logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कासगंज में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हंगामा बरेली- मथुरा हाईवे किया जाम

on 12 March
user_Rahul Ratna
Rahul Ratna
रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
on 12 March

कासगंज में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हंगामा बरेली- मथुरा हाईवे किया जाम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अफवाहों से मचा हड़कंप,पैनिक बाइंग ने बिगाड़ी व्यवस्था, प्रशासन बोला—कहीं कमी नहीं
    1
    अफवाहों से मचा हड़कंप,पैनिक बाइंग ने बिगाड़ी व्यवस्था, प्रशासन बोला—कहीं कमी नहीं
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Janta ki awaz 647
    1
    Post by Janta ki awaz 647
    user_Janta ki awaz 647
    Janta ki awaz 647
    बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    1
    “ऑपरेशन कन्विक्शन” को धार देने के लिए पुलिस की बड़ी बैठक, प्रभावी पैरवी पर जोर
श्रावस्ती!जनपद में अपराध नियंत्रण एवं न्यायालय में मुकदमों की सुदृढ़ पैरवी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने की।बैठक के दौरान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। जघन्य एवं महत्वपूर्ण मामलों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि प्रत्येक थाने में पैरवी अधिकारी नियुक्त किए जाएं, ताकि मुकदमों का त्वरित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके।अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले साक्ष्यों एवं गवाहों का समुचित प्रबंधन किया जाए और उन्हें बिना विलंब के पेश किया जाए। साथ ही थाना स्तर पर नियुक्त पैरोकारों के कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए थाना प्रभारी एवं न्यायालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।इसके अतिरिक्त न्यायालय से प्राप्त कुर्की वारंट, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट एवं सम्मनों को उसी दिन थाने के रोजनामचा में दर्ज करने के निर्देश दिए गए। लंबित मुकदमों के कारणों की पहचान कर उनके शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभावी कदम उठाने को भी कहा गया।बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अभियुक्तों के जमानत प्रार्थना पत्रों का सशक्त विरोध किया जाए तथा CCTNS एवं ICJS पोर्टल के माध्यम से उनका आपराधिक इतिहास संकलित कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए। साथ ही FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कराने और केस प्रॉपर्टी को सुरक्षित रखते हुए समय से न्यायालय में प्रस्तुत करने पर भी जोर दिया गया।लोक अभियोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने, जमानतदारों का सत्यापन समय से कर रिपोर्ट न्यायालय भेजने तथा पैरोकारों के कार्यों का दैनिक निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को भी कहा गया।अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अधिकतम सजा सुनिश्चित कर अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जाए। बैठक में क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा, मॉनिटरिंग सेल प्रभारी, थानों से नामित पैरवी अधिकारी, समस