logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विधानसभा चुनावों में जीत पर जोधपुर में मनाया विजय उत्सव भाजपा ने झालमुड़ी वितरित की, बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह जोधपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में देश के विभिन्न राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में जोधपुर शहर के जालोरी गेट चौराहा पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक विजय देश की जनता द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी नीतियों पर जताए गए अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र के साथ देश को नई दिशा दी है, जिसका परिणाम आज विभिन्न राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के रूप में सामने आया है। सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि यह विजय आमजन की आकांक्षाओं, विश्वास और भाजपा की जनहितकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने गरीब, किसान, युवा और महिला सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किया है, जिससे जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध बंगाली मिठाई रसगुल्ला एवं झालमुड़ी वितरित कर जीत की खुशियाँ मनाई तथा भव्य आतिशबाजी कर पूरे क्षेत्र को उत्सवमय बना दिया। बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था तथा 'भारत माता की जय' और 'भाजपा जिंदाबाद' के नारों से वातावरण गूंज उठा।

14 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by NEWS JAN AWAZ
    1
    Post by NEWS JAN AWAZ
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • Post by Vinod kumar
    1
    Post by Vinod kumar
    user_Vinod kumar
    Vinod kumar
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Navratan Bhartat 94130-44646
    1
    Post by Navratan Bhartat  94130-44646
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • डॉ भीमराव अंबेडकर जिम सेंटर में सफाई व्यवस्था करते जिम को सुचारु रूप से सही करते गांव के युवा साथी जो नशों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग
    1
    डॉ भीमराव अंबेडकर जिम सेंटर में सफाई व्यवस्था करते जिम को सुचारु रूप से सही करते गांव के युवा साथी जो नशों से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग
    user_Rajasthan Sarkar
    Rajasthan Sarkar
    Photographer सादुलशहर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by जगदीश श्री गंगानगर
    1
    Post by जगदीश श्री गंगानगर
    user_जगदीश श्री गंगानगर
    जगदीश श्री गंगानगर
    Journalist गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    50 min ago
  • Post by Duc News Rajsthan चैनल
    1
    Post by Duc News Rajsthan चैनल
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • जी, आपके श्री विजयनगर वाले घर के सामने के कचरे के ढेर वाली समस्या के लिए, आप यह टाइटल रख सकते हैं: "श्री विजयनगर, [वार्ड नंबर या कॉलोनी का नाम]: घर के सामने कचरे का अंबार, तुरंत समाधान चाहिए।" क्या यह टाइटल ठीक रहेगा? आप इसे कॉपी कर सकते हैं।
    1
    जी, आपके श्री विजयनगर वाले घर के सामने के कचरे के ढेर वाली समस्या के लिए, आप यह टाइटल रख सकते हैं: "श्री विजयनगर, [वार्ड नंबर या कॉलोनी का नाम]: घर के सामने कचरे का अंबार, तुरंत समाधान चाहिए।" क्या यह टाइटल ठीक रहेगा? आप इसे कॉपी कर सकते हैं।
    user_Love Kush
    Love Kush
    गंगानगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by NEWS JAN AWAZ
    1
    Post by NEWS JAN AWAZ
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.