logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अफीम डोडाचूरा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्तकर तीन तस्कर को किया गिरफ्तार चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त 2026। बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में अतीत पुलिस अधीक्षकगजेन्द्र सिंह जोधा के पर्यवेक्षण एवं वृताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026 को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता कानि. रणजीत सिह, नरेन्द्र सिंह मय सरकारी बोलेरो मय चालक कानि. मेनपाल मय अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाकाबन्दी व गश्त हेतू थाना से रवाना हो भोपतपुरा, गोरसीया होता हुआ गोपालपुरा पहुँचा की एएसआई मेघराज चौकी प्रभारी अभयपुर थाना बिजयपुर ने जरिये मोबाईल बताया की मै व जाप्ता कानि राजेश अभयपुर चौराहा पर नाकाबन्दी कर रहे थे कि वहाँ पर एक व्यक्ति हमारी निगरानी कर रहा था। जिससे नाम पता पूछा तो राकेश पिता रामलाल भील उम्र 30 साल निवासी गोपालपुरा थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया एवं बताया की मेरे को यहाँ पर पुलिस की निगरानी हेतु दिनेश जाट निवासी शादी ने खड़ा किया है। दिनेश जाट व देवीलाल भील निवासी आम्बाबेरी दोनो माणकपुरा रोड के पास जंगल की तरफ है। वगैरा सुचना पर थानाधिकारी मय हमराही जाप्ता व वाहन के डेंगा पटेल जी का खेडा तिराहा पर पहुँचा जहाँ पर एएसआई मेघराज मय जाप्ता कानि राजेश मय संदिग्ध राकेश भील को हमरा ले डुंगा पटेल जी का खेडा तिराहा से करीब 100 मीटर की दुरी पर माणकपुरा रोड पर पहुँचा की रोड के किनारे पश्चिम दिशा मे दो व्यक्ति व उनके पास में कटटे पडे हो मोटरसाईकिल खडी हुई नजर आई। थानाधिकारी मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम दिनेश कुमार जाट पिता भैरूलाल जाति जाट उम्र 38 साल निवासी शादी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ व दुसरे ने अपना नाम देवीलाल पिता श्री कालु भील उम्र 19 साल निवासी अम्बाबेरी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया। तत्पश्चात मोटरसाईकिल की तलाशी ली तो कोई आपतिजनक वस्तु नही मिली। उसके बाद पास में निचे रखे प्लास्टिक के कुल 4 कटटों में अब कुचला अफीम डोडाचूरा भरा हुआ होने दिनेश जाट व देवीलाल भील द्वारा मोटरसाईकिल पर अवैध अफीम डोडाचूरा अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करने हेतु रखना पाया जाने से दिनेश जाट व देवीलाल भील के खिलाफ धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध एवं राकेश भील द्वारा दिनेश जाट व देवीलाल भील को अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने पर, पुलिस नाकाबन्दी व पुलिस के आवगमन की सुचना देना पाया जाने से राकेश भील के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित होना अफीम डोडाचूरा अधकुचला कुल 88 किलो 855 ग्राम को एवं मोटरसाईकिल को को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये जब्त कर तीनों अभियुक्तगणों को गिरफतार किया गया। जिस पर थाना हाजा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

3 hrs ago
user_Pawan Mehar
Pawan Mehar
Local News Reporter रावतभाटा, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
3 hrs ago
6c4f463c-34fa-4ab6-b24d-061adc3815cb

बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अफीम डोडाचूरा व परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्तकर तीन तस्कर को किया गिरफ्तार चित्तौड़गढ़, 1 अगस्त 2026। बिजयपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा एवं परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुक्रम में अतीत पुलिस अधीक्षकगजेन्द्र सिंह जोधा के पर्यवेक्षण एवं वृताधिकारी ग्रामीण दिनेश सुखवाल के सुपरविजन में पुलिस थाना बिजयपुर द्वारा कार्यवाही करते हुये अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल सहित 88 किलो 855 