logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बलरई के बीहड़ों में भीषण आग: 400 बीघा बीहणी क्षेत्र खाक, वन्यजीवों को नुकसान जसवंतनगर के बीहड़ों में भीषण आग: 400 बीघा बीहणी क्षेत्र खाक, वन्यजीवों को भारी नुकसान जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन और नगला सलहदी गांवों के बीहड़ों में रविवार को भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने लगभग 400 बीघा बीहड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जंगली पेड़-पौधे, औषधीय वनस्पतियां और वन्यजीवों के आवास जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में कीट-पतंगे, सर्प, बिच्छू और अन्य छोटे-बड़े जंगली जीव नष्ट हो गए। इस घटना से क्षेत्र की जैव विविधता को गंभीर क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली। धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल राहुल, विकास और आंशू भी मौजूद थे। आग की गंभीरता को देखते हुए चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाला। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रथम दृष्टया किसी राहगीर द्वारा जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकना, उस क्षेत्र से गुजरने वाली बिजली लाइन की चिंगारी, अत्यधिक गर्मी और सूखी घास को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बलरई के बीहड़ों में भीषण आग: 400 बीघा बीहणी क्षेत्र खाक, वन्यजीवों को नुकसान जसवंतनगर के बीहड़ों में भीषण आग: 400 बीघा बीहणी क्षेत्र खाक, वन्यजीवों को भारी नुकसान जसवंतनगर: बलरई थाना क्षेत्र के नगला विशुन और नगला सलहदी गांवों के बीहड़ों में रविवार को भीषण आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने लगभग 400 बीघा बीहड़ी क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जंगली पेड़-पौधे, औषधीय वनस्पतियां और वन्यजीवों के आवास जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में कीट-पतंगे, सर्प, बिच्छू और अन्य छोटे-बड़े जंगली जीव नष्ट हो गए। इस घटना से क्षेत्र की जैव विविधता को गंभीर क्षति पहुंची है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज गर्मी और सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली। धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगे, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बलरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ कांस्टेबल राहुल, विकास और आंशू भी मौजूद थे। आग की गंभीरता को देखते हुए चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने मिलकर अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभाला। करीब चार से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। वन विभाग द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, प्रथम दृष्टया किसी राहगीर द्वारा जलती हुई बीड़ी या सिगरेट फेंकना, उस क्षेत्र से गुजरने वाली बिजली लाइन की चिंगारी, अत्यधिक गर्मी और सूखी घास को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा: हीरो एजेंसी पर बाइक की सर्विस करवाने गए दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा, मारपीट कर युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर हुए फरार, पुलिस ने पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने की जगह पीड़ित का ही शांति भंग की धाराओं में चालान किया, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती, थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर गांव की घटना ।
    1
    इटावा: हीरो एजेंसी पर बाइक की सर्विस करवाने गए दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा,
मारपीट कर युवक को मरणासन्न हालत में सड़क पर छोड़कर हुए फरार,
पुलिस ने पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाने की जगह पीड़ित का ही शांति भंग की धाराओं में चालान किया,
गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल में भर्ती,
थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत बरालोकपुर गांव की घटना ।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा :- दबंगों ने बाइक सर्विस कराने आए एक मजदूर दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर पहले नाम और जाति पूछी उसके बाद बेरहमी से एजेंसी पर शटर में बंद करके जाति सूचक गालिया देते हुए बंधक बना कर लात घुसो और डंडों पीटा। पीड़ित दलित युवक चीखता चिल्लाता रहा कि मैने मोबाइल नहीं लिया आप कैमरे चेक कर तलाशी ले लो लेकिन 4 से 5 दबंगों ने एक न सुनी और बेरहमी से बंधक बना कर पीटते रहे, जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तब एजेंसी पहुंच कर पीड़ित को दबंगों से बचाया और मौके से दबंग भागने में सफल रहे, वही पुलिस ने मामले को गरमाता देख ठंडा करने के लिए एजेंसी संचालक और