logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदा जनपद के अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Shrikant Shrivastav
Shrikant Shrivastav
पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

बांदा जनपद के अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन अलोना गाँव में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन बांदा । जनपद के अलोना गाँव में ओम प्रकाश सिंह (लाला) के निवास पर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास आचार्य आनंद भूषण दीक्षित महाराज ने भक्त प्रह्लाद, वामन अवतार तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा की शुरुआत जड़ भरत के प्रसंग से हुई। महाराज ने बताया कि सांसारिक वस्तुओं और प्राणियों के प्रति अत्यधिक मोह मनुष्य के पतन का कारण बनता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को जीवन में वैराग्य और ईश्वर भक्ति का महत्व समझाया। इसके उपरांत भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा का वर्णन करते हुए बताया गया कि किस प्रकार भगवान नृसिंह ने प्रह्लाद की रक्षा कर अधर्म का अंत किया और धर्म की स्थापना की। वामन अवतार के प्रसंग में राजा बलि की सत्यनिष्ठा और दानशीलता का उल्लेख करते हुए कहा गया कि भगवान ने दो पग में समस्त लोक नाप लिए और तीसरा पग बलि के सिर पर रखकर उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया। कथा का मुख्य आकर्षण श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रहा। कंस के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और वासुदेव जी द्वारा उन्हें यमुना पार कर गोकुल पहुंचाने का प्रसंग बड़े ही भावपूर्ण ढंग से सुनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पांडाल में भक्ति और उल्लास का वातावरण रहा तथा श्रद्धालुओं ने झूमकर भगवान का जयघोष किया।कथा के दौरान पं. कृष्णदत्त, लवलेश द्विवेदी, विनीत त्रिवेदी और शशांक ने भजनों की मधुर प्रस्तुति देकर संपूर्ण पांडाल को भक्तिमय बना दिया। कथा परीक्षित शिव प्यारी राम सिंह ने परिवार, रिश्तेदारों और इष्टमित्रों सहित कथा का रसपान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया, पंकज शुक्ला (पत्रकार), कुलदीप मिश्रा (पत्रकार), बालेंद्र तिवारी (पत्रकार), शुभम सिंह रघुवंशी (पत्रकार), कुलदीप त्रिपाठी (पत्रकार), संजय मिश्रा (पत्रकार), रोहित द्विवेदी (पत्रकार), सुरेश साहू (पत्रकार), कमलेश तिवारी (पत्रकार) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बांदा। जिला प्रशिक्षण केन्द्र, पुलिस लाइन बांदा में साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं बेसिक नेटवर्किंग विषय पर आयोजित 05 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 08 फरवरी 2026 को समापन किया गया। समापन अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस कर्मियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करते हुए साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम तथा डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका
    1
    बांदा।
जिला प्रशिक्षण केन्द्र, पुलिस लाइन बांदा में साइबर अपराधों की रोकथाम, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं बेसिक नेटवर्किंग विषय पर आयोजित 05 दिवसीय साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दिनांक 08 फरवरी 2026 को समापन किया गया।
समापन अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक बांदा सुश्री मेविस टॉक द्वारा प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में पुलिस कर्मियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करते हुए साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम तथा डिजिटल साक्ष्यों के संरक्षण में प्रभावी भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने साइबर सिक्योरिटी, नेटवर्किंग एवं आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के सही उपयोग पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस की कार्यक्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की नरैनी तहसील अंतर्गत कोलावल रायपुर में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ठेंगा दिखाते माफिया।
    1
    उत्तरप्रदेश के बांदा जिले की नरैनी तहसील अंतर्गत कोलावल रायपुर में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को ठेंगा दिखाते माफिया।
    user_आशीष शुक्ला
    आशीष शुक्ला
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • सड़क हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी होमगार्ड की मौत दरोगा गंभीर रूप से घायल हमीरपुर जनपद के थाना चिकाशी पुलिस के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है पोस्टमार्टम कराकर तभी हो रही राठ मार्ग पर ग्राम चुराहा से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइस से टकरा गया और पलट गया हादसे में उप निरीक्षक मोहित देव एवं होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को तत्काल सीएससी गोहद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया
