Shuru
Apke Nagar Ki App…
रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी दबंग शिवराज कोटेदार की दबंगई, अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, दबंग की पिटाई से ड्राइवर को आई गंभीर चोटें, पीड़ित ड्राइवर शीतला प्रसाद निवासी पुरई का पुरवा थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर की शिकायत,कार्रवाई की मांग, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल कराने के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । पीड़ित ड्राइवर के अनुसार कोटेदार आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं, एक जमीन की बिक्री में कमीशन का पैसा मांगने पर ,शिवराज ने ड्राइवर को पीता है। फिलहाल में ले गया थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी
Journalist Anurag Srivastava
रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के प्रेमराजपुर चकपचखरा निवासी दबंग शिवराज कोटेदार की दबंगई, अपने साथियों के साथ मिलकर एक निजी स्कूल के ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, दबंग की पिटाई से ड्राइवर को आई गंभीर चोटें, पीड़ित ड्राइवर शीतला प्रसाद निवासी पुरई का पुरवा थाना मिल एरिया ने थाने पहुंचकर की शिकायत,कार्रवाई की मांग, पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को मेडिकल कराने के लिए भेजा और जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया । पीड़ित ड्राइवर के अनुसार कोटेदार आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं और गाली गलौज करते हैं, एक जमीन की बिक्री में कमीशन का पैसा मांगने पर ,शिवराज ने ड्राइवर को पीता है। फिलहाल में ले गया थाना अध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि जल्द ही कार्रवाई की जाएगी
More news from Rae Bareli and nearby areas
- ऊंचाहार: 'आर्यन चाय वाला' पर सस्ती लोकप्रियता के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप रायबरेली (ऊंचाहार): सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे चौकी चौराहा स्थित 'आर्यन चाय वाला' विवादों के घेरे में है। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आर्यन अपनी पुरानी यूट्यूबर पहचान का फायदा उठाकर सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए मामले को जानबूझकर उलझा रहा है।साहीन सुल्तान का कहना है कि आरोप है कि वह पक्षपातपूर्ण बयानबाजी और प्रत्यारोप के जरिए जनता को गुमराह कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से अपील की गई है कि वे इस प्रकरण की निष्पक्ष और गहराई से जांच कराएं। स्थानीय लोगों का मानना है कि 'फेमस' होने की चाहत में रची गई यह कहानी क्षेत्र का माहौल खराब कर रही है, जिसकी सच्चाई सामने आना जरूरी है।1
- अमेठी। जिले में विकास कार्यों के नाम पर सरकारी धन की खुली बर्बादी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्थानीय प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं के बीच तालमेल की कमी का खामियाजा एक बार फिर अमेठी की जनता को भुगतना पड़ रहा है। ताजा मामला नई बनी सड़कों को बिना अनुमति केबल और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर उखाड़ने का है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिस सड़क का निर्माण हाल ही में लाखों-करोड़ों की लागत से हुआ था, उसे कुछ ही दिनों में खोदकर खंडहर बना दिया गया। जनता के पैसों की 'खुली बर्बादी' यह सिर्फ सड़क का कटना नहीं, बल्कि टैक्सपेयर्स के पैसे पर सीधा प्रहार है। एक तरफ सरकार बेहतर कनेक्टिविटी का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ विभाग आपस में बिना समन्वय किए 'खोदो और भूलो' की नीति पर काम कर रहे हैं। मुख्य समस्याएं: अनधिकृत खुदाई: बिना उचित अनुमति के सड़कों को भारी मशीनों से खोदा जा रहा है। खतरनाक गड्ढे: खुदाई के बाद सड़क को उसी हाल में छोड़ दिया गया है, जिससे आए दिन राहगीर और बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। धूल का गुबार: बर्बाद सड़कों की वजह से उड़ती धूल ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। क्षेत्रीय नागरिकों का सबसे बड़ा सवाल यही है— क्या इसे ही विकास कहते हैं? अगर पाइपलाइन बिछानी ही थी, तो सड़क निर्माण से पहले यह काम क्यों नहीं किया गया? फिलहाल, इस "सुनियोजित बर्बादी" पर जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं, जबकि जनता धूल और गड्ढों के बीच अपना हक तलाश रही है।1
