Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपहरण, पॉक्सो एक्ट आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार 📍 अहिरौली बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा अपहरण, पॉक्सो एक्ट आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Chandan Kumar
अपहरण, पॉक्सो एक्ट आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार 📍 अहिरौली बाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना अहिरौली बाजार पुलिस द्वारा अपहरण, पॉक्सो एक्ट आदि मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिली है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन आज, बाजारों में राखी-मिठाई की जमकर हुई खरीदारी महराजगंज। रक्षाबंधन का पर्व आज जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं, वहीं भाई उनकी सुरक्षा का वचन देते हैं। यह पर्व सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है। त्योहार को लेकर गुरुवार को पनियरा बाजार समेत आसपास के बाजारों में भारी भीड़ रही। बहनों ने पसंदीदा राखियां, मिठाइयां और श्रृंगार का सामान खरीदा। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।1
- नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🚨🇳🇵 नेपाल त्रासदी के बीच सेना का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन! भीषण बाढ़ के सैलाब में फंसे युवक को बचाने के लिए नेपाली सेना ने संभाला मोर्चा। 🫡 छत पर फंसे युवक तक पहुंची सेना की रेस्क्यू टीम और बेहद जोखिम भरे हालात में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हेलीकॉप्टर की मदद से चलाए जा रहे बचाव अभियान के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नेपाल में बाढ़ और मलबे से भारी तबाही के बीच सेना और सुरक्षा एजेंसियां लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। 🙏 #NepalFlood #NepalTragedy #NepalArmy #RescueOperation #NepalFloodRescue #BreakingNews #ViralVideo #ArmyRescue #FloodRescue #NepalNews #PrayForNepal #PublicMaharajganj1
- 💥शवों पर सियासत का अंजाम: निचलौल में लिखित समझौते के बाद भी माहौल बिगाड़ने की जिद, न्याय दिलाने चले 'नेताजी' अब खुद मांग रहे इंसाफ। 💥कानून से खिलवाड़ पड़ा भारी: SDM सिद्धार्थ गुप्ता ,तहसीलदार अमित सिंह और थानेदार योगेन्द्र रॉय के बार बार समझाने और चेतावनी दरकिनार करने का नतीजा, निचलौल कांड में बेनकाब हुआ सियासी मुखौटा। 💥न्याय की आड़ में राजनीतिक दांव: पीड़ितों की सहमति के बावजूद असंतोष की आग सुलगाने की कोशिश, कानून के शिकंजे में आए 'रहनुमा'। Maharajganj Police DM Maharajganj MNTV News MYogiAdityanath1
- मानसिक प्रताड़ना व SC/ST एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार सिन्दुरिया। मानसिक प्रताड़ना से हुई मृत्यु (आत्मघात के दुष्प्रेरण) एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में सिन्दुरिया पुलिस ने वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को रामपुरकला निवासी कुसुम देवी ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने उनके पति रामआसरे के साथ गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। लगातार मानसिक उत्पीड़न से आहत होकर रामआसरे की मृत्यु/आत्मघात हो गया। तहरीर के आधार पर सिन्दुरिया थाने में मुकदमा अपराध संख्या 173/2026 के तहत धारा 105, 351(3), 352 बीएनएस तथा 3(1)(ध), 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित अभियुक्त मोहम्मद रजा (28 वर्ष), पुत्र वारिस अली, निवासी रामपुरकला, थाना सिन्दुरिया को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल रविप्रकाश तथा कांस्टेबल दुर्गेश चौरसिया शामिल रहे।1
- नेपाल में आई आपदा के बाद -- यूपी के महराजगंज जिलें के निचलौल क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में सतर्कता से रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। #नेपाल #indai #nepal #टूरिस्ट #UttarPradesh #Maharajganj #police #BJPGovernment #CMYogiAdityanath #DM1
- रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक बाढ़ आई। बड़ी संख्या में लोगों के बह जाने की सूचना हैं। कई बाजार, गाँव सहित जलविद्युत परियोजनाएं भी चपेट में आई हैं। सेना तैनात कर दी गई है।1
- महराजगंज में सागौन के कथित अवैध कटान पर उठे सवाल, बिना परमिट कटान का आरोप महराजगंज। भैसहिया के पास त्रिमोहानी क्षेत्र में सागौन की लकड़ी के कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर आरोप है कि सागौन के पेड़ों की कटाई के लिए कोई वैध परमिट मौजूद नहीं था। मामले को लेकर वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले में वन दरोगा विपुल मिश्र से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में खबर लिखे जाने तक कटान से संबंधित वन विभाग का कोई आधिकारिक बयान या स्पष्ट पक्ष सामने नहीं आ सका। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि कटान अवैध था तो जुर्माना किस आधार पर लगाया गया और इसकी प्रक्रिया क्या रही? वहीं, यदि कटान नियमानुसार हुआ था तो संबंधित परमिट और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी सामने क्यों नहीं आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को मौके की जांच कर कटे हुए पेड़ों की संख्या, कटान की अनुमति/परमिट, जुर्माने की राशि तथा अब तक की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। उठ रहे हैं ये सवाल क्या सागौन कटान के लिए वैध परमिट जारी किया गया था? यदि परमिट नहीं था तो कटान कैसे हुआ? जुर्माना किस आधार पर लगाया गया? जुर्माने की राशि कितनी है और किसके विरुद्ध लगाई गई? मौके पर वन विभाग की ओर से क्या कार्रवाई की गई? क्या मामले में कोई वन अपराध दर्ज किया गया है? कथित अवैध कटान के लिए जिम्मेदारी किसकी तय होगी? खबर लिखे जाने तक मौके पर किसी नई कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी और वन विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था। नोट: यह रिपोर्ट स्थानीय स्तर पर सामने आए आरोपों और उपलब्ध जानकारी पर आधारित है। संबंधित वन विभाग/अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।1
- पनियरा में छात्राओं ने थानाध्यक्ष व पुलिस को बांधी राखी, लिया सुरक्षा का वचन पनियरा, महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत स्थित श्री संत साईं सैनिक जूनियर हाई स्कूल में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बुधवार को छात्राओं ने पनियरा थाने के पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। छात्राओं ने थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह समेत सिपाही अभिनव यादव, मुकेश यादव और अंश राय की कलाई पर राखी बांधकर उनके सेवाभाव के लिए आभार जताया। पुलिसकर्मियों ने भी रक्षा का वचन दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल रक्त संबंध तक सीमित नहीं, यह एकता, विश्वास और प्रेम का संदेश देता है। प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह त्योहार समर्पण और अपनों के साथ खड़े रहने का प्रतीक है। इस दौरान उदयभान निराला, कृष्णा कुमार गोंड, संदीप गुप्ता, प्रशांत राय, बिंदु पाल, श्वेता सिंह समेत शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।2