    1
    सड़क हादसे का शिकार हुई पुलिस की गाड़ी होमगार्ड की मौत दरोगा गंभीर रूप से घायल 
हमीरपुर जनपद के थाना  चिकाशी पुलिस के साथ एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है
पोस्टमार्टम कराकर तभी हो रही राठ मार्ग पर ग्राम चुराहा से लगभग 3 किलोमीटर पूर्व 
थाना जरिया क्षेत्र में अचानक सामने आए एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में 
सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइस से टकरा गया और पलट गया
हादसे में उप निरीक्षक मोहित देव एवं होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए 
दोनों को तत्काल सीएससी गोहद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने होमगार्ड जवान बृजेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #उत्तर प्रदेश# जिला₹ बांदा तहसील #नरैनी में #आज #हाहाकार मचा है# ज्यादा #लाइक #करो शेयर करो
    1
    #उत्तर प्रदेश# जिला₹ बांदा तहसील #नरैनी में #आज #हाहाकार मचा है# ज्यादा #लाइक #करो शेयर करो
    user_यू पी 90 सैफ कबौली
    यू पी 90 सैफ कबौली
    नरैनी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Mr.Umesh Kumar
    1
    Post by Mr.Umesh Kumar
    user_Mr.Umesh Kumar
    Mr.Umesh Kumar
    पैलानी, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by हेमराज
    3
    Post by हेमराज
    user_हेमराज
    हेमराज
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • #Apkiawajdigital बांदा, उत्तर प्रदेश: विगत शनिवार (7 फरवरी, 2026) को बांदा जिले में सवर्ण समाज के लोगों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026' के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस कानून को 'काला कानून' करार देते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह उच्च शिक्षा संस्थानों में जातीय विभाजन को बढ़ावा देगा और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करेगा। सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने GIC मैदान से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा को सौंपा। यह प्रदर्शन UGC के नए नियमों के खिलाफ चल रही देशव्यापी लहर का हिस्सा है, जो जनवरी 2026 में अधिसूचित किए गए थे। इन नियमों के तहत सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में OBC, SC और ST समुदायों के सदस्यों वाली इक्विटी कमेटियां गठित करना अनिवार्य है, जो भेदभाव की शिकायतों को संबोधित करेंगी। समर्थकों का कहना है कि यह समावेशिता को बढ़ावा देगा, लेकिन विरोधी इसे 'विभाजनकारी' मानते हैं, क्योंकि यह सामान्य वर्ग के छात्रों को निशाना बनाता है और कैंपस में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए जैसे "UGC रोल बैक", "बांटेंगे तो कटेंगे" और "एक हैं तो सेफ हैं", जो इस कानून के सामाजिक प्रभाव पर गहरी चिंता जताते हैं। सवर्ण एकता मंच के प्रतिनिधि अंकित कुमार मिश्रा एड. ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह कानून हमें बांटने का प्रयास है। हम सर्व समाज के हैं और सर्व समाज हमारे साथ है। सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।" ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार इस 'काले कानून' को तुरंत वापस ले, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया, लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे विरोध बढ़ते जा रहे हैं, जहां लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। यह घटना उच्च शिक्षा में समानता की बहस को नई दिशा दे रही है, लेकिन समस्या यह है कि ऐसे नियम कैंपस में जातीय तनाव पैदा कर सकते हैं, जहां छात्र पहले से ही एक साथ पढ़ते-खाते हैं। सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा गर्माया हुआ है, जहां कुछ भाजपा नेता भी इस्तीफे दे चुके हैं। क्या यह कानून समावेशिता लाएगा या विभाजन? आने वाले दिनों में इसका जवाब मिलेगा, लेकिन बांदा का यह प्रदर्शन एक बड़ा संकेत है कि सामान्य वर्ग अब चुप नहीं बैठेगा।
    2
    #Apkiawajdigital
बांदा, उत्तर प्रदेश: विगत शनिवार (7 फरवरी, 2026) को बांदा जिले में सवर्ण समाज के लोगों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस, 2026' के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस कानून को 'काला कानून' करार देते हुए प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह उच्च शिक्षा संस्थानों में जातीय विभाजन को बढ़ावा देगा और सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ भेदभाव करेगा। सवर्ण एकता मंच के तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिन्होंने GIC मैदान से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा को सौंपा।
