जालौन में जमीन पर जंग! कालपी में कब्जे की कोशिश से हड़कंप आप देख रहे है दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज कालपी (जालौन)। जनपद जालौन के कालपी क्षेत्र में जमीन विवाद ने अचानक तूल पकड़ लिया है। थाना कदौरा के ग्राम चतेला में एक मकान पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आने से इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उनकी वैध काश्तकारी भूमि पर बने मकान को लेकर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि बीते दिनों कुछ व्यक्तियों ने मौके पर पहुंचकर मकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, जिससे परिवार में दहशत फैल गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। स्थानीय स्तर पर लोगों का कहना है कि समय रहते हस्तक्षेप न हुआ तो विवाद बढ़ सकता है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

- जरा इन महोदय का देखिए दारू पिया चली है गाड़ी चलाने के लिए तैयार थे एक्सीडेंट कर दिए तो किस तरह से आराम से बैठे हुए हैं जैसे की घर में बैठे हुए मेजा थाना मेजा रोड प्रयागराज1
- Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा1
- "मैंने तुम्हें नौकरी दी, तुम मुझे खुश करो", इतना कहने के बाद डॉक्टर ने पकड़ लिया, विडियो हुआ वायरल फिर मुंह में कपड़ा ठूसा, और मेरे साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की" ये प्रयागराज के एक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ है. इनका आरोप है कि 26 अप्रैल की रात डॉक्टर ने इन्हें OT में बुलाया। तब OT में डॉक्टर के साथ कोई और मौजूद था, दोनों शराब के नशे में थे. दोनों ने इनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. अब इस नर्स ने थाने मे FIR दर्ज कराई है।1
- मेजा, प्रयागराज। जनगणना कार्य के तहत उरुवा, मांडा और मेजा क्षेत्र के शिक्षकों की शनिवार को आरबीएस महाविद्यालय में चल रही ट्रेनिंग के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक विद्यालय कुंवर पट्टी में तैनात शिक्षक सुरेन्द्र यादव प्रशिक्षण सत्र के दौरान अचानक अस्वस्थ होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर उप जिलाधिकारी मेजा सुरेंद्र प्रताप यादव और बीईओ मेजा कैलाश नाथ सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सीएचसी मेजा पहुंचाया गया। घटना से प्रशिक्षण में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं में दहशत का माहौल बन गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। सीएचसी मेजा के अधीक्षक डॉ. शमीम अख्तर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किस समस्या के चलते यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल शिक्षक की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।1
- करछना क्षेत्र में आज शनिवार शाम नो-एंट्री समय लागू होने से पहले ही ओवरलोड डंपर सड़कों पर बेधड़क दौड़ रहे हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिससे राहगीर दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नियमों की अनदेखी से सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।1
- आज संपूर्ण तहसील दिवस पर नगर पंचायत शंकरगढ़ ईओ के बंद किए गए आरो प्लांट की शिकायत की गई, शिकायतकर्ता नामित सदस्य नगर पंचायत दीपक केसरवानी शिकायत किया कि कई महीनो से आरो प्लांट बंद है शंकरगढ़ ईओ से कई बार शिकायत की गई लेकिन अभी तक चालू नहीं किया गया, शिकायत को पढ़कर बारा एसडीम महोदय ने शंकरगढ़ ईओ को तत्काल आप प्लांट चालू करने की फटकार लगाई जिसका कारण आज आरो प्लांट चालू हो गया1
- Post by Sona Rohit1
- *कौशाम्बी।* संयुक्त जिला चिकित्सालय मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से पिता के मौत के बाद पीड़ित बेटी का गुस्सा फूट गया और पिता के मरने के बाद बेटी ने चिल्ला चिल्ला कर सरकार अस्पतालों के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है मरीज के मरने के बाद बेटी का कहना है कि चिकित्सा सोते रहे उनके पिता का इलाज नहीं हुआ इलाज के अभाव में पिता ने दम तोड़ दिया है बेटी का के बयान का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है सुनिए बेटी की जुबानी...इससे पहले भी कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों के लिखाफ कई गंभीर आरोप लग चुके हैं लेकिन जांच और कार्यवाई केवल कमीशन तक ही सीमित रहती है जिसके चलते मेडिकल कॉलेज संयुक्त जिला चिकित्सालय की व्यवस्था चौपट हो गई है और मरीज परेशान हैं बताया जाता है कि मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव के छोटू उम्र 55 वर्ष को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उसके परिजन से 20000 की डिमांड की थी मरीज के पेट में दर्द था परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया है जिससे मरीज की मौत हो गई है1