रावतभाटा क्षेत्र के लसाणा गांव में एक खेत में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया आग पर काबू रावतभाटा नगर पालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा के अग्निशमन विभाग को ग्राम लसाना खेत/वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सूखी घास और झाड़ियों में लगी थी, जो तेजी से फैलकर आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले सकती थी। समय पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। अग्निशमन दल ने पानी और आवश्यक उपकरणों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान खेत में खड़े पेड़-पौधों और आसपास की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद मोहम्मद सलीम, राजेश मीणा, चुन्नी सिंह व ग्रामीणों ने भी दमकल टीम का सहयोग किया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर सूखी झाड़ियों में लगी आग को वजह माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों और सूखी घास के पास आग से सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
रावतभाटा क्षेत्र के लसाणा गांव में एक खेत में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया आग पर काबू रावतभाटा नगर पालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि रावतभाटा के अग्निशमन विभाग को ग्राम लसाना खेत/वन क्षेत्र में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग
सूखी घास और झाड़ियों में लगी थी, जो तेजी से फैलकर आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले सकती थी। समय पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। अग्निशमन दल ने पानी और आवश्यक उपकरणों की मदद से आग बुझाई। इस दौरान खेत में खड़े पेड़-पौधों और आसपास की फसल को सुरक्षित बचा लिया गया। मौके पर मौजूद मोहम्मद सलीम,
राजेश मीणा, चुन्नी सिंह व ग्रामीणों ने भी दमकल टीम का सहयोग किया। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर सूखी झाड़ियों में लगी आग को वजह माना जा रहा है। अग्निशमन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में खेतों और सूखी घास के पास आग से सावधानी बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
- रावतभाटा नगरपालिका फायर प्रभारी राजेश जयपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलते ही नगर पालिका रावतभाटा से दो अग्निशमन वाहन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल दल ने देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है और लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सूखे पत्तों एवं झाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया है। तेज गर्मी और चारों ओर फैलती आग की लपटों के बावजूद अग्निशमन दल ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बिटिंग मेथड, होजरील होज एवं मॉनिटर का उपयोग कर करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। आग इतनी भयंकर थी कि उसकी लपटें और धुआं दूर से ही दिखाई दे रहे थे। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी वन दुर्घटना टल गई। आग बुझाने के कार्य में नगर पालिका अग्निशमन दल के वाहन चालक त्रिलोक सोनी, अमित भाटी, यशपाल सिंह, राजेश मीणा, साहिल खान, हर्ष सपेला, नजीर खान सहित वन विभाग एनपीसीआईएल,एनएफसी दमकल विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे सूखे मौसम में जंगल या आसपास के क्षेत्र में सतर्क रहें आग लगने की स्थिति में तुरंत फायर ब्रिगेड या वन विभाग को सूचना दें अग्नि दुर्घटना पर जाते अग्निशमन वाहन को रास्ता दें जंगल या सड़क किनारे बीड़ी-सिगरेट जलाकर न फेंके,सूखी घास या कचरे में आग न लगाएं ,कांच की बोतलें या ज्वलनशील पदार्थ जंगल में न छोड़ें, तेज हवा के समय आग जलाने से बचें,थोड़ी सी सावधानी बड़ी आपदा को रोक सकती है।3
- कोटा | शहर के शहीद भगत सिंह रोड पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सबल बिल्डिंग के पास एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर और स्प्लेंडर बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्प्लेंडर सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात उस समय हुआ जब सड़क पर यातायात कम था। ओला और स्प्लेंडर दोनों के चालकों द्वारा ओवरस्पीडिंग करने के कारण वाहनों पर से नियंत्रण खो गया और सबल बिल्डिंग के पास दोनों आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घायलों का हाल बुजुर्ग की स्थिति गंभीर: स्प्लेंडर चला रहे अंकल को इस हादसे में गहरी चोटें आई हैं। उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओला चालक: ओला बाइक सवार भी हादसे में चोटिल हुआ है, जो स्वयं ही उपचार के लिए अस्पताल पहुँच चुका है। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता कोटा के शहीद भगत सिंह रोड पर रात के समय बढ़ती रफ्तार के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील पॉइंट्स पर गति नियंत्रण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।1
- ईरान ने दूसरी बार एक शक्तिशाली मिसाइल का परीक्षण किया है...1
- कोटा के रंगपुर रोड पर शाम 7.30 बजे एक कार ओवर ब्रज से उतरते समय डिवाइडर से टकरायी जिससे उसमें सवार एक महिला के चोटें आई है। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार से लोगों को निकाला और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।1
- कोटा राजस्थान कोटा। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को भीमगंज मंडी क्षेत्र में रास्ते पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर बनाए गए टॉयलेट को ध्वस्त कर दिया। आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि भीम मंडी क्षेत्र के नेहरू नगर में एक व्यक्ति ने आम रास्ते पर अतिक्रमण कर टॉयलेट बना लिया था। इस अवैध निर्माण का आसपास के लोग विरोध कर रहे थे। शिकायत मिलने पर निगम ने जांच करवाई जिसमें अवैध निर्माण की पुष्टि होने पर अतिक्रमण निरोधक दस्ता शुक्रवार मौके पर पहुंच गया। टीम को देख अतिक्रमी दस्तावेज़ होने की बात करने लगा। टीम ने उसे दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर टीम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।3
- Post by Laxmi Rathore1
- Post by Kishan Lal jangid1
- चीन की तरफ से काफी सनसनीखेज दावा किया गया है, जिसमें बताया जा रहा है कि- "चीन के पास सभी Jeffrey Epstein फाइल्स मौजूद हैं, बेहतर होगा कि US खुद ही उन सभी लोगों का खुलासा कर दे जो इन फाइल्स से जुड़े हुए हैं, वरना चीन सारे डिटेल्स सामने ला सकता है"...1