logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समस्तीपुर:थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का तांडव, युवती को बचाने पहुंचे युवक को मारी गोली. थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का तांडव, युवती को बचाने पहुंचे युवक को मारी गोली. समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। थाना से महज 100 मीटर और डीएसपी कार्यालय से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित रेलवे गुमटी संख्या-32 के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती से हथियार के बल पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार युवती अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। बदमाशों से बचने के लिए युवती पास की एक श्रृंगार दुकान की ओर भागी। युवती को बचाने के लिए दुकान से बाहर निकले दुकानदार केशव कुमार पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही केशव कुमार मौके पर गिर पड़े, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान वीआईपी कॉलोनी निवासी आतिश साह के 20 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। थाना के बेहद करीब हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

3 hrs ago
user_Pankaj Baba
Pankaj Baba
सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
3 hrs ago
16d6c215-f390-420e-ace7-608aba9536c3

समस्तीपुर:थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का तांडव, युवती को बचाने पहुंचे युवक को मारी गोली. थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का तांडव, युवती को बचाने पहुंचे युवक को मारी गोली. समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। थाना से महज 100 मीटर और डीएसपी कार्यालय से करीब 200 मीटर दूरी पर स्थित रेलवे गुमटी संख्या-32 के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती से हथियार के बल पर मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार युवती अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और मोबाइल छीनने लगे। बदमाशों से बचने के लिए युवती पास की एक श्रृंगार दुकान की ओर

4987f6fb-3fe5-4e4b-8016-fec1d654de35

भागी। युवती को बचाने के लिए दुकान से बाहर निकले दुकानदार केशव कुमार पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही केशव कुमार मौके पर गिर पड़े, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान वीआईपी कॉलोनी निवासी आतिश साह के 20 वर्षीय पुत्र केशव कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही दलसिंहसराय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। थाना के बेहद करीब हुई इस घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • #viralvideyo
    1
    #viralvideyo
    user_चंदन कुमार मुख्य संपादक सी मल्
    चंदन कुमार मुख्य संपादक सी मल्
    Voice of people रोसड़ा, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Kalam Nadaf
    1
    Post by Kalam Nadaf
    user_Kalam Nadaf
    Kalam Nadaf
    बहेरी, दरभंगा, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by BABA JI VLOGS
    1
    Post by BABA JI VLOGS
    user_BABA JI VLOGS
    BABA JI VLOGS
    TV News Anchor अलीनगर, दरभंगा, बिहार•
    6 hrs ago
  • ​नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक पलटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुटता दिखाई और चालक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक अंदर दब गया था। शोर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कड़ी कोशिशों से ट्रक के हिस्से को काटकर या दबाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चालक का एक हाथ गंभीर रूप से टूट गया है। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि सही समय पर दिखाई गई सूझबूझ किसी का जीवन बचा सकती है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
    1
    ​नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के समीप मुख्य मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक पलटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक केबिन के अंदर ही बुरी तरह फंस गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एकजुटता दिखाई और चालक को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे चालक अंदर दब गया था। शोर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद कड़ी कोशिशों से ट्रक के हिस्से को काटकर या दबाकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चालक का एक हाथ गंभीर रूप से टूट गया है। ग्रामीणों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों की इस त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। ग्रामीणों ने साबित कर दिया कि सही समय पर दिखाई गई सूझबूझ किसी का जीवन बचा सकती है। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और ट्रक को सड़क से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित चंद्रायण रेफरल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है… जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ… निरीक्षण में डॉक्टर रोहित कुमार की फर्जी उपस्थिति का मामला सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि डॉक्टर रोहित कुमार का नाम न तो उपस्थिति पंजी में दर्ज था… और न ही ड्यूटी रोस्टर में शामिल था… इसके बावजूद उनका अस्पताल में कार्य करना कई सवाल खड़े करता है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर डॉक्टर रोहित कुमार किस आधार पर और किसके आदेश पर अस्पताल में कार्य कर रहे थे… क्या इसके पीछे किसी बड़े स्तर की मिलीभगत है…? गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है… 27 अप्रैल को भी इसी अस्पताल में डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया था… वहीं 4 अप्रैल को भी नवहट्टा में दो अन्य चिकित्सकों की फर्जी उपस्थिति पकड़ी गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर गंभीर असर डाला है। फिलहाल सिविल सर्जन की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दोषी डॉक्टरों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित चंद्रायण रेफरल अस्पताल एक बार फिर सुर्खियों में है…
जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. राज नारायण प्रसाद के औचक निरीक्षण के दौरान बड़ा खुलासा हुआ…
निरीक्षण में डॉक्टर रोहित कुमार की फर्जी उपस्थिति का मामला सामने आया।
जांच के दौरान पाया गया कि डॉक्टर रोहित कुमार का नाम न तो उपस्थिति पंजी में दर्ज था…
और न ही ड्यूटी रोस्टर में शामिल था…
इसके बावजूद उनका अस्पताल में कार्य करना कई सवाल खड़े करता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर डॉक्टर रोहित कुमार किस आधार पर और किसके आदेश पर अस्पताल में कार्य कर रहे थे…
क्या इसके पीछे किसी बड़े स्तर की मिलीभगत है…?
गौरतलब है कि यह कोई पहला मामला नहीं है…
27 अप्रैल को भी इसी अस्पताल में डॉक्टर संतोष कुमार द्वारा फर्जी हाजिरी लगाने का मामला सामने आया था…
वहीं 4 अप्रैल को भी नवहट्टा में दो अन्य चिकित्सकों की फर्जी उपस्थिति पकड़ी गई थी।
लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की साख पर गंभीर असर डाला है।
फिलहाल सिविल सर्जन की इस कार्रवाई के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि दोषी डॉक्टरों और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    8 hrs ago
  • दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    1
    दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • समस्तीपुर/हसनपुर : संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मरांची उजागर स्थित सतसंग मंदिर से श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित इस पावन अवसर को लेकर महर्षि मेंही आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी रूदल बाबा ने बताया की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे आश्रम परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हसनपुर बाजार सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करते नजर आए। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है। प्रभात फेरी के जरिए संतमत का संदेश गांव-गांव तक लोगों में भक्ति, ध्यान और गुरु परंपरा का मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। जयंती के अवसर पर संतमत मंदिर पर दिनभर स्तुति, प्रार्थना, सत्संग, ध्यानाभ्यास, प्रवचन और भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    समस्तीपुर/हसनपुर : संत महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 142वीं जयंती हसनपुर प्रखंड क्षेत्र के मरांची उजागर स्थित सतसंग मंदिर से श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। गुरुवार को आयोजित इस पावन अवसर को लेकर महर्षि मेंही आश्रम क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर स्वामी रूदल बाबा ने बताया की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह 6:00 बजे आश्रम परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा पूरे हसनपुर बाजार सहित आसपास के कई गांवों का भ्रमण करते हुए पुनः आश्रम पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु गाजे-बाजे, झांकियों और भक्ति गीतों के साथ गुरु महिमा का गुणगान करते नजर आए। यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है। प्रभात फेरी के जरिए संतमत का संदेश गांव-गांव तक लोगों में भक्ति, ध्यान और गुरु परंपरा का मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। जयंती के अवसर पर संतमत मंदिर पर दिनभर स्तुति, प्रार्थना, सत्संग, ध्यानाभ्यास, प्रवचन और भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया जिसमें  हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_NK (पत्रकार)
    NK (पत्रकार)
    समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.
    1
    श्री कृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर के पास, तेज आंधी वारिस में गिरा विशाल बड़गद का पेड़. समस्तीपुर रोसड़ा मुख्य मार्ग जाम.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.