हरियाणा के सेक्टर 50 में बाबा बालकनाथ समाधि स्थल पर चला पीला पंजा ये स्ट्रक्चर जिस पर बुलडोजर चल रहा है ये ना तो कोई मस्जिद है और ना ही कोई मदरसा: ये गुरुग्राम के सेक्टर 50 में स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ मंदिर, गोशाला और समाधि स्थल का परिसर है: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर व ग्राम नियोजन विभाग ने संयुक्त रूप से इस पर कार्रवाई करते हुए समतल कर दिया है: प्रशासन का कहना है कि ये सरकारी जमीन पर बना हुआ है, जबकि मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि ये 100 से 150 साल पुराना मंदिर है जिसे झाड़सा गांव की पंचायत द्वारा दान की हुई जमीन पर बनाया गया था: इस मामले में तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं: बाबा का कहना है कि प्रशासन बड़े निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए भू माफियाओं के दबाव में काम कर रहा है: वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था: पिछले 2 महीने से कब्जा धारियों को नोटिस दिए जा रहे थे: नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद ही कानूनी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है...
हरियाणा के सेक्टर 50 में बाबा बालकनाथ समाधि स्थल पर चला पीला पंजा ये स्ट्रक्चर जिस पर बुलडोजर चल रहा है ये ना तो कोई मस्जिद है और ना ही कोई मदरसा: ये गुरुग्राम के सेक्टर 50 में स्थित आदमपुर झाड़सा गांव में बाबा बालकनाथ मंदिर, गोशाला और समाधि स्थल का परिसर है: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, नगर निगम और नगर व ग्राम नियोजन विभाग ने संयुक्त रूप से इस पर कार्रवाई करते हुए समतल कर दिया है: प्रशासन का कहना है कि ये सरकारी जमीन पर बना हुआ है, जबकि मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि ये 100 से 150 साल पुराना मंदिर है जिसे झाड़सा गांव की पंचायत द्वारा दान की हुई जमीन पर बनाया गया था: इस मामले में तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं: बाबा का कहना है कि प्रशासन बड़े निजी बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए भू माफियाओं के दबाव में काम कर रहा है: वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का कहना है कि यह करीब 4 एकड़ सरकारी जमीन है, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था: पिछले 2 महीने से कब्जा धारियों को नोटिस दिए जा रहे थे: नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद ही कानूनी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है...
- कोटा में नगर सेठ गणेश जी का भव्य आगमन: महाआरती के साथ हुआ शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में धार्मिक आस्था और उल्लास के बीच 'नगर सेठ' श्री गणेश जी महाराज का भव्य आगमन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के साथ गणपति बाप्पा का स्वागत किया गया। आयोजन के शुभ अवसर पर विशेष महाआरती की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर सेठ के दिव्य दर्शन पाने के लिए प्रातकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाप्पा के दर्शन किए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गईं तथा आरती के बाद महाप्रसाद वितरित किया गया। #Kota #NagarSethGaneshJi #KotaNews #GaneshUtsav #MahaAarti #KotaDiaries #GanpatiBappaMorya #RajasthanNews #BhaktiSamagam #GaneshChaturthi1
- सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज़ कोटा सिटी डिजिटल मीडिया न्यूज़1
- मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कुकड़ी खापा झरने के नीचे फंसे 4 युवकों का रेस्क्यू मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कुकड़ी खापा झरने के नीचे चट्टान पर फंसे नागपुर के 4 युवकों को एसडीईआरएफ ने रेस्क्यू किया: चारों युवक पिकनिक मनाने और फोटोग्राफी के लिए झरने पर पहुंचे थे: लेकिन अचानक पानी का बहाव तेज होने और जलस्तर बढ़ने से उनका रास्ता बंद हो गया: इसके बाद चारों चट्टान पर फंस गए और करीब 200 फीट नीचे से रस्सी के जरिए उनका रेस्क्यू किया गया...1
