन्न' होने का बोर्ड तक लगा दिया गया, लेकिन ज़मीन पर काम एक इंच भी आगे नहीं बढ़ा।
वार्ड: 92 (उस्मानपुर गाँव, किदवई नगर)
स्थानीय लोगों के आरोप-
​"हमारे यहाँ ना लाइट है, ना सीवर है और ना ही नालियों की व्यवस्था है। पार्षद अवधेश त्रिपाठी जी ने यहाँ आकर पूजन किया, नारियल फोड़ा, जय-जयकार हुई... यहाँ तक कि कार्य संपन्न होने का बोर्ड भी लगा दिया गया, लेकिन गली का निर्माण आज तक नहीं हुआ। हमें सिर्फ़ 15 दिन और महीने भर का झूठा आश्वासन देकर बरगलाया जा रहा है।"
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे लगातार पार्षद और प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ़ आश्वासन ही मिलता है। अब देखना यह होगा कि 'कागज़ों और बोर्ड' पर संपन्न हो चुके इस विकास कार्य की सुध ज़मीनी स्तर पर कब ली जाती है।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • अमृत महोत्सव के लिए तैयार हो रहे 35 हजार तिरंगे सिलाई मशीन से सीले जा रहे हैं तिरंगे घाटमपुर-क्षेत्र के पतारा ब्लाक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर पतारा ब्लॉक क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम) से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 35 हजार तिरंगे तैयार करने में जुटी हैं| समूह की महिलाओं पूरे उत्साह के साथ तिरंगा झंडा निर्माण का कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है| ब्लॉक स्तर पर संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं निर्धारित मानकों के अनुसार तिरंगे तैयार कर रही हैंं| तैयार किए जा रहे तिरंगों का विवरण स्वतंत्रता दिवस में पहले सरकारी कार्यालयों, विद्यालयोंऔर अन्य संस्थानों में किया जाएगा| ब्लॉक मिशन मैनेजर राजकुमार एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की नोडल अधिकारी विजया सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है, कि सवथानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने के साथ- साथ हर घर तिरंगा लगाकर अभियान को सफल बनाना है| समूह से जुड़ी सलोचना, सरिता,,रीति, मीना, प्रियंकाआदि ने बताया कि तिरंगा निर्माण से उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो रही है| और देशभक्ति से जुड़े इस कार्य में योगदान देकर उन्हें गर्व की अनुभूति भी हो रही है| खंड विकास अधिकारी शिवनरेश सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा तैयार करने के लिए समूहों की महिलाओं को समय से तिरंगे तैयार करने के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं|ता कि स्वतंत्रता दिवस के पहले सभी तिरंगे उपलब्ध कराए जा सकें| इस दौरान प्रभारी एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा, एडीओ पंचायत राघवेंद्रप्रताप सिंह,एडीओ समाज कल्याण पल्लवी शिवहरे,डॉटा ऑपरेटर निरुपम प्रजापति के अलावा कई समुह की महिलाएं मौजूद रहीं|
    1
    अमृत महोत्सव के लिए तैयार हो रहे 35 हजार तिरंगे सिलाई मशीन से सीले जा रहे हैं तिरंगे 
घाटमपुर-क्षेत्र के पतारा ब्लाक स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव को लेकर पतारा ब्लॉक क्षेत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन(एनआरएलएम)  से गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं 35 हजार तिरंगे तैयार करने में जुटी हैं| समूह की महिलाओं पूरे उत्साह के साथ  तिरंगा झंडा निर्माण का कार्य कर रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिलने के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है|                             ब्लॉक स्तर पर संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं निर्धारित मानकों के अनुसार तिरंगे तैयार कर रही हैंं| तैयार किए जा रहे तिरंगों का विवरण स्वतंत्रता दिवस में पहले सरकारी कार्यालयों,  विद्यालयोंऔर अन्य संस्थानों में किया जाएगा| ब्लॉक मिशन मैनेजर राजकुमार  एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की नोडल अधिकारी विजया सिन्हा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य है, कि सवथानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने के साथ- साथ  हर घर तिरंगा लगाकर अभियान को सफल बनाना है| समूह से जुड़ी सलोचना, सरिता,,रीति, मीना, प्रियंकाआदि ने बताया कि तिरंगा निर्माण से उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो रही है| और देशभक्ति से जुड़े इस कार्य  में योगदान देकर उन्हें गर्व की अनुभूति भी हो रही है| खंड विकास अधिकारी शिवनरेश सिंह ने बताया कि अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा तैयार करने के लिए समूहों की महिलाओं को समय से तिरंगे तैयार करने के लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं|ता कि स्वतंत्रता दिवस के पहले सभी तिरंगे उपलब्ध कराए जा सकें| इस दौरान प्रभारी एडीओ आईएसबी विक्रम शर्मा, एडीओ पंचायत राघवेंद्रप्रताप सिंह,एडीओ समाज कल्याण पल्लवी शिवहरे,डॉटा ऑपरेटर निरुपम प्रजापति के अलावा कई समुह की महिलाएं मौजूद रहीं|