यह प्रदर्शन UGC के नए नियमों के खिलाफ चल रही देशव्यापी लहर का हिस्सा है, जो जनवरी 2026 में अधिसूचित किए गए थे। इन नियमों के तहत सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में OBC, SC और ST समुदायों के सदस्यों वाली इक्विटी कमेटियां गठित करना अनिवार्य है, जो भेदभाव की शिकायतों को संबोधित करेंगी। समर्थकों का कहना है कि यह समावेशिता को बढ़ावा देगा, लेकिन विरोधी इसे 'विभाजनकारी' मानते हैं, क्योंकि यह सामान्य वर्ग के छात्रों को निशाना बनाता है और कैंपस में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ सकता है। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए जैसे "UGC रोल बैक", "बांटेंगे तो कटेंगे" और "एक हैं तो सेफ हैं", जो इस कानून के सामाजिक प्रभाव पर गहरी चिंता जताते हैं।
सवर्ण एकता मंच के प्रतिनिधि अंकित कुमार मिश्रा एड. ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह कानून हमें बांटने का प्रयास है। हम सर्व समाज के हैं और सर्व समाज हमारे साथ है। सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए।" ज्ञापन में मांग की गई है कि सरकार इस 'काले कानून' को तुरंत वापस ले, अन्यथा आंदोलन और तेज होगा। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बताया, लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश में ऐसे विरोध बढ़ते जा रहे हैं, जहां लखनऊ, कानपुर और वाराणसी जैसे शहरों में भी छात्र सड़कों पर उतर आए हैं।
यह घटना उच्च शिक्षा में समानता की बहस को नई दिशा दे रही है, लेकिन समस्या यह है कि ऐसे नियम कैंपस में जातीय तनाव पैदा कर सकते हैं, जहां छात्र पहले से ही एक साथ पढ़ते-खाते हैं। सरकार की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह मुद्दा गर्माया हुआ है, जहां कुछ भाजपा नेता भी इस्तीफे दे चुके हैं। क्या यह कानून समावेशिता लाएगा या विभाजन? आने वाले दिनों में इसका जवाब मिलेगा, लेकिन बांदा का यह प्रदर्शन एक बड़ा संकेत है कि सामान्य वर्ग अब चुप नहीं बैठेगा।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बांदा में यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को लेकर बहस जारी, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने की मांग बांदा - यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को लेकर बांदा जिले में बहस जारी है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस नियम को तुरंत लागू करने की मांग की है। भीम आर्मी का पक्ष - भीम आर्मी के जिला महासचिव मनोज रस्तम ने कहा कि यह नियम उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, गुणवत्ता और मेरिट आधारित व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम है। - इससे SC, ST, OBC और अन्य वंचित वर्गों के छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे। - शिक्षा व्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी। - बाइट -अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष भीम आर्मी बांदा बाइट - पदाधिकारी भीम आर्मी
    1
    बांदा में यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को लेकर बहस जारी, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने की मांग
बांदा - यूजीसी इक्विटी विनियम 2026 को लेकर बांदा जिले में बहस जारी है। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर इस नियम को तुरंत लागू करने की मांग की है।
भीम आर्मी का पक्ष
- भीम आर्मी के जिला महासचिव मनोज रस्तम ने कहा कि यह नियम उच्च शिक्षा में पारदर्शिता, गुणवत्ता और मेरिट आधारित व्यवस्था को मजबूत करने वाला कदम है।
- इससे SC, ST, OBC और अन्य वंचित वर्गों के छात्रों को बेहतर अवसर मिलेंगे।
- शिक्षा व्यवस्था वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।
- 
बाइट -अनिल वर्मा जिलाध्यक्ष भीम आर्मी बांदा 
बाइट - पदाधिकारी भीम आर्मी
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी - ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया - सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया - महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग ➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं - पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    1
    कानपुर : HDFC बैंक की महिला कर्मी ने जातिगत धमकी दी
- ग्राहक से विवाद के दौरान भद्दी-भद्दी गालियां दीं
लैपटॉप तानकर धमकाया और हिंसक रवैया अपनाया
- सरेआम ठाकुर हूं मैं कहकर ग्राहक को धमकाया
- महिला कर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
← - ऐसी की तैसी कर दूंगी जैसी अभद्र भाषा का प्रयोग
➡HDFC बैंक से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
- पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC बैंक शाखा का मामला
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.