झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।
झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* झांसी सकरार नदी में डूबने से किसान की मौत, दो दिन से था लापता, नदी में बने कुएं में मिला शव* थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ। परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम
मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो
बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी
और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।
- झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर 8 में लगी लिफ्ट के गिरने से कई लोग घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में लापरवाही देखने को मिली जब मरीज के तीमारदार तीसरी मंजिल से लिफ्ट में सवार होकर नीचे की ओर आ रहे थे तभी अचानक लिफ्ट गिर गई। लिफ्ट में सवार लोगों को काफी चोट आई। एक तीमारदार गंभीर रूप से घायल है। जानकारी मुताबिक हादसे के समय आठ लोगों की क्षमता वाली लिफ्ट में 16 लोग सवार थे। पहली मंजिल पर पहुंचते ही लिफ्ट की तार टूट गई, जिससे लिफ्ट गिर गई। और लिफ्ट में फंसे लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान एक महिला घबराहट में अचेत हो गई, जिसे स्वास्थ्य कर्मियों ने उपचार देकर होश में लाया। नौशाद को पैर में चोट लगने उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।1
- थाना प्रेमनगर, झाँसी आज दिनाँक - 30.04.2026 ➤ जनपद झाँसी पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधों के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्यवाही, ➤ थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा शांति भंग कर रहे 13 अभियुक्तगण गिरफ्तार, > गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही कर 05 मोटरसाइकिल को सीज़ किया गया. कृपया अवगत कराना है कि श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर, श्री आलोक सिंह व श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि के कुशल मार्गदर्शन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में जनपद झाँसी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध झाँसी पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के क्रम में दिनाँक 30.04.2026 को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा रंगबाजी व गुटबाजी कर लड़ाई-झगड़ा कर रहे 13 अभियुक्तगण 1 शिवम वर्मा पुत्र संतोष वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष निवासी - सरन हास्पिटल के पास, आवास विकास, थाना- सीपरी बाजार, जनपद-झांसी 2- मून खरे पुत्र बृजेश खरे उम्र करीब 20 वर्ष निवासी - आवास विकास कालोनी, थाना- सीपरी बाजार, जनपद झांसी 3 सनी पुत्र नन्दराम यादव उम्र करीब 20 वर्ष निवासी ट्यूबवेल रोड, त्रिपाठी फार्म हाउस के पास, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी 4-राहुल राजूपत पुत्र चुरकी राजपूत उम्र करीब 28 वर्ष निवासी किराये का मकान, बेटू तोमर मसीहागंज, थाना-सीपरी बाजार, जनपद झांसी 5 स्पर्श राय पुत्र आन्नद राय उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी 352/ ए माली का हाटा, मसीहागंज, थाना- सीपरी बाजार, जनपद-झांसी 6 हुसैन खान पुत्र सलीम खान उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी - इकबाल नगर, थाना- प्रेमनगर, जनपद- झांसी 7- अभिषेक यादव पुत्र राममिलन यादव उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी - पहुच कोडन, थाना- रक्सा, 8- संदीप कुशवाहा पुत्र कमल कुशवाहा उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी - देवी दास का डेरा, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी 9 दिलशान अली पुत्र बशीर अली उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी - सेण्ट ज्यूड कालेज के पीछे, थाना- प्रेमनगर, जनपद- झांसी 10 समीर पुत्र सलीम उम्र करीब 24 वर्ष निवासी - इकबाल नगर, थाना- प्रेमनगर, जनपद- झांसी 11- राहुल पुत्र कोमल सिंह उम्र करीब 27 वर्ष निवासी -खेरा चौराहा, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी 12 हरिशंकर पुत्र ओम प्रकाश उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी-नैनागढ़, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी 13 धीरज अहिरवार पुत्र कालीचरन उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी-तलैया मोहल्ला, थाना- प्रेमनगर, जनपद झांसी को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया एवं 05 बिना प्रपत्र की मोटर साइकिल को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज़ किया गया।2
- #MP : पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उतरा भोपाल की सड़कों पर एवं किया उग्र आंदोलन... #public #भाजपा #पत्रकार #कानून #श्रमजीवी #bhopal1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- गर्मी में बच्चों को लू से बचाना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि उनका शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है दोपहर 11 से 4 बजे तक तेज़ धूप से दूर रखें, बाहर निकलें तो हल्के सूती कपड़े पहनाएं और टोपी या छाते का इस्तेमाल ज़रूर कराएं, साथ ही, बच्चों को बार-बार पानी पिलाएं, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी या नमक-चीनी का घोल या ORS फ़ायदेमंद है, ठंडे और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स से दूरी बनाए रखें: डॉ. शेफाली गुलाटी, एम्स #ChildHealth #SummerCare1
- दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में प्रशासन ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध कब्जे में पड़ी करीब 20 बीघा शासकीय जमीन को मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना इलाके के सर्वे नंबर 257 की सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर उसे बेचने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को कब्जामुक्त कराते हुए लगभग 20 बीघा जमीन वापस शासकीय नियंत्रण में ले ली। मौके पर मौजूद तहसीलदार बृजमोहन आर्य ने बताया कि अवैध कब्जे की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति शासकीय भूमि पर कब्जा करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।4
- झाँसी सट्टेबाजी पर DM गौरांग राठी का बड़ा बयान, लगातार जारी रहेगा एक्शन, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाएगी कार्यवाई1
- "ये दूधिया झरना नहीं बर्फ है.. पहाड़ों के ऊपर ग्लेशियर टूटा है.. बर्फ झरने के रूप में बह रही है.." वीडियो हिमाचल प्रदेश में चंबा का है.. पांगी घाटी में ग्लेशियर टूट गया.. ग्लेशियर इतना बड़ा था कि कई घंटे तक बर्फ एक झरने के रूप में गिरती रही.. पांगी और चिराग क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में से एक है.. यहां अभी भी अधिकतर क्षेत्र बर्फ से ढका हुआ है.. पांगी क्षेत्र में सड़क बहाली का काम चल रहा था.. ग्लेशियर टूटने से मजदूरों में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग गए1
- दतिया ब्रेकिंग दतिया। लंबे समय बाद शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई देखने को मिली, जब प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीनों के साथ मोर्चा संभाला। प्रस्तावित जेल परिसर के पीछे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें भू-माफियाओं द्वारा किए गए कब्जों को ध्वस्त किया गया। तहसीलदार बीएम आर्य के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए कई अवैध निर्माणों को हटाया। कार्रवाई के दौरान निदान के कुआं क्षेत्र के पास भी करीब दर्जन भर मकानों को तोड़ा गया। इस दौरान नगर पालिका, पुलिस बल और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1