Shuru
Apke Nagar Ki App…
262406
Pradeep Kumar
262406
More news from Uttarakhand and nearby areas
- अल्मोड़ा। जनपद में अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सड़क पर निर्माण सामग्री डालकर अवरोध पैदा करने वाले ठेकेदार के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जाखनदेवी क्षेत्र में एक ठेकेदार द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रख दी गई थी, जिससे आमजन की आवाजाही और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी तथा दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया। साथ ही सड़क पर रखी निर्माण सामग्री को हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सड़क या सार्वजनिक मार्ग पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है।1
- विडियो देखें-अल्मोड़ा (उत्तराखंड) चिंथोली गांव में दर्दनाक हादसा, दो युवकों की मौत अभी-अभी एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। चिंथोली गांव में पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे गांव के ही पांच युवक बैठे हुए थे। ट्रैक्टर के असंतुलित होने के कारण हुए इस हादसे में सभी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत देघाट ले जाया गया, जहां दो युवकों ने दम तोड़ दिया। सूत्रों के अनुसार, बाकी दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की कामना कर रहे हैं1
- Post by Surendra Kumar1
- एक साल में ही कमाल… बच्चों की मेहनत पर बरसी खुशियों की सौगात मेरा हक न्यूज़ में आपका स्वागत है। आज EduSaath Global School के स्थापना दिवस यानी प्रथम वर्षगांठ का अवसर बेहद खास और उत्साह से भरा रहा, जहां शिक्षा और उपलब्धियों का सुंदर संगम देखने को मिला। इस खास मौके पर विद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 6 होनहार विद्यार्थियों को ₹20,000 की छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय की प्रधानाचार्या Surabhi Dhapola और अकादमिक समन्वयक Mohini Pandey द्वारा प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी और गर्व से खिल उठे। विद्यालय के प्रबंधक Manoj Dhapola ने इस अवसर पर सभी अभिभावकों और स्थानीय निवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और विश्वास के कारण ही विद्यालय ने अपने पहले ही वर्ष को सफलतापूर्वक पूरा किया है। साथ ही उन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले और वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने जीवन में लक्ष्य तय कर लगातार आगे बढ़ने और खुद से बेहतर बनने की प्रेरणा दी। इस पूरे आयोजन में शिक्षकों, स्टाफ, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी खास बना दिया। सभी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई और विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #Education #SchoolSuccess #Scholarship #StudentAchievement #Inspiration1
- कपकोट पुलिस ने 104 जिलेटिन छड़ों के साथ विस्फोटक तस्कर को दबोचा बागेश्वर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (IPS) के कुशल नेतृत्व में कपकोट थाना की चौकी शामा प्रभारी आउनि सुमित कुमार व उनकी टीम ने लीटी निवासी पान सिंह (52 वर्ष) को उसके जनरल स्टोर व चाय दुकान से 104 अवैध जिलेटिन छड़ें बरामद कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में पान सिंह ने बताया कि 2010-12 में लीटी सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार प्रीतम सिंह परिहार व महेश खेतवाल के गोदाम में बची ये छड़ें उसने रख ली थीं। बीडीएस टीम ने छड़ों को विस्फोटक पदार्थ कायम किया। थाना कपकोट में धारा 5 विस्फोटक अधिनियम 1908 व 288 BNS के तहत मु0सं0 16/2026 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जबकि बरामद सामग्री सील कर सुरक्षित रखी गई।1
- देहरादून पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद मामला गरमा गया है। गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर हंगामा किया और इसे 'हत्या' करार दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता, वे शांत नहीं बैठेंगे।।#DehradunPolice #BreakingNews #uttarakhand #PID #UTTARAKHANDUPDATE #DEHRADUNNEWS1
- Post by 🚨👑MR. SINGH1
- अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया क्षेत्र स्थित अगनेरी मंदिर के पास जंगल में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सोमवार को मिली सूचना के बाद थाना पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। आग फैलने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने फायर सर्विस को भी सूचित किया। इसी दौरान फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और संयुक्त रूप से आग बुझाने का कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग को जल्द काबू में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।1