Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के पहाड़ी तिलवारन का बताया जा रहा है जहां जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे करीब एक दर्जन लोग हुए घायल देखिए खास रिपोर्ट
राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के पहाड़ी तिलवारन का बताया जा रहा है जहां जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे करीब एक दर्जन लोग हुए घायल देखिए खास रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नगर के हौनहार युवा को मिली एक बड़ी सफलता देखें यह पुरी रिपोर्ट जतारा के अंबेडकर मोहल्ला में रहने वाले तिजु अहिरवार के नाति और बालकदास अहिरवार के पुत्र आकाश अहिरवार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व प्रतिमान स्थापित किया है राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाले यूजीसी नेट परीक्षा में पहले ही प्रयास में JRF उत्तीर्ण कर देश के 54 छात्रों में स्थान पाया है जो कि परिवार ,समाज और नगरवासियों के लिए बड़े ही गर्व का विषय है साथ ही आने वाली पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी अभिप्रेरणा भी है । ये सफलता इसलिए भी महत्वपूर्ण बन जाती है कि इन्होंने ये साबित कर के दिखाया है कि एक श्रमिक वर्ग का बच्चा भी अपनी मेहनत के दम पर उच्च स्थान पा सकता है। सुने सफलता को1
- छतरपुर। बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित सप्तम कन्या विवाह महोत्सव के अंतर्गत श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन बागेश्वर धाम पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि “जब पूजा करते समय या कथा सुनते समय मन द्रवित हो जाए, तो समझ लेना चाहिए कि ईश्वर की कृपा प्राप्त हो रही है।” महाराज ने बताया कि इस वर्ष महाशिवरात्रि पर लगभग 300 निर्धन कन्याओं का विवाह किया जाएगा। 10 दिवसीय विवाह महोत्सव के अंतर्गत चल रही इस कथा में देशभर से संत-महात्मा अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कथा के मध्य श्रद्धालुओं को संतों के आशीर्वचन भी प्राप्त हो रहे हैं। देवभूमि भारत में जन्म लेना हमारा सौभाग्य तीसरे दिन की पावन कथा में पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें देवभूमि भारत में जन्म मिला, सनातन धर्म मिला और कथा श्रवण का पावन अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उन्हें केवल माध्यम बनाया है, वास्तविक सेवा भक्तों और धर्मप्रेमियों के सहयोग से ही संभव हो पा रही है। महाराज ने बताया कि भक्तों के सहयोग से गरीब, अनाथ और असहाय बेटियों के विवाह किए जा रहे हैं। अन्नपूर्णा प्रकल्प के माध्यम से प्रतिदिन भोजन प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है तथा बागेश्वर धाम में बन रहे कैंसर अस्पताल से भविष्य में रोगियों को बड़ी राहत मिलेगी। ढाई सौ परिवारों को मिली मंत्र दीक्षा रविवार को बागेश्वर धाम में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 250 परिवारों को मंत्र दीक्षा प्रदान की गई। दीक्षा लेने वाले श्रद्धालुओं ने प्रातःकाल से व्रत रखा। विधिवत पूजन के पश्चात उन्हें मंत्र दीक्षा दी गई। महाराज ने सभी दीक्षित शिष्यों से धाम के कल्याणकारी प्रकल्पों में समय-समय पर सेवा देने का आह्वान किया। रूद्र चंडी महायज्ञ प्रारंभ बागेश्वर धाम में यज्ञ सम्राट पूज्य बाल योगेश्वर दास महाराज के सानिध्य में रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। रविवार को बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा वेदी पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर कन्या पूजन किया गया, जिसमें बागेश्वर महाराज ने 11 कन्याओं के चरण धोकर पूजन किया। कन्या पूजन के पश्चात यज्ञ आरंभ हुआ। प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिवत अभिषेक किया जाएगा।1
- [टीकमगढ़ में झांसी हाईवे पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार ने 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसे के बाद मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना दिगौड़ा थाना इलाके के बिघा तिराहा के पास की है। 8 साल का भारत कुशवाहा अपने पिता बालमुकुंद के साथ एक रिश्तेदारी से लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे जैसे ही भारत यात्री बस से नीचे उतरा, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भारत काफी दूर जाकर गिरा। मदद के बहाने अस्पताल पहुंचे और फरार हुए हादसे के बाद कार में सवार चार लोगों ने मदद का नाटक किया। वे बच्चे को अपनी कार में डालकर अस्पताल ले जाने लगे, उनके साथ बच्चे के माता-पिता भी बैठ गए। जैसे ही जिला अस्पताल पहुंचकर माता-पिता बच्चे को लेकर अंदर गए, चारों आरोपी अपनी कार वहीं छोड़कर रफूचक्कर हो गए।1