- रायबरेली। जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलावलपुर गांव निवासी सुरेश पटेल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने स्पष्ट कहा है कि प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और निष्पक्ष विवेचना के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह मामला फर्जी लोन और कथित उत्पीड़न से जुड़ा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबाव बनाए जाने के कारण सुरेश की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर 22 मार्च को जगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें बैंक के कुछ कर्मचारियों और एक अन्य व्यक्ति को नामजद किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज, उपस्थिति रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सुरेश पटेल और उनके भाई का अनाज व्यापार से संबंध था। साथ ही, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दस्तावेजी और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि बिना जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जाएगा। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- #बाराबंकी #कोठी #थाना क्षेत्र डीहा रहीमपुर में #आग का #तांडव': #भीषण आग लगी आज इतनी भयंकर थी आसपास के गांव में आग और धुएं के अलावा आसमान नहीं दिखाई दे रहा था #Barabanki #FireAccident #AgniTandav #आग_का_तांडव #भीषण_आग #VillageFire #BreakingNewsUP #BarabankiNews #Siddhaur #KothiPolice #बाराबंकी_न्यूज़ #कोठी_थाना #सिद्धौर #UPPolice #BarabankiPolice #UPFireService #CMYogi #UPGovt #DMBarabanki #Barabanki #BreakingNews #Fire #UP"1
- Post by Rakesh Rawat1
- Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा3
- सलोन में डंपर ने ली एक और जान डंपर ने 60 वर्षी बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर मौके पर हुई मौत मामला सलोन क्षेत्र के मुअज्जम खां का पूर्वा सलोन क़स्बा जगतपुर रोड का है जहां पर 60 वर्षीय राम सजीवन पुत्र बैजनाथ निवासी मुअज्जम खां का पूर्वा अपने घर से निकले हुए थे रोड क्रॉस कर रहे थे तभी अचानक एक डंपर ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी जिससे राम सजीवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई वहीं डंपर वाले को कड़ी मशक्कत के बाद बरुआ पुल के पास पकड़ लिया गया वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है देखा जाए तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है लगभग सलोन क्षेत्र में तीन से चार दिन में 7 से 8 मौत हो चुकी हैं सड़क दुर्घटना का शिकार हो चुके है1
- कानपुर से एक रूहानी कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम विवाह के कुछ समय बाद ही एक युवती का जीवन नर्क बन गया। पीड़िता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि अंतरजातीय विवाह के बाद उसका पति हैवानियत पर उतर आया है। प्रमुख आरोप और घटनाक्रम पीड़िता के अनुसार, उसका पति न केवल शारीरिक शोषण करता है, बल्कि वह आपत्तिजनक दवाइयों (सेक्सुअल स्टिमुलेंट्स) का सेवन कर उसे प्रताड़ित करता है। युवती का आरोप है कि पति उसे अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है और विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है। धमकी और कानूनी पेच हैरानी की बात यह है कि आरोपी पति अपनी जाति (SC) का हवाला देकर पत्नी को डराता है। पीड़िता (जो ब्राह्मण समुदाय से है) ने बताया कि विरोध करने पर उसे SC/ST एक्ट के तहत झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। निष्कर्ष: यह घटना समाज के उस काले चेहरे को दर्शाती है जहां वैवाहिक रिश्ते के नाम पर दरिंदगी की जा रही है। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके1
- अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा: 25 से 27 अप्रैल तक 8 केंद्रों पर 15,840 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा अमेठी। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 15,840 अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। गांधी इंटर कॉलेज कोरारी लक्षणशाह, गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमेठी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वहीं रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर अमेठी और आरआरपीजी कॉलेज अमेठी में प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, उपकेंद्र व्यवस्थापक के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को रोका जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा और किसी भी तरह की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।2