दो स्टाफ सहित पीड़ित दलित युवक जिसे दबंगों ने बंधक बना कर मारा उसका इलाज या मेडिकल कराने की वजह शांति भंग में उल्टा कारवाही कर दी गई, गरीबी से जूझ रहा पीड़ित दलित युवक का परिवार न्याय की आश में थाने पहुंचा लेकिन पीड़ित की तहरीर लेने की वजह समझौते का दबाव बनाया जा रहा, पीड़ित दलित युवक की अभी भी हालत गंभीर इलाज जारी, थाना पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से जा शक्ति थी दलित युवक की जान ,मारपीटाई के दौरान गंभीर चोट और नाक से निकलते खून को देख कर इलाज या मेडिकल भी नहीं कराया गया, घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं किया पीड़ित दलित युवक का मुकदमा दर्ज, उच्च अधिकारियों को थाना पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कर दिया जाता गुमराह, पीड़ित दलित युवक के परिवार पर कुछ छूट भैया नेता दबाव बनाने का लगातार प्रयास कर रहे, पूरी घटना दो दिन पूर्व बरालोक थाना चौबिया क्षेत्र की
    1
    इटावा :- दबंगों ने बाइक सर्विस कराने आए एक मजदूर दलित युवक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर पहले नाम और जाति पूछी उसके बाद  बेरहमी से एजेंसी पर शटर में बंद करके जाति सूचक गालिया देते हुए बंधक बना कर लात घुसो और डंडों पीटा।
पीड़ित दलित युवक चीखता चिल्लाता रहा कि मैने मोबाइल नहीं लिया आप कैमरे चेक कर तलाशी ले लो लेकिन 4 से 5 दबंगों ने एक न सुनी और बेरहमी से बंधक बना कर पीटते रहे,
जब इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तब एजेंसी पहुंच कर पीड़ित को दबंगों से बचाया और मौके से दबंग भागने में सफल रहे,
वही पुलिस ने मामले को गरमाता देख ठंडा करने के लिए एजेंसी संचालक और दो स्टाफ सहित पीड़ित दलित युवक जिसे दबंगों ने बंधक बना कर मारा उसका इलाज या मेडिकल कराने की वजह शांति भंग में उल्टा कारवाही कर दी गई,
गरीबी से जूझ रहा पीड़ित दलित युवक का परिवार न्याय की आश में थाने पहुंचा लेकिन पीड़ित की तहरीर लेने की वजह  समझौते का दबाव बनाया जा रहा, 
पीड़ित दलित युवक की अभी भी हालत गंभीर इलाज जारी,
थाना पुलिस के गैर जिम्मेदाराना रवैया से जा शक्ति थी दलित युवक की जान ,मारपीटाई के दौरान गंभीर चोट और नाक से निकलते खून को देख कर इलाज या मेडिकल भी नहीं कराया गया,
घटना के दो दिन बीत जाने के बाद भी थाना पुलिस ने नहीं किया पीड़ित दलित युवक का मुकदमा दर्ज,
उच्च अधिकारियों को थाना पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में कर दिया जाता गुमराह,
पीड़ित दलित युवक के परिवार पर कुछ छूट भैया नेता दबाव बनाने का लगातार प्रयास कर रहे,
पूरी घटना दो दिन पूर्व बरालोक थाना चौबिया क्षेत्र की
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साईबर थाना पुलिस द्वारा बिग डैडी ऐप ज़रिए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गया गिरफ़्तार
    1
    इटावा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में साईबर थाना पुलिस द्वारा बिग डैडी ऐप ज़रिए करोड़ों की ठगी करने वाले शातिर अपराधी को गया गिरफ़्तार
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पण्डोखर धाम की फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पूरा सदका दोपहर को लगी आग
    1
    पण्डोखर धाम की फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू पण्डोखर क्षेत्र के ग्राम पूरा  सदका दोपहर को लगी आग
    user_विनोद राजपूत
    विनोद राजपूत
    Local News Reporter भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 min ago
  • नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर महिला भाजपा का विपक्ष पर निशाना। भिण्ड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर अंजलि रायजादा ने भाजपा जिला कार्यालय कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस ली जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रही। प्रेसवार्ता के माध्यम से नारी शक्ति बंधन अधिनियम का लोकसभा में कांग्रेस समाजवादी पार्टी एवं टीएमसी तथा महिला विरोधी राजनीतिक दलों ने हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर अंजली रायजादा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एंटी वूमन एलाएंस की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष मनाता रहा जश्न, हर महिला का अपमान है कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया। यह लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को टालने का स्पष्ट उदाहरण है।
    1
    नारी शक्ति बंधन अधिनियम को लेकर महिला भाजपा का विपक्ष पर निशाना।
