*बिल्हौर: तहसील सभागार में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान परशुराम जयंती* *भगवान परशुराम जयंती पर अधिवक्ताओं का जुटान, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने का संकल्प* बिल्हौर। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अधिवक्ताओं द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने विधि-विधान से पूजा कर भगवान परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अन्याय के विरुद्ध संघर्ष कर धर्म और न्याय की स्थापना की। उनके आदर्श आज भी समाज को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अधिवक्ता रविनेश यादव, महेंद्र त्रिवेदी, कैलाश यादव, जनार्दन यादव, अनुराग द्विवेदी, अनिल अग्निहोत्री, विनीत गुप्ता, कुशल पांडेय, राज कुमार भदौरिया, महेंद्र कुशवाहा, आशीष द्विवेदी सहित कई अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में भक्तिमय वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने भगवान परशुराम के जयघोष के साथ आयोजन को सफल बनाया। अंत में सभी ने समाज में न्याय, समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

- रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी शिवराजपुर। क्षेत्र के ग्राम सदिकामऊ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। आचार्य गोपाल जी महाराज की सुमधुर वाणी से जैसे ही भगवान श्री कृष्ण के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया गया, पूरा पंडाल हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। कथा प्रसंग वामन अवतार से कृष्ण जन्म तक कथा व्यास आचार्य गोपाल जी महाराज ने पांचवें दिन की शुरुआत करते हुए राजा बलि और भगवान वामन के चरित्र का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने भक्त प्रहलाद की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। कथा के मध्य में जब श्री कृष्ण जन्म का प्रसंग आया, तो समूचा वातावरण भक्तिमय हो गया। टोकरी में बाल स्वरूप कान्हा के दर्शन पाकर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। भजनों पर थिरके श्रद्धालु आचार्य जी द्वारा प्रस्तुत भजनों की श्रृंखला ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मुख्य यजमान के रूप में अशोक दीक्षित एवं सुधा दीक्षित ने व्यास पीठ का पूजन कर आरती उतारी। इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति कथा का रसपान करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और भक्तजन उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से श्याम सुंदर, अनुज, सूरज, ऋषि उमेश चंद्र अवस्थी पूर्व प्रधानाचार्य संस्कृत विद्यालय विशाल, वेदांत, देवांश रिद्धि, सिद्धि, परिधि, मुकुंद, सीमा आरती सोनू जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर भक्तों का कल्याण करते हैं। आचार्य गोपाल जी महाराज ग्रामवासियों के सहयोग से चल रही इस कथा में प्रतिदिन भंडारे और प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से गांव में सुख-शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।4
- शिवराजपुर पुलिस की गस्त की खुली पोल रात लगभग 1 बजे चोरों ने थाने की सटी दिवाल से लगी तीन दुकानों को बनाया निशान लेकिन किसी कारण बस चोर हुए नाकाम पूरी घटना सी सी टी वी में कैद शिवराजपुर पुलिस जुटी जांच में1
- धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप कन्नौज। ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- #AgraCourtFire 🔥 आगरा कोर्ट परिसर में आग का तांडव: धू-धू कर जलीं 4 गाड़ियां, तमाशबीन बनी रही फायर ब्रिगेड! #AgraNews #UPNews1
- Post by Deepu parihar1
- कन्नौज ब्रेकिंग - ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। धूं-धूं कर जला ट्रांसफार्मर, इलाके की बिजली सप्लाई ठप। ट्रांसफार्मर के पास बना होटल भी जलकर राख। रिहायशी इलाके में आग से लोगों में दहशत। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस और बिजली विभाग को दी सूचना। सदर के बलायपुर पाटानाला मोहल्ले की घटना।1
- Post by Ramadhar Kumar2
- आगरा कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआत एक मारुति ब्रेज़ा (Brezza) से हुई और देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पास खड़ी एक स्कॉर्पियो (Scorpio), एक और ब्रेज़ा और एक वैगनआर (Wagon R) भी जलकर खाक हो गईं! 🚗🔥1