किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण द्वितीय दिवस जागरूकता कार्यक्रम मारवाड़ जंक्शन में आयोजित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान जागृति सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 07.04.2026 को महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी के निर्देशानुसार राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मारवाड़ जंक्शन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पन्नाधाय केंद्र की केंद्र प्रबंधक प्रियंका व्यास एवं विधिक सलाहकार भाग्यश्री गहलोत द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा सेनेटरी नैपकिन के सही उपयोग, समय-समय पर उसे बदलने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने के बारे में जानकारी देना था। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एएनएम मीरा द्वारा मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की गई। वहीं सुपरवाइजर करीना हंस ने एनीमिया से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी तथा फोलिक एसिड, आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों के महत्व को समझाया। साथ ही जीवन कौशल शैली पर भी प्रकाश डाला गया। तालुका विधिक सेवा समिति, मारवाड़ जंक्शन के अधिकार मित्र डीएलबी मोहम्मद आसिफ ने बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं स्वच्छता अभियान के महत्व पर जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रबंधक एवं परामर्शदाता द्वारा 181, 112 एवं 1098 हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” संदेश को बढ़ावा देते हुए बालिकाओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं के हाथों पर “बेटी बचाओ” का लोगो बनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य और सशक्त नारी, शिक्षित समाज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंदु बाला, विद्यालय के प्रधानाचार्य, विद्या रामनानी, उर्मिला जी, कमला शर्मा, गीता जी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ एवं लगभग 100 बालिकाएं उपस्थित रहीं।

- *ब्रेकिंग न्यूज़* *राजधानी लखनऊ में एक बार फिर सड़क धंसने का मामला सामने आया है।* *( दीपक सिंह जर्नलिस्ट )* *आईटी कॉलेज के सामने सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।* *खास बात यह है कि गड्ढे के ठीक पास मेट्रो का पिलर मौजूद है, ऐसे में अगर समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है।* *प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं लोगों में डर और नाराज़गी का माहौल है।*1
- थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में सेक्टर-B चौकी प्रभारी अनुज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 दिनों के भीतर चोरी हुई बाइक को किया बरामद बरामद बाइक को उसके मालिक को सुपुर्द कर दिया गया जिस पर बाइक मालिक ने अलीगंज पुलिस का तहे दिल से आभार व्यक्त किया इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली की सराहना की जा रही है1
- लखनऊ अमर शहीद पंडित मंगल पांडे जी के 169 वे बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन यू .पी. प्रेस क्लब हजरतगंज, लखनऊ मे संपन्न हुआ श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन ओम ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी द्वारा संपन्न हुआ1
- इंदिरा नगर में डंगवाल गैस एजेंसी के नाम पर चल रहा अवैध रिफिलिंग का धंधा! घरेलू सिलेंडरों से गैस चुराकर नए सिलेंडर भरे जा रहे हैं—पूरी तरह गैरकानूनी। चार सिलेंडरों की गैस से एक नया सिलेंडर तैयार, जिसे 2000 से 3000 रुपये में काला बाजारी कर बेचा जा रहा। शहर में गैस की लंबी लाइनें लगी हैं, लेकिन माफिया बेखौफ कमाई कर रहा। सबसे खतरनाक—कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं! बिना नियमों के ये खेल कभी भी विस्फोटक हादसे को न्योता दे सकता है। लखनऊ की राजधानी से शॉकिंग खुलासा! इंदिरा नगर स्थित डंगवाल गैस एजेंसी में गैस माफिया का काला कारोबार पकड़ा गया। चार घरेलू सिलेंडर खाली कर एक नया भरना—और उसे 2-3 हजार में बेचना। एक तरफ जनता गैस के लिए तरस रही, दूसरी तरफ माफिया मुनाफा कमा रहा। प्रशासन सो रहा है या साठगांठ है? अब सवाल उठता है—कब तक चलेगा ये खतरनाक खेल? लाइव टीवी एक्सप्रेस ब्यूरो रिपोर्ट।2
- राजधानी लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 5 आरोपियों ने नशे की हालत में एक मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सख्त कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भारी रोष व्याप्त है।1
- यही हैवान है जो मासूम बच्ची के रेपिस्ट है।। कानूनी व्यवस्थाओं पर सवाल यहां खड़ा होता है....की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया जा रहा है...। लखनऊ आशियाना के सेक्टर M1 में 5 लोंगो ने नशे में एक मासूम बच्ची के साथ गैंग रेप किया.....गैंगरेप के बाद घर वालों को बेहोशी की हालत में मिली....बच्ची के दोनो हाथ बंधे हुवे थे.....पुलिस ने बच्ची को लोकबंधु हॉस्पिटल पहुंचाया।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- डंगवाल गैस एजेंसी का काला कारोबार बेनकाब! लखनऊ में गैस माफिया का खतरनाक खेल।1