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया जाकर तीन अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2026 को थानाधिकारी विजयपुर रामलाल मय जाप्ता कानि. रणजीत सिह, नरेन्द्र सिंह मय सरकारी बोलेरो मय चालक कानि. मेनपाल मय अनुसंधान सामग्री के वास्ते नाकाबन्दी व गश्त हेतू थाना से रवाना हो भोपतपुरा, गोरसीया होता हुआ गोपालपुरा पहुँचा की एएसआई मेघराज चौकी प्रभारी अभयपुर थाना बिजयपुर ने जरिये मोबाईल बताया की मै व जाप्ता कानि राजेश अभयपुर चौराहा पर नाकाबन्दी कर रहे थे कि वहाँ पर एक व्यक्ति हमारी निगरानी कर रहा था। जिससे नाम पता पूछा तो राकेश पिता रामलाल भील उम्र 30 साल निवासी गोपालपुरा थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया एवं बताया की मेरे को यहाँ पर पुलिस की निगरानी हेतु दिनेश जाट निवासी शादी ने खड़ा किया है। दिनेश जाट व देवीलाल भील निवासी आम्बाबेरी दोनो माणकपुरा रोड के पास जंगल की तरफ है। वगैरा सुचना पर थानाधिकारी मय हमराही जाप्ता व वाहन के डेंगा पटेल जी का खेडा तिराहा पर पहुँचा जहाँ पर एएसआई मेघराज मय जाप्ता कानि राजेश मय संदिग्ध राकेश भील को हमरा ले डुंगा पटेल जी का खेडा तिराहा से करीब 100 मीटर की दुरी पर माणकपुरा रोड पर पहुँचा की रोड के किनारे पश्चिम दिशा मे दो व्यक्ति व उनके पास में कटटे पडे हो मोटरसाईकिल खडी हुई नजर आई। थानाधिकारी मय जाप्ता ने घेरा देकर पकडा व नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम दिनेश कुमार जाट पिता भैरूलाल जाति जाट उम्र 38 साल निवासी शादी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ व दुसरे ने अपना नाम देवीलाल पिता श्री कालु भील उम्र 19 साल निवासी अम्बाबेरी थाना बिजयपुर जिला चितौडगढ़ होना बताया। तत्पश्चात मोटरसाईकिल की तलाशी ली तो कोई आपतिजनक वस्तु नही मिली। उसके बाद पास में निचे रखे प्लास्टिक के कुल 4 कटटों में अब कुचला अफीम डोडाचूरा भरा हुआ होने दिनेश जाट व देवीलाल भील द्वारा मोटरसाईकिल पर अवैध अफीम डोडाचूरा अपने कब्जे मे रखकर परिवहन करने हेतु रखना पाया जाने से दिनेश जाट व देवीलाल भील के खिलाफ धारा 8/15 एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध एवं राकेश भील द्वारा दिनेश जाट व देवीलाल भील को अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने पर, पुलिस नाकाबन्दी व पुलिस के आवगमन की सुचना देना पाया जाने से राकेश भील के खिलाफ धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित होना अफीम डोडाचूरा अधकुचला कुल 88 किलो 855 ग्राम को एवं मोटरसाईकिल को को नियमानुसार कार्यवाही करते हुये जब्त कर तीनों अभियुक्तगणों को गिरफतार किया गया। जिस पर थाना हाजा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण हाजा में अग्रीम अनुसंधान जारी है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छात्रों की गूंज" अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्रों के अधिकारों की बुलंद की आवाज़ कोटा, 1 अगस्त। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर व एआईसीसी प्रभारी एवं विधायक जिग्नेश मेवानी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के निर्देश पर "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत शनिवार को कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा विशाल रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों के साथ रैली में भाग लेते हुए छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को मजबूती से उठाया।
    2
    छात्रों की गूंज" अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्रों के अधिकारों की बुलंद की आवाज़
कोटा, 1 अगस्त। 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के आह्वान पर व एआईसीसी प्रभारी एवं विधायक जिग्नेश मेवानी तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज के निर्देश पर "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत शनिवार को कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी कोटा द्वारा विशाल रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव का आयोजन किया गया। 
