उमा मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर का हुआ समापन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलखवार पुरवा खास छरिबना में आयोजित उमा मैराथन दौड़ (5 किलोमीटर) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया। दौड़ के दौरान ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दूध यादव (झूसी) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान संजय कुमार पाल और तृतीय स्थान संजय कुमार भारतीय ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमाशंकर भारतीया ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार पटेल, प्रधान उमाशंकर भारतीया, संतोष त्रिपाठी,राम मोहन पांडे, कृपा शंकर , बृजेश कुमार (छरिबना), सर्वेश यादव, आनंद कुमार धुरिया शुभम केशरवानी। सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उमा मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर का हुआ समापन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम प्रयागराज जनपद के यमुनापार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलखवार पुरवा खास छरिबना में आयोजित उमा मैराथन दौड़ (5 किलोमीटर) का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल के प्रति अपने उत्साह का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पटेल द्वारा
फीता काटकर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही मंच देने की। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मैराथन दौड़ में प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ भाग लिया।
दौड़ के दौरान ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दूध यादव (झूसी) ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान संजय कुमार पाल और तृतीय स्थान संजय कुमार भारतीय ने हासिल किया। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उमाशंकर भारतीया ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं
को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर कराने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख चाका अनिल कुमार पटेल, प्रधान उमाशंकर भारतीया, संतोष त्रिपाठी,राम मोहन पांडे, कृपा शंकर , बृजेश कुमार (छरिबना), सर्वेश यादव, आनंद कुमार धुरिया शुभम केशरवानी। सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- Post by Questions News1
- प्रयागराज के सदियापुर में चल रहे सीवर लाइन खुदाई कार्य के दौरान रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से मजदूर 12 फीट गहरे गड्ढे में दब गया। मौके पर चीखपुकार मची तो जेसीबी लेकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची तब रेस्क्यू शुरू हुआ। करीब तीन घंटे तक पुलिस और साथी मजदूर मशक्कत में जुटे रहे और तब उसे बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।1
- गढवा कला गांव मे पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को फंदे से लटकाया हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी प्रयागराज । कौंधियारा थाना क्षेत्र के गढवा कला गांव मे पत्नी की हत्या कर पति ने खुद को फंदे से लटकाया हुई मौत पत्नी का किसी अन्य पुरुष से था नाजायज संबंध इसके विरोध में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट फिर खुद लटका फांसी पर जानकारी के बाद परिजनों में मचा कोहराम मायके पक्ष के लोगों ने किया हंगामा जानकारी पर पहुंचे एसीपी कौंधियारा के साथ कई थानों की फोर्स में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा फोरेंसिक विभाग मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी शव के पास मिला खून से सना लोहे का राड पत्नी का अवैध संबंध दुसरे पुरूष से अवैध सम्बन्ध को लेकर लगातार होता रहता था विवाद। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।3
- Post by T B NEWS1
- Post by हिमांशु गुप्ता समाचार नेशन1
- Post by Sanjay Lal1
- Post by Questions News1
- प्रयागराज : हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है, एक नाबालिग लड़की से लाइसेंसी बंदूक चलवाई गई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना यमुनानगर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के कुरिया लवायन का है।1
- Post by Sanjay Lal1