भिण्ड में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉक्टर अंजलि रायजादा ने भाजपा जिला कार्यालय कि पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस ली जिसमें महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया सहित महिला मोर्चा के कई पदाधिकारी मौजूद रही। प्रेसवार्ता के माध्यम से नारी शक्ति बंधन अधिनियम का लोकसभा में कांग्रेस समाजवादी पार्टी एवं टीएमसी तथा महिला विरोधी राजनीतिक दलों ने हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री  डॉक्टर अंजली रायजादा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एंटी वूमन एलाएंस की सच्चाई देश के सामने आ चुकी है कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने न केवल एक विधेयक को रोका, बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। और विडंबना देखिए-इस पर विपक्ष मनाता रहा जश्न, हर महिला का अपमान है कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया। यह लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को टालने का स्पष्ट उदाहरण है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *इटावा:-* अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा 4 तस्कर गिरफ्तार तस्करों के पास से 25 लाख रुपए कीमत का 1 कुंतल से ज्यादा गांजा समेत 1 टीयूवी कार, 1 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी बरामद मुखबिर की सूचना पर कचौरा रोड से पुलिस ने शाहरुख निवासी मेवाती टोला, सौरभ निवासी नगला अजीत इकदिल, ऋषि यादव निवासी नगला अजीत इकदिल, भारत सिंह कुशवाह निवासी बेरीखेड़ा बकेवर को किया गिरफ्तार एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के निर्देशन में सीओ सैफई के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस की टीम और इंस्पेक्टर सिविल लाइन के के मिश्रा, उप निरी राजेश, उप निरी संजय यादव और पुलिस टीम ने की कार्यवाही एसएसपी ने कार्यवाही का नेतृत्व करने के लिय एसपी ग्रामीण श्रीश चंद और सीओ सैफई को प्रशस्ति पत्र और पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।
    2
    *इटावा:-* अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा 
4 तस्कर गिरफ्तार 
तस्करों के पास से 25 लाख रुपए कीमत का 1 कुंतल से ज्यादा गांजा समेत 1 टीयूवी कार, 1 मोटर साइकिल, 1 स्कूटी बरामद
मुखबिर की सूचना पर कचौरा रोड से पुलिस ने शाहरुख निवासी मेवाती टोला, सौरभ निवासी नगला अजीत इकदिल, ऋषि यादव निवासी नगला अजीत इकदिल, भारत सिंह कुशवाह निवासी बेरीखेड़ा बकेवर को किया गिरफ्तार
एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव और एसपी ग्रामीण श्रीश चंद के निर्देशन में सीओ सैफई के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस की टीम और इंस्पेक्टर सिविल लाइन के के मिश्रा, उप निरी राजेश, उप निरी संजय यादव और पुलिस टीम ने की कार्यवाही
एसएसपी ने कार्यवाही का नेतृत्व करने के लिय एसपी ग्रामीण श्रीश चंद और सीओ सैफई को प्रशस्ति पत्र और पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *(RY) व्हाइट हाउस में गोली चलने के बाद जब ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स अपने घेरे में लेकर बाहर ले गए......!!*
    1
    *(RY) व्हाइट हाउस में गोली चलने के बाद जब ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स अपने घेरे में लेकर बाहर ले गए......!!*
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा - रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला आरक्षियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े खाने का किया गया आयोजन
    1
    इटावा - रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला आरक्षियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बड़े खाने का किया गया आयोजन
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद इटावा के लुहिन्ना चौराहे पर स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल के वायरल वीडियो के संबंध में पीड़ित महिला का बयान आया सामने, अस्पताल संचालक और स्टाफ की घिनौनी करतूत को लेकर पीड़ित महिला ने दिखाई सच्चाई, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला के शरीर पर किस तरीके से बेल्ट के मारने के निशान बने हुए हैं, और वायरल वीडियो में भी बेल्ट मारते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है... मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, पुलिस की जांच जारी।
    1
    जनपद इटावा के लुहिन्ना चौराहे पर स्थित ओम नवजीवन हॉस्पिटल के वायरल वीडियो के संबंध में पीड़ित महिला का बयान आया सामने, अस्पताल संचालक और स्टाफ की घिनौनी करतूत को लेकर पीड़ित महिला ने दिखाई सच्चाई, वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला के शरीर पर किस तरीके से बेल्ट के मारने के निशान बने हुए हैं, और वायरल वीडियो में भी बेल्ट मारते हुए साफ तौर पर देखा जा रहा है... मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है, पुलिस की जांच जारी।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.