इस अवसर पर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने सैकड़ों छात्र-छात्राओं, महिला कांग्रेस पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों के साथ रैली में भाग लेते हुए छात्रों के अधिकारों और न्याय की मांग को मजबूती से उठाया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    21 min ago
  • नवनेरा बैराज के गेट खोले, 2000 क्यूसेक पानी की निकासी काली सिंध नदी का जलस्तर बढने के कारण नवनेरा बांध के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
    1
    नवनेरा  बैराज के गेट  खोले, 2000 क्यूसेक पानी की निकासी 
काली सिंध नदी का जलस्तर बढने के कारण नवनेरा बांध के गेट खोलकर 2000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    43 min ago
  • न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की। हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए । उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया । इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।
    1
    न्याय की पुकार: पुलिस अधीक्षक से पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना, सम्मान और निष्पक्ष जांच की मांग – समाजसेवी हिम्मत सिंह
न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के उपरांत उनकी धर्मपत्नी 65 वर्षीय उर्मिला सिंह एवं उनके पुत्र शक्ति सिंह के साथ हुई कथित अभद्रता एवं मारपीट की घटना को लेकर सर्व राजपूत समाज एवं विभिन्न संगठनों के सात एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं न्यायपूर्ण जांच की मांग की।
हिम्मत सिंह ने कहा कि अस्पताल केवल उपचार का स्थान नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और मानवता का केंद्र होता है। ऐसे समय में जब कोई परिवार अपने प्रियजन को खो चुका हो, तब उसके साथ सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाना चाहिए। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा डॉक्टरों और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह जी के निधन के बाद उनकी पत्नी उर्मिला सिंह और इकलौते पुत्र शक्ति सिंह गहरे शोक में हैं। ऐसे समय में उनके साथ कथित मारपीट होना और बाद में उन्हीं पर मुकदमे दर्ज होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है।
हिम्मत सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि पीड़ित परिवार को राहत प्रदान की जाए ।  उन्होंने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और मरीजों के परिजनों के बीच आपसी सम्मान, संवाद और विश्वास बना रहना समाजहित में अत्यंत आवश्यक है जिसे पर पुलिस अधीक्षक ने न्याय एवं निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया ।
इस अवसर पर सुमेर सिंह, करनी सेना जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, संदीप सिंह गौड़, हितेन्द्र शर्मा, प्रणव मेहता, मुकेश खींची, गोविंद सिंह, विनोद सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, राम सिंह, अभिषेक सिंह, शंकर सामरिया, सूरत सिंह, पंकज सोनी, मुकेश माहेश्वरी, महेंद्र जैन, श्याम सुंदर शर्मा, अमर धामोनिया सहित रामपुरा व्यापार संघ एवं सर्व समाज के गणमान्य नागरिक पीड़ित परिवार के समर्थन में उपस्थित रहे।
    user_Mayur times news
    Mayur times news
    Artist लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। बच्चे शिक्षक मांग रहे है मदन दिलावर जी. .!! न्याय करो अन्यथा छोड़ दो कुर्सी।।
    1
    “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “

मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।।

“भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “
मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।।
बच्चे शिक्षक मांग रहे है मदन दिलावर जी. .!!
