Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेपाल में बनी नयी सरकार ने कहा कि हम दलितों से सार्वजनिक माफी मांगेंगे। यह सदन कब उनसे माफी मांगेगा जिनके साथ हजारों साल अन्याय हुआ" - नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद @BhimArmyChief आज चन्द्रशेखर आजाद की दहाड़ से संसद का पूरा सदन हिल उठा 😳🔥 नेपाल में बनी नयी सरकार ने कहा कि हम दलितों से सार्वजनिक माफी मांगेंगे। यह सदन कब उनसे माफी मांगेगा जिनके साथ हजारों साल अन्याय हुआ" - नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद @BhimArmyChief आज चन्द्रशेखर आजाद की दहाड़ से संसद का पूरा सदन हिल उठा 😳🔥
Vikram Meghwal
नेपाल में बनी नयी सरकार ने कहा कि हम दलितों से सार्वजनिक माफी मांगेंगे। यह सदन कब उनसे माफी मांगेगा जिनके साथ हजारों साल अन्याय हुआ" - नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद @BhimArmyChief आज चन्द्रशेखर आजाद की दहाड़ से संसद का पूरा सदन हिल उठा 😳🔥 नेपाल में बनी नयी सरकार ने कहा कि हम दलितों से सार्वजनिक माफी मांगेंगे। यह सदन कब उनसे माफी मांगेगा जिनके साथ हजारों साल अन्याय हुआ" - नगीना सांसद, चन्द्रशेखर आजाद @BhimArmyChief आज चन्द्रशेखर आजाद की दहाड़ से संसद का पूरा सदन हिल उठा 😳🔥
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Vikram Meghwal1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का भगवान महावीर के जन्म उत्सव पर जयंती पर यह बुलेटिन उनके चरणों में समर्पित। है1
- डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के खडगदा स्थित क्षेत्रपाल मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक भट्ट और सभा अध्यक्ष चंद्रेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत संतों के सानिध्य में लक्ष्मी नारायण मंदिर खडगदा से भव्य शोभायात्रा के साथ होगी, जो क्षेत्रपाल मंदिर तक पहुंचेगी। इसके बाद दिनभर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। साथ ही आसपास के करीब 20 धुणियों से संत, महंत, मेट और कोतवाल भी इस आयोजन में शामिल होंगे। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण आदिवासी संस्कृति की अनूठी झलक रहेगी, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेंगी। मेले को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- डुंगरपुर । अपने मामा के घर से लौट रहा बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को 108 से डूंगरपु जिल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिया रैफर किया गया।1
- समाज के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर, फिजूलखर्ची पर रोक और व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। श्री विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार महासभा के तत्वावधान में उदयपुर संभाग के नरणिया स्थित श्री विश्वकर्मा मंदिर में प्रथम संभाग स्तरीय चिंतन शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। कांठल बैठक की मेजबानी में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में संभाग की 16 बैठकों से आए पंचों एवं महासभा के पदाधिकारियों का पारंपरिक पगड़ी व उपरना पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए महासभा अध्यक्ष रमेश जी ने शिक्षा, युवा सशक्तिकरण और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए समाज में फिजूलखर्ची रोकने का आह्वान किया। शिविर में विभिन्न वक्ताओं ने समाज के महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। रूपजी गुडेल ने महिला सशक्तिकरण, सुरेश जी ने राजनीतिक भागीदारी और भंवर जी मोवाई ने व्यावसायिक शिक्षा को समाज की उन्नति के लिए आवश्यक बताया। वहीं, विजयकृष्ण जी झालावाड़ ने सामाजिक रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा भगवान जी रंदेला ने समाज की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। सामाजिक अनुशासन और युवा विकास पर चर्चा करते हुए शंकर जी माकडसीमा ने बैठकों में उपस्थिति बढ़ाने व बेटी के सम्मानजनक व्यवहार का मार्गदर्शन दिया, जबकि युवा संयोजक छोटू पुनाली ने करियर गाइडेंस, सरकारी योजनाओं और रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। मोगजी थड़ा ने उदयपुर में निर्माणाधीन छात्रावास की प्रगति रिपोर्ट साझा की। कार्यक्रम के अंत में आगामी योजनाओं पर समीक्षा बैठक की गई और आयोजक कांठल बैठक के अध्यक्ष अमृतलाल जी व अन्य सदस्यों द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया।1
- डूंगरपुर जिले के माडा गांव के प्रतिभावान खिलाड़ी दिक्षांत पटेल आगामी 2 से 6 अप्रैल तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली 'ऑल इंडिया रग्बी नेशनल प्रतियोगिता' में अपना दम दिखाएंगे। सुरेश कुमार पटेल के पुत्र दिक्षांत इस राष्ट्रीय स्पर्धा में भूपाल नोबल्स (बीएन) संस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। पूर्व में कबड्डी के उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे दिक्षांत ने वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में अपने शानदार प्रदर्शन और शारीरिक क्षमता के बल पर रग्बी की राष्ट्रीय टीम में यह स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।1
- भोपाल में आयोजित हुआ युवा विधायक सम्मेलन,धरियावद विधायक थावरचन्द डामोर हुए सम्मिलित जुबेर अहमद धरियावद 9001885006 धरियावद-विधायक थावरचन्द डामोर ने राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के जोन अंतर्गत राजस्थान,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के युवा विधायकों के सम्मेलन में भाग लेकर राजस्थान विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है। यह महत्वपूर्ण सम्मेलन भोपाल स्थित मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित हुआ। जिसमें राजस्थान के अन्य युवा विधायक भी सम्मिलित रहे। सम्मेलन में डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश, उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश,वासुदेव देवनानी अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा,नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा एवं डॉ. रमन सिंह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों से आए युवा जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक डामोर का सार्थक संवाद हुआ। इस दौरान अलग- अलग विचारधाराओं के बावजूद जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा देखने को मिली, जो लोकतांत्रिक परिपक्वता का परिचायक है।विधायक डामोर ने कहा कि राजस्थान,मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की विविध संस्कृति,अनुभव और युवा दृष्टिकोण ने इस मंच को अत्यंत समृद्ध बनाया। यह सम्मेलन न केवल विचारों के आदान-प्रदान का अवसर रहा, बल्कि जनसेवा के क्षेत्र में नवीन दृष्टिकोण विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच भी सिद्ध हुआ। उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा जनप्रतिनिधियों को प्रेरित करते हैं और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों पर व्यापक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।3
- डूंगरपुर जिले के कोतवाली थानांतर्गत डूंगरपुर शहर की न्यू कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1