मंडावा की जनता और भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने जवाब दे दिया मंडावा। जो लोग कल तक भाजपा नगर मंडल के मेहनती कार्यकर्ताओं को कभी “कांग्रेस की B टीम” और कभी “भाजपा की B टीम” कहकर उनका मजाक उड़ाते थे, आज चुनाव परिणाम ने उन तमाम आरोपों का जवाब जनता के वोट से दे दिया है। जिन कार्यकर्ताओं को B टीम कहा, उन्होंने न तो किसी पद का इंतजार किया, न किसी बड़े नाम के सहारे बैठे। उन्होंने गली-गली जाकर जनता से संपर्क किया, बूथ पर मेहनत की, संगठन का झंडा उठाया और भाजपा के लिए जमीन पर संघर्ष किया। और मंडावा की जनता ने भी इस मेहनत को अपना आशीर्वाद दिया। नतीजा सामने है—भाजपा की 6 सीटें यह सिर्फ 6 सीटों का आंकड़ा नहीं है। यह उन सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा का साथ नहीं छोड़ा वहीं, जो लोग खुद को भाजपा की “A टीम” बताते रहे, भाजपा का झंडा अपने नाम पर चलाते रहे और दूसरों को भाजपा की B टीम कहते रहे—आज जनता ने उनके प्रदर्शन का भी हिसाब कर दिया। उनके खाते में भाजपा की एक भी सीट नहीं आई अब फैसला किसी ग्रुप का नहीं है। किसी नेता का नहीं है। किसी तथाकथित A या B टीम का नहीं है। फैसला मंडावा की जनता ने किया है,और जनता का फैसला साफ है। जो कार्यकर्ता जमीन पर जनता के बीच रहा, जनता उसके साथ खड़ी हुई।इसलिए तथाकथित A टीम के सम्मानित लोगों से दूसरों को B टीम बताने से पहले अपने प्रदर्शन का आत्ममंथन कीजिए। मंडावा में भाजपा का बोर्ड बनने से अगर कोई अवसर चूका है, तो उसकी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं और जनता पर डालने के बजाय उन लोगों को खुद लेनी चाहिए, जो वर्षों से भाजपा की A टीम होने का दावा करते रहे हैं। भाजपा किसी एक व्यक्ति, किसी एक परिवार या किसी एक ग्रुप की नहीं है। भाजपा उसके हर उस कार्यकर्ता की है, जो बिना किसी स्वार्थ के झंडा उठाकर जनता के बीच खड़ा रहता है। आज जनता ने बता दिया A टीम का तमगा कोई खुद को नहीं देता, A टीम होने का प्रमाण जनता और कार्यकर्ता अपने परिणाम से देते हैं।

- बड़ी खबर: पंचायती राज चुनाव की लॉटरी स्थगित, नगर निकाय चुनावों के चलते लिया गया फैसला पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच एक बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है। चुनाव प्रक्रिया के तहत कल निकाली जाने वाली पंचायती राज चुनाव की लॉटरी को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महत्वपूर्ण निर्णय हाल ही में चल रहे नगर निकाय चुनावों को देखते हुए लिया गया है। वर्तमान में नगर निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चयन की प्रक्रिया जारी है, जिसके कारण प्रशासनिक अमले की व्यस्तता बनी हुई है। इसी चयन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पंचायती राज की लॉटरी को अभी रद्द किया गया है। उच्च स्तर से इस संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होते ही पंचायती राज लॉटरी के लिए जल्द ही नई तिथि की घोषणा की जाएगी। चुनाव की तैयारियों में जुटे उम्मीदवारों और आमजन को अब नई तारीख के ऐलान का इंतजार करना होगा।1
- रुके विकास कार्यों और बजट की कमी को लेकर नगरपालिका पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन1
- गोल्फ कोर्स रोड Hit & Run में नया ट्विस्ट! आरोपी के दावे पर सिया चौहान का पलटवार | Gurugram News1
- Post by मनीष तिवारी धर्मेंद्र कुमार1
- खादरसा महाराज का मेला व भंडारा में सिंगर लव स्टार एण्ड पार्टी ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी1
- कोटपूतली -बहरोड़ जिले के खादरसा महाराज का वार्षिक मेला व भंडारा में उमड़ा जनसैलाब,जाजैकलां एवं खादरसा महाराज सेवा समिति आसपुरा नीझर द्वारा दोनों कमेटी सदस्यों का निर्णय लिया गया कि इस पंचमी को मेला व भंडारे का आयोजन जाजैकलां मंदिर में किया जा रहा है ,सभी के सहयोग निर्णय अनुसार दोनों भंडारे मेले में एक दूसरे मंदिर में सहयोग व्यवस्था की गई ।1
- गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार के साथ मारपीट गणेश उत्सव के चंदे को लेकर हुआ बवाल दुकानदार का कहना है कि 21000 रुपए चंदा मांग रहे थे जिसको लेकर हुआ हंगामा।1
- अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने किए 'लालबागचा राजा' के दर्शन, कहा- "यहां की ऊर्जा अद्भुत है" मुंबई: देश भर में चल रहे गणेशोत्सव की धूम के बीच, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध 'लालबागचा राजा' के दर्शन किए और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान सर्जियो गोर पूरे भक्तिभाव में नजर आए और उन्होंने बप्पा के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अपने इस खास अनुभव को साझा करते हुए अमेरिकी राजदूत ने कहा कि लालबागचा राजा के दरबार में आना उनके लिए एक बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने पंडाल के जीवंत माहौल और लोगों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, "यह सच में अद्भुत है। यहां आकर मैं काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुझे लगता है कि हर किसी को यहां आकर इसे देखना चाहिए, क्योंकि ऐसी जीवंत जगहें बहुत कम हैं। यहां की ऊर्जा अद्भुत है। अगर आप यहां नहीं हैं, तो इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।" सोशल मीडिया पर दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं सर्जियो गोर ने अपने इस अनुभव को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर भी साझा किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "मुंबईचा राजा और लालबागचा राजा के दर्शन करने के बाद काफी खुशी हुई। ये आस्था और समुदाय का एक ऐसा जीवंत रूप है, जो सभी लोगों को एक साथ लाता है। गणेश चतुर्थी मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" मुंबई में गणेशोत्सव का प्रमुख केंद्र है लालबाग 11 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान पूरी मुंबई 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज रही है। इनमें लालबागचा राजा का पंडाल हर साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां न सिर्फ आम जनता बल्कि देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंच रही हैं।1
- SANKAT MOCHANPANCHMUKHI HANUMAN #महेंद्रगढ़ #bhakti #हरियाणा1