Shuru
Apke Nagar Ki App…
25 साल पुराना रास्ता विवाद समाप्त, एसडीएम सदर की सूझबूझ और प्रधानों की समझदारी लाई रंग मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में जोनी और उसके पड़ोसी बालेंद्र के बीच पिछले 25 वर्षों से रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। एसडीएम सदर की सूझबूझ वह अकबर गढ़ सिकंदरपुर के दोनो प्रधानों की समझदारी और आपसी प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। विवाद खत्म होने पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली और प्रशासन व ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया।
Vijay rathi
25 साल पुराना रास्ता विवाद समाप्त, एसडीएम सदर की सूझबूझ और प्रधानों की समझदारी लाई रंग मुज़फ्फरनगर। थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में जोनी और उसके पड़ोसी बालेंद्र के बीच पिछले 25 वर्षों से रास्ते को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। एसडीएम सदर की सूझबूझ वह अकबर गढ़ सिकंदरपुर के दोनो प्रधानों की समझदारी और आपसी प्रयासों से दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई। विवाद खत्म होने पर दोनों परिवारों ने राहत की सांस ली और प्रशासन व ग्राम प्रधानों का आभार व्यक्त किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, DIG अभिषेक सिंह ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा । मुजफ्फरनगर, 2 अगस्त: श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर जनपद के प्रमुख शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिरों और शिवालयों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ एंटी रोमियो टीमों को भी सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसरों एवं प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग, एंटी-स्किड मैट, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पेयजल तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पुलिस अधिकारी लगातार संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। इस संबंध में सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी ने कहा कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस बल पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है और श्रद्धालुओं से भी प्रशासन का सहयोग करने तथा निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से दर्शन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने का अनुरोध किया है।1
- *मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान, कांवड़ *मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान, कांवड़ियों को दी चिकित्सीय सेवाएं; मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का भी किया निरीक्षण* *मुजफ्फरनगर, 02 अगस्त 2026* जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं चिकित्सा सेवाएं प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के प्रमुख कांवड़ चिकित्सा शिविरों का भ्रमण किया। उन्होंने वहलना चौक स्थित चिकित्सा शिविर, नहर पटरी पर जौली में चिकित्सा शिविर, दाहाखेड़ी में चिकित्सा शिविर तथा नंगला मदौड स्थित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों, उपकरणों, एंबुलेंस एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा पूर्ण सेवा भाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया श्रद्धालु को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, जांच व्यवस्था एवं चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।1
- *मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कांवड़ चिकित्सा शिविरों में स्वयं संभाली कमान, कांवड़ियों को दी चिकित्सीय सेवाएं; मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का भी किया निरीक्षण* *मुजफ्फरनगर, 02 अगस्त 2026* जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्थापित चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण करते हुए सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा शिविरों में पहुंचकर स्वयं कांवड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, घायलों की प्राथमिक चिकित्सा की, पट्टियां बांधी तथा आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया। कांवड़ियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा स्वयं चिकित्सा सेवाएं प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद के प्रमुख कांवड़ चिकित्सा शिविरों का भ्रमण किया। उन्होंने वहलना चौक स्थित चिकित्सा शिविर, नहर पटरी पर जौली में चिकित्सा शिविर, दाहाखेड़ी में चिकित्सा शिविर तथा नंगला मदौड स्थित चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों, उपकरणों, एंबुलेंस एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉ. सुनील तेवतिया ने सभी चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए तथा पूर्ण सेवा भाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कांवड़िया श्रद्धालु को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके उपरांत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण, जांच व्यवस्था एवं चिकित्सीय सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में आने वाले प्रत्येक लाभार्थी को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए।1
- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा👉क्षमा, संवाद और संस्कार ही सशक्त नेतृत्व की पहचान है “क्षमा, संवाद और संस्कार ही सशक्त नेतृत्व की पहचान हैं।” माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हालिया संदेश भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवेदनशील नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। अपने प्रति की गई कटु टिप्पणियों के बावजूद उन्होंने प्रतिशोध नहीं, बल्कि क्षमा, संवाद और मार्गदर्शन का मार्ग चुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि युवाओं को दोषी ठहराने के बजाय उन्हें सही दिशा दिखाना हम सभी का दायित्व है। युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है। विचारों में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन अभिव्यक्ति में मर्यादा और संवाद की संस्कृति ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। आज देश को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है जो समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करने और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने का कार्य करे। माननीय प्रधानमंत्री जी का यह संदेश करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। आइए, मतभेद रखें, मनभेद नहीं। संवाद करें, विवाद नहीं। यही लोकतंत्र की शक्ति है, यही भारत की संस्कृति है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। 🇮🇳 भारत माता की जय! वन्दे मातरम🇮🇳1
- ग्राम प्रथीपुर दरानगर गंज के पास जिला बिजनोर, हाथ मे पट्टी बाध कर कर रहे फ्री ईलाज जैसे पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर आदि ग्राम प्रथीपुर दरानगर गंज के पास जिला बिजनोर, हाथ मे पट्टी बाध कर कर रहे फ्री ईलाज जैसे पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर आदि1
- ब्रेकिंग न्यूज👉 मेरठ से ऋषिकेश के बीच अगला स्टेशन होगा न्यू मैक्स सिटी मुजफ्फरनगर /बिग ब्रेकिंग न्यूज़ *अब आपके लिए ये एक बड़ी खुश खबरी है,* अब मेरठ से ऋषिकेश के बीच अगला स्टेशन होगा NUMAX सिटी। मुजफ्फरनगर मे कनेक्टिविटी का नया अध्याय विकास की ओर एक और कदम बेहतर भविष्य की अपार संभावनाएं बन गई है नमो भारत ट्रेन का मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है, जिसके लिए डीपीआर तैयार करने हेतु धनराशि जारी की गई है।1
- ग्राम प्रथीपुर दरानगर गंज के पास जिला बिजनोर, हाथ मे पट्टी बाध कर कर रहे फ्री ईलाज जैसे पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर आदि ग्राम प्रथीपुर दरानगर गंज के पास जिला बिजनोर मे हाथ मे पट्टी बाध कर कर रहे फ्री ईलाज जैसे पथरी रसोली बवासिर सटिका माइग्रेन गैस दर्द BP शुगर आदि2
- मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने देर रात मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिव चौक से मदीन चौक तक पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजाम देखे और शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #Muzaffarnagar #KanwarYatra2026 #UPPolice #BhanuBhaskar #ShivBhakt #HarHarMahadev #KanwarYatra #TrafficUpdate #MuzaffarnagarPolice #PublicNews #UttarPradesh #InstagramNews मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने देर रात मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शिव चौक से मदीन चौक तक पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजाम देखे और शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। एडीजी ने पुलिस अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा, सुचारु यातायात, सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- बिजनौर के खुशालपुर गांव में देर रात गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार। बिजनौर के खुशालपुर गांव में देर रात गुलदार ने पालतू कुत्ते को बनाया शिकार। घर के बाहर बंधे कुत्ते को दबोचकर जंगल की ओर ले गया गुलदार। पूरी वारदात चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनास्थल पर खून और गुलदार के पंजों के निशान मिलने से फैली दहशत। ग्रामीणों ने बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। वन विभाग ने जांच शुरू कर जल्द गश्त बढ़ाने और गुलदार पकड़ने का आश्वासन दिया।1