- मुख्यमंत्री भजनलाल ने सभी कार्यकर्ता मंत्री विधायकों का हृदय से आभार व्यक्त किया जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को निगम पालिका परिषद में बहुमत जिताया। कोटा नगर निगम के महापौर की भविष्यवाणी स्पीकर ओम बिरला चौकाने वाला नाम ओबीसी की महिला सीमा चौधरी का नाम ला सकते हैं महापौर के लिए। वही छोटे भाई साहब हरिकृष्ण बिरला की नाव पर बैठकर अनसूया देख रही है ख्वाब महापौर बनने का वह भी दौड़ में। सांगोद में हीरालाल नागर के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत से नगर पालिका में अध्यक्ष बनेगा चार निदलिय पार्षदों ने दिया समर्थन।1
- कोटा में वार्ड 87 की EVM खराब, आज मतगणना की मांग पर शालिनी गौतम धरने पर बैठीं, धांधली की आशंका जताई नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने के कारण उसके मतों की गणना नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठ गईं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उक्त ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कही जा रही है। इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। शालिनी गौतम ने मांग की कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो। इसी मांग को लेकर वे धरने पर बैठी हैं।1
- बड़ोदिया कलां में लगा पीपल्दा और बड़ोदिया कलां का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर , चेचट क्षेत्र के बड़ोदिया कलां में मंगलवार को ग्राम पंचायत बड़ोदिया कलां व पीपल्दा पंचायत का संयुक्त रूप से सांसद जन सेवा शिविर आयोजित हुआं , शिविर का शुभारंभ सुबह 10 बजें हुआं जों सायं कों 5 बजें तक चला जिसमें तमाम विभागीय अधिकारी कर्मचारी ने आमजन कि समस्याओं को सुनकर दूर किया शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ बताकर उनसे जोड़ा गया, साथ हीं शिविर में आधार कार्ड जन आधार कार्ड,राशन कार्ड चिकित्सा कार्ड और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र आदि का सत्यापन व गलतियां सुधार कार्य हुएं, और नवीन पंजीकरण खाद्य सुरक्षा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पालनहार योजना और श्रमिक कार्ड जैसे नवीन पंजीकरण किए गए, साथ हीं स्वास्थ्य सेवा में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई, शिविर में राजस्व अभिलेख प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सत्यापन, किसान फार्म आईडी , से लेकर तमाम प्रकार के कार्य किए गए, बड़ी संख्या में आमजन अपनी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे जहां मौजूद विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने समस्या को सुनकर दूर किया और सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया, शिविर में मौजूद रहें, तहसीलदार कैलाश मीणा ग्राम विकास अधिकारी दुर्गेश मीणा व त्रिलोचन कुमार शिविर प्रभारी भानू प्रताप केम्प कार्यालय शिविर प्रभारी रामविलास मीणा हल्का पटवारी हरिश चौधरी और जनप्रतिनिधि व कर्मचारी अधिकार मौजूद रहें।4
- मदनपुरा गांव में पैंथर के साथ नजर आया शावक, बकरी का किया शिकार फाणदा गांव में पैंथर की लगातार गतिविधियां चेचट क्षेत्र में भी पैंथर की दस्तक, गाय का किया शिकार चेचट। चेचट क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से पैंथर की लगातार गतिविधियां सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फाणदा सेंचुरी क्षेत्र में एक पैंथर के मूवमेंट की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैंथर ने एक गाय का शिकार भी किया है। पैंथर की गतिविधियां गांधी सागर के जंगल की ओर से होने की बात सामने आ रही है।इसी तरह मदनपुरा क्षेत्र में भी एक अन्य पैंथर दिखाई देने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार इस पैंथर ने बकरी का शिकार किया है। खास बात यह है कि पैंथर के साथ एक छोटा शावक भी नजर आया है, जिससे क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।पैंथर के लगातार मूवमेंट को देखते हुए नाका प्रभारी जुबेर खान लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने पैंथर की गतिविधियों की जानकारी अधिकारियों को दी है और क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है। वन विभाग की ओर से भी पैंथर की लोकेशन और गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पैंथर की मौजूदगी की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और पैंथर के मूवमेंट को देखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग की है.1
- कनवास क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कोटा कनवास क्षेत्र के हिंगोनिया गांव में महिला का रास्ता रोककर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कोटा1