- टीकमगढ़ जिले में आज दिनांक 9 फरवरी को भीम आर्मी द्वारा जिला स्तरीय आंदोलन किया गया, जिसमें भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान भीम आर्मी ने UGC का समर्थन किया और उसे लागू करने की मांग की गई। इसके अलावा टीकमगढ़ जिले के ग्राम समर्रा में संत रविदास मंदिर के सामने कचड़ा घर बनाए गए है, उसे हटाया जाए। समर्रा के लोगो से साथ जातिगत भेदभाव किया जा रहा है, जो लोग भेदभाव कर रहे है उनपर SC/ST एक्ट के तहत कारवाही हो। साथ ही SC/ST के लोगो की जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है और उनका शोषण किया जा रहा है, जिस पर कार्यवाही की जाए।1
- घुवारा पुलिस चौकी के अंतर्गत एक मामला सामने आया है देर रात एक अज्ञात चालक ट्रेक्टर ले कर जा रहा था रास्ते में अनियंत्रित होकर चालक ट्रेक्टर के नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई1
- Post by Govardhan pal1
- सीधी में मानवता शर्मसार: महिला को चोटी पकड़कर सड़क पर घसीटा, लाठी-डंडों से पीटा; वीडियो वायरल। [मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बहरी बाजार में एक महिला को सरेराह चोटी पकड़कर घसीटा गया और डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हैरानी की बात यह है कि पीड़िता का आरोप है कि वह पहले भी पुलिस से गुहार लगा चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामला सीधी जिले के बहरी थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति, महिला की चोटी पकड़कर उसे सड़क पर घसीट रहा है और लात-डंडों से हमला कर रहा है। विवाद की वजह 'गोमती' (दुकान) रखने को लेकर बताई जा रही है। पीड़िता का पक्ष: पीड़िता हेम सिंह (26 वर्ष) का कहना है कि जब वह अपनी सब्जी की दुकान लगा रही थी, तब आरोपी संतोष पाठक और राहुल दुबे ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसे जमीन पर गिराकर पीटा गया। गंभीर आरोप: महिला ने आरोपी संतोष पाठक पर केवल मारपीट ही नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से छेड़खानी और गलत नजर रखने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसे अनैतिक काम के लिए मजबूर किया जा रहा था और इनकार करने पर दुकान न लगाने देने की धमकी दी जा रही थी। *पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल* > पीड़िता की जुबानी: > "मैंने 2-3 बार पहले भी थाने में शिकायत की, लेकिन सिर्फ आवेदन लिया गया।" "पुलिस ने न FIR दर्ज की और न ही कोई जांच की।" "अगर समय पर कार्रवाई होती, तो आज मेरे साथ यह दरिंदगी नहीं होती।" [वॉइस ओवर - आरोपी का पक्ष] वहीं, दूसरी ओर आरोपी संतोष पाठक ने भी अपना एक वीडियो जारी किया है। उसका दावा है कि विवाद उसकी जमीन पर दुकान रखने को लेकर था। संतोष पाठक का कहना है कि महिला ने पहले उस पर चप्पल से हमला किया, जिसके जवाब में उसने 'आत्मरक्षा' में यह कदम उठाया। हालांकि, वीडियो में दिख रही बर्बरता आरोपी के इन दावों को झुठलाती नजर आ रही है। [राजनीतिक हलचल] इस घटना ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है। श्री पटेल ने कहा"एक तरफ सरकार लाडली बहना की बात करती है, दूसरी तरफ सरेआम बहन-बेटियों को घसीटा जा रहा है। बहरी थाना प्रभारी की संलिप्तता के बिना यह संभव नहीं है।" कांग्रेस ने मांग की है कि थाना प्रभारी को तत्काल हटाया जाए और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो, वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा। [एंकर क्लोजिंग] वीडियो वायरल होने के बाद अब प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सवाल यही है कि क्या एक महिला को अपनी सुरक्षा के लिए वीडियो वायरल होने का इंतजार करना पड़ेगा? क्या बहरी पुलिस अपनी लापरवाही की जिम्मेदारी लेगी? वही इस पूरे मामले पर सीधी जिले के डीएसपी हेड क्वार्टर अमन मिश्रा ने कहा वायरल हुई वीडियो संबंधित मामले में साधारण मारपीट में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है महिला पक्ष से और मामले की विवेचना की जा रही3
- Post by ललित दुबे (न्यूज दिगौड़ा)1
- *टीकमगढ़ के मातृधाम छिपरी में महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू:* कलश यात्रा से शुभारंभ, प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे; लखबीर सिंह लक्खा देंगे प्रस्तुति1