बड़ागांव में कार की टक्कर से तीन घायल, एक की हालत गंभीर बड़ागांव में कार की टक्कर से तीन घायल, एक की हालत गंभीर वाराणसी। बड़ागांव–बसनी मार्ग पर स्थित भाजपा जन सहयोग कार्यालय के पास मंगलवार सुबह करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक और साइकिल से टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव निवासी डॉ. इरफान अली, जो प्रतापगढ़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखर नाथ में अधीक्षक के पद पर तैनात हैं, मंगलवार सुबह अपनी कार से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पेट्रोल पंप से तेल लेकर निकल रहे बाइक सवार मनोज पटेल (30) निवासी डिघिया (कृष्णापुर) और उसके साथ बैठे सुनील कुमार पाल निवासी नंदापुर रामपुर को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर आगे बढ़ी और एक साइकिल सवार रिजवान उर्फ मुन्ना को भी टक्कर मारते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार मनोज पटेल और सुनील कुमार पाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साइकिल सवार रिजवान और कार चालक डॉ. इरफान अली भी घायल हो गए। घायल साइकिल सवार को बसनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कार चालक को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- Post by Mohan Lal2
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी समेत तीन डकैत गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान ₹50,000 के इनामी समेत तीन अंतरराज्यीय बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगी, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई भेजा गया है। पुलिस के अनुसार सभी की स्थिति सामान्य है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंगलवार तड़के करीब 2:10 बजे औराई पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध बदमाश कोठरा बाईपास के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया, जिसमें तीनों बदमाशों के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज राव (38) निवासी नटवलिया थाना कसिया जनपद कुशीनगर, सर्वेश सिंह (28) निवासी बाबूछपरा मोरबन थाना रामकोला जनपद कुशीनगर और सकलेन (44) निवासी अहरौली राय थाना कसिया जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विभिन्न जनपदों में क्रमशः 28, 13 और 27 आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचा 315 बोर, तीन खोखा कारतूस, पांच जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट की मारुति सुजुकी बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन तथा लूट के 8 हजार रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि 17 फरवरी 2026 को उन्होंने औराई थाना क्षेत्र के जयरामपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर आए एक बुजुर्ग को झांसे में लेकर अपनी कार में बैठाया और घोसिया ओवरब्रिज के पास उनसे रुपये छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लूट की एक और घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इस संबंध में थाना औराई में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा घटना स्थल का फोरेंसिक टीम के साथ निरीक्षण भी कराया गया है।1
- *वाराणसी* साध्वी गिताम्बा मा के शिष्य के साथ जमकर मारपीट.... वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र का है मामला... मारपीट प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर बताया जा रहा है... घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल....1
- आज एक एसा वाक्या हुआ जब पुलिस के एक दारोगा ने सड़क पर गाड़ी चेक करते वक़्त एक कार रोका वाद विवाद मे मालूम हुआ की चालक किसान है नियम तो चालान काटने का था पर दारोगा बाबू ने अजीब बयान दिया की किसान को कार से नही बैलगाड़ी से चलना है। आप की क्या राय varanasi varanasi News varanasi breaking News1
- Varanasi4
- वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में चोरी, नकदी व आभूषण पर चोरों ने किया हाथ साफ वाराणसी। लोहता थाना क्षेत्र के ककरिया गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर घर से करीब दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब घर के लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर में घुसकर अलमारी और बक्से को खंगालते हुए नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही लोहता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ग्रामीणों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत का माहौल है।1