न्याय करो अन्यथा छोड़ दो कुर्सी।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
  • विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, अधिकारी परिणाम दिखाएं: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश कोटा/ सांगोद, 1 अगस्त। ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा। ​ ​बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। *​जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस* ​ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए। *​वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक* ​विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। कोटा.अधिकारियों को सख्त हिदायत* ​बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
    4
    विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, अधिकारी परिणाम दिखाएं: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं, व्यवस्थाओं में सुधार करें अधिकारी: ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर
सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक: शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कोटा/ सांगोद, 1 अगस्त।
ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर ने शनिवार को सर्किट हाउस में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन, चिकित्सा, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़े जनहित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नागर ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों और जनसुविधाओं के लिए बजट और फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन अधिकारियों को परिणामोन्मुखी (रिजल्ट ओरिएंटेड) दृष्टिकोण के साथ काम करना होगा।
​
​बैठक के दौरान मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों, विशेषकर आपदा प्रबंधन, चिकित्सा कर्मियों और शिक्षकों की कमी पर चिंता व्यक्त की। चिकित्सा कर्मियों की कमी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके से ही प्रिंसिपल सेक्रेटरी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) से वार्ता की और जल्द से जल्द जनहित में इन रिक्त पदों को भरने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने स्कूलों भवनों का समय रहते सर्वे कराने के निर्देश दिए ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
*​जर्जर भवनों का निस्तारण और आंगनबाड़ियों का मेंटेनेंस*
​ऊर्जा मंत्री ने स्कूल भवनों और आंगनवाड़ी केंद्रों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर भवनों को तुरंत चिन्हित कर उन्हें डिस्मेंटल (ध्वस्त) करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके लिए उन्होंने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) और पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए सर्वे के डेटा का मिलान करने को कहा। साथ ही, भवन-विहीन और जर्जर भवनों वाले स्कूलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आंगनवाड़ी व स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव के लिए एक नोडल एजेंसी बनाने के निर्देश दिए।
*​वृक्षारोपण: 70% पौधे जीवित रखना अनिवार्य, कागजी खानापूर्ति पर रोक*
​विभिन्न स्थानों पर आयोजित 'पौधारोपण अभियान' की समीक्षा करते हुए मंत्री नागर ने सख्त लहजे में कहा कि केवल कागजी आंकड़े प्रस्तुत करने से काम नहीं चलेगा। अधिकारियों को पूर्व में तय लक्ष्य, लगाए गए कुल पौधों और वर्तमान में जीवित पौधों का सटीक डेटा पेश करना होगा। उन्होंने कहा कि "पौधा लगाने से ज्यादा जोर उसे पेड़ बनाने पर होना चाहिए।" उन्होंने लक्ष्य दिया कि कम से कम 70% पौधे हर हाल में जीवित रहने चाहिए। इसके लिए बच्चों और ग्रामीणों में वृक्षों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव पैदा करने और व्यापक प्लानिंग के साथ काम करने के निर्देश दिए गए।
कोटा.अधिकारियों को सख्त हिदायत*
​बैठक में आगामी बारिश और मौसम से जुड़ी आपदा तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मंत्री नागर ने अधिकारियों को ताकीद की कि भविष्य में किसी भी समीक्षा बैठक में वे पूरी तैयारी, अद्यतन आंकड़ों और स्पष्ट योजना के साथ ही उपस्थित हों। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर ढिलाई या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एडीएम सीलिंग रवि वर्मा, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक सनाढ्य, सीएमएचओ नरेंद्र नागर, एसडीओ दीपक महावर, डीईओ सेकेंडरी रामचरण मीणा, एडीपीसी नवल किशोर महावर समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    26 min ago
  • कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कारियों व पुलिस में झड़प कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों व प्रदर्शन कारियों में जमकर झड़प हुई: बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश में पुलिस ने वाटर कैनन चलाई: वहीं प्रदर्शन में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर देखने में आई: बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह इकट्ठा हो कर रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के आह्वान पर कार्यकर्ता उम्मेद स्टेडियम जबकि शहर कांग्रेस और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय के बाहर से रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के अचानक कार्यक्रम छोड़ कर जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है...
    1
    कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन कारियों व पुलिस में झड़प 
कोटा में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों व प्रदर्शन कारियों में जमकर झड़प हुई: बैरिकेड्स पर चढ़ने की कोशिश में पुलिस ने वाटर कैनन चलाई: वहीं प्रदर्शन में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर देखने में आई: बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अलग-अलग जगह इकट्ठा हो कर रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के आह्वान पर कार्यकर्ता उम्मेद स्टेडियम जबकि शहर कांग्रेस और देहात कांग्रेस के कार्यकर्ता लाडपुरा पंचायत समिति कार्यालय के बाहर से रैली में शामिल हुए: प्रह्लाद गुंजल के अचानक कार्यक्रम छोड़ कर जाना भी चर्चा का विषय बना हुआ है...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.