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    23 hrs ago
  • थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं भूमि विवाद व राजस्व मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश हमीरपुर। माह के दूसरे शनिवार को थाना परिसर सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करे। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि राजस्व संबंधित दो एवं दो पुलिस संबंधित कुल चार शिकायतें आई। जिसमें एक एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
    3
    थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
भूमि विवाद व राजस्व मामलों के निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश
हमीरपुर। माह के दूसरे शनिवार को थाना परिसर सुमेरपुर में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामलों सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने फरियादियों के प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े मामलों में संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच करे। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। फरियादियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान कर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पटेल ने बताया कि राजस्व संबंधित दो एवं दो पुलिस संबंधित कुल चार शिकायतें आई। जिसमें एक एक का निस्तारण मौके पर किया गया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 🚨 बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस सुरक्षा के कड़े घेरे में यात्रा कर रहीं तमन्ना मलिक और अनीषा बानो ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मौलाना महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हलाला के नाम पर महिलाओं का कथित शोषण बंद होना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। दोनों महिलाओं के इन बयानों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर नई चर्चा को जन्म दिया है। #KanwarYatra #HarHarMahadev #Sawan2026 #ShivBhakt #Gangajal #Haridwar #Dasna #Ghaziabad #UttarPradesh #Sanatan #WomenRights #AnishaBano #TamannaMalik #BreakingNews #HindiNews #SudarshanNews #Muzaffarnagar #IndiaNews #Mahadev #BolBam #KawadYatra #NewsUpdate
    1
    बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
🚨 बुर्का पहनकर पवित्र जल लेकर हरिद्वार से गाजियाबाद के डासना मंदिर की कांवड़ यात्रा कर रहीं मुस्लिम शिवभक्त महिलाएं चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
पुलिस सुरक्षा के कड़े घेरे में यात्रा कर रहीं तमन्ना मलिक और अनीषा बानो ने महिलाओं के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि कट्टरपंथी मौलाना महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हलाला के नाम पर महिलाओं का कथित शोषण बंद होना चाहिए और मुस्लिम महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए।
दोनों महिलाओं के इन बयानों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर नई चर्चा को जन्म दिया है।
#KanwarYatra #HarHarMahadev #Sawan2026 #ShivBhakt #Gangajal #Haridwar #Dasna #Ghaziabad #UttarPradesh #Sanatan #WomenRights #AnishaBano #TamannaMalik #BreakingNews #HindiNews #SudarshanNews #Muzaffarnagar #IndiaNews #Mahadev #BolBam #KawadYatra #NewsUpdate
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* । प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* ।
    1
    प्रकरण के सम्बन्ध मे अवगत कराना है कि आज दिनांक 08.08.2026 को डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिवांर क्षेत्र के ग्राम मवई जार में जितेन्द्र सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह (उम्र करीब 24 वर्ष) निवासी ग्राम मवईजार थाना बिवांर, जनपद हमीरपुर के बांये पैर मे भुजवल सिंह ने गोली मार दी है । घायल जितेन्द्र सिंह उपरोक्त का जिला अस्पताल हमीरपुर मे इलाज चल रहा है । सूचना पर तत्काल श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा थाना बिवांर पुलिस बल व फील्ड यूनिट एवं डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके पर पहुंचकर। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया । तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *प्रकरण के सम्बन्ध में श्रीमान क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा दी गई बाइट* ।

    user_बलदाऊ टीवी न्यूज
    बलदाऊ टीवी न्यूज
    Doctor हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.