logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीनियर सिटीजन के 1250 तीर्थ यात्रियों का दल विशेष ट्रेन से रवाना, विशेष धार्मिक यात्राओं के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित सीनियर सिटीजन्स को पौराणिक-ऐतिहासिक महत्व के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराये जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।

1 hr ago
user_Journalist Harish Yadav
Journalist Harish Yadav
Social Media Manager Ladpura, Kota•
1 hr ago

सीनियर सिटीजन के 1250 तीर्थ यात्रियों का दल विशेष ट्रेन से रवाना, विशेष धार्मिक यात्राओं के लिए सरकार द्वारा प्रायोजित सीनियर सिटीजन्स को पौराणिक-ऐतिहासिक महत्व के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराये जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 'सब्जी मंडी' में 'ग्लैमर' का तड़का: जब आलू-प्याज नहीं बिके, तो दुकानदार ने बुलाई 'डांसिंग मॉडल'! ​सोशल मीडिया वायरल डेस्क। व्यापार बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या पैंतरे नहीं अपनाते! कोई डिस्काउंट देता है, तो कोई एक के साथ एक फ्री का ऑफर निकालता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताज़ा मामले ने मार्केटिंग के सारे पुराने पैमानों को ध्वस्त कर दिया है। ​मामला एक सब्जी विक्रेता का है, जिसके आलू-प्याज की बिक्री ठप्प पड़ी हुई थी। काफी दिनों तक ग्राहकों का इंतजार करने के बाद जब मंडी में सन्नाटा नहीं टूटा, तो दुकानदार ने ऐसा 'अतरंगी आउट ऑफ द बॉक्स' आइडिया निकाला कि पूरा इलाका ही हैरान रह गया। ​आलू-प्याज बेचने के लिए बुलाई 'डांसिंग मॉडल'! ​सब्जी वाले ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किसी डिस्काउंट स्कीम का सहारा नहीं लिया, बल्कि सीधे अपनी ठेले/दुकान के पास एक 'डांसिंग मॉडल' को ही काम पर रख लिया। अब जैसे ही मॉडल ने गानों की धुन पर डांस करना शुरू किया, मंडी का नज़ारा ही बदल गया। जो लोग बिना मुड़े निकल जाते थे, वे अब आलू-प्याज खरीदने के बहाने दुकान के आसपास जमघट लगाए खड़े हैं। ​'अब बिकेंगे आलू-प्याज भर-भर के...!' ​सोशल मीडिया पर इस पूरे ड्रामे का वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यूज़र्स इस मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। ​यूज़र्स के मजेदार रिएक्शंस: ​एक यूज़र ने लिखा, "मार्केटिंग के लिए आईआईएम (IIM) जाने की जरूरत नहीं, इस भाई से ट्यूशन लो!" ​दूसरे यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा, "पत्नी ने बोला था 1 किलो प्याज लाओ, पति 10 किलो ले आया!" ​एक अन्य ने टिप्पणी की, "इसे कहते हैं सही मायने में - ग्राहक भगवान है और एंटरटेनमेंट उसका हक!" ​फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस यूनिक डिस्काउंट-सह-डांस स्कीम से दुकानदार के आलू-प्याज खत्म हुए या नहीं, लेकिन इंटरनेट पर इस ठेले वाले ने व्यूज और हंसी का भरपूर मुनाफा ज़रूर कमा लिया है!
    1
    'सब्जी मंडी' में 'ग्लैमर' का तड़का: जब आलू-प्याज नहीं बिके, तो दुकानदार ने बुलाई 'डांसिंग मॉडल'!
​सोशल मीडिया वायरल डेस्क। व्यापार बढ़ाने के लिए लोग क्या-क्या पैंतरे नहीं अपनाते! कोई डिस्काउंट देता है, तो कोई एक के साथ एक फ्री का ऑफर निकालता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक ताज़ा मामले ने मार्केटिंग के सारे पुराने पैमानों को ध्वस्त कर दिया है।
​मामला एक सब्जी विक्रेता का है, जिसके आलू-प्याज की बिक्री ठप्प पड़ी हुई थी। काफी दिनों तक ग्राहकों का इंतजार करने के बाद जब मंडी में सन्नाटा नहीं टूटा, तो दुकानदार ने ऐसा 'अतरंगी आउट ऑफ द बॉक्स' आइडिया निकाला कि पूरा इलाका ही हैरान रह गया।
​आलू-प्याज बेचने के लिए बुलाई 'डांसिंग मॉडल'!
​सब्जी वाले ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए किसी डिस्काउंट स्कीम का सहारा नहीं लिया, बल्कि सीधे अपनी ठेले/दुकान के पास एक 'डांसिंग मॉडल' को ही काम पर रख लिया। अब जैसे ही मॉडल ने गानों की धुन पर डांस करना शुरू किया, मंडी का नज़ारा ही बदल गया। जो लोग बिना मुड़े निकल जाते थे, वे अब आलू-प्याज खरीदने के बहाने दुकान के आसपास जमघट लगाए खड़े हैं।
​'अब बिकेंगे आलू-प्याज भर-भर के...!'
​सोशल मीडिया पर इस पूरे ड्रामे का वीडियो तेजी से ट्रेंड कर रहा है। यूज़र्स इस मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
​यूज़र्स के मजेदार रिएक्शंस:
​एक यूज़र ने लिखा, "मार्केटिंग के लिए आईआईएम (IIM) जाने की जरूरत नहीं, इस भाई से ट्यूशन लो!"
​दूसरे यूज़र ने चुटकी लेते हुए कहा, "पत्नी ने बोला था 1 किलो प्याज लाओ, पति 10 किलो ले आया!"
​एक अन्य ने टिप्पणी की, "इसे कहते हैं सही मायने में - ग्राहक भगवान है और एंटरटेनमेंट उसका हक!"
​फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इस यूनिक डिस्काउंट-सह-डांस स्कीम से दुकानदार के आलू-प्याज खत्म हुए या नहीं, लेकिन इंटरनेट पर इस ठेले वाले ने व्यूज और हंसी का भरपूर मुनाफा ज़रूर कमा लिया है!
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • महिलाओं की आवाज और सोशल मीडिया की ताकत -भाविका प्रीत रमानी से खास संवाद रविवार को कोटा शहर में गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश आश्रम में महिला भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
    1
    महिलाओं की आवाज और सोशल मीडिया की ताकत -भाविका प्रीत रमानी से खास संवाद
रविवार को कोटा शहर में गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश आश्रम में महिला भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • इटावा से खबर नौनेरा डेम से छोड़ा जा रहा हे पानी इटावा से रिर्पोट।।
    1
    इटावा से खबर

नौनेरा डेम से छोड़ा जा रहा हे पानी इटावा से रिर्पोट।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    11 hrs ago
  • KOTA : टेंट व्यवसायियों का जुटेगा महाकुंभ, 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियां तेज, 6 सितम्बर से शुरू होगा आयोजन कोटा। राजस्थान टेंट डीलर्स व्यवसायी समिति, हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति एवं कोटा टेंट डीलर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में टेंट व्यवसायियों के 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 10 अगस्त 2026 को दशहरा ग्राउंड, सीएडी चौराहा, कोटा में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से टेंट व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है। महाधिवेशन की तैयारियों एवं भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 9 बजे नाश्ता, दोपहर 12:30 बजे बैठक तथा दोपहर 1:30 बजे भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन को लेकर टेंट व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे और टेंट व्यवसायियों को संबोधित करेंगे। आयोजन में व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, व्यवसाय के विकास तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। अधिवेशन के हाड़ौती अध्यक्ष एवं संयोजक दीपक सिंघल ने बताया कि यह आयोजन टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकता और व्यवसाय के हितों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक टेंट व्यवसायियों से कार्यक्रम में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, महामंत्री गुरमीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहर मन सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से टेंट व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश बिरला जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक माहेश्वरी जी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि अधिवेशन टेंट व्यवसायियों के लिए आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
    1
    KOTA : टेंट व्यवसायियों का जुटेगा महाकुंभ, 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियां तेज, 6 सितम्बर से शुरू होगा आयोजन
कोटा। राजस्थान टेंट डीलर्स व्यवसायी समिति, हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति एवं कोटा टेंट डीलर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में टेंट व्यवसायियों के 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 10 अगस्त 2026 को दशहरा ग्राउंड, सीएडी चौराहा, कोटा में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से टेंट व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है।
महाधिवेशन की तैयारियों एवं भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 9 बजे नाश्ता, दोपहर 12:30 बजे बैठक तथा दोपहर 1:30 बजे भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन को लेकर टेंट व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे और टेंट व्यवसायियों को संबोधित करेंगे। आयोजन में व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, व्यवसाय के विकास तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।
अधिवेशन के हाड़ौती अध्यक्ष एवं संयोजक दीपक सिंघल ने बताया कि यह आयोजन टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकता और व्यवसाय के हितों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक टेंट व्यवसायियों से कार्यक्रम में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया।
अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, महामंत्री गुरमीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहर मन सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से टेंट व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश बिरला जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक माहेश्वरी जी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि अधिवेशन टेंट व्यवसायियों के लिए आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
    user_MHR News Agency
    MHR News Agency
    Media house Ladpura, Kota•
    12 hrs ago
  • तलवंडी में चोरी से छात्रों में दहशत, दूसरे दिन फिर पहुंचा आरोपी कोटा, राजस्थान पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ आप देख सकते हैं किस प्रकार से भीड़ ने एक चोर को पकड़ा कोटा के तलवंडी वार्ड 71 में चोरी की वारदातों से छात्रों में दहशत है। एक दिन पहले छात्रों के किराए के मकान से गैस सिलेंडर चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में दर्ज कराई गई। आरोप है कि अगले ही दिन चोर दोबारा उसी हॉस्टल में पहुंच गया और पानी की मोटर चोरी कर बाइक से भागने लगा। छात्रों ने आरोपी को मोटर के साथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की है। चोरी का माल खरीदने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य वारदातों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। छात्रों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    4
    तलवंडी में चोरी से छात्रों में दहशत, दूसरे दिन फिर पहुंचा आरोपी
कोटा, राजस्थान 
पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ आप देख सकते हैं किस प्रकार से भीड़ ने एक चोर को पकड़ा 
कोटा के तलवंडी वार्ड 71 में चोरी की वारदातों से छात्रों में दहशत है। एक दिन पहले छात्रों के किराए के मकान से गैस सिलेंडर चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में दर्ज कराई गई। आरोप है कि अगले ही दिन चोर दोबारा उसी हॉस्टल में पहुंच गया और पानी की मोटर चोरी कर बाइक से भागने लगा। छात्रों ने आरोपी को मोटर के साथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की है। चोरी का माल खरीदने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य वारदातों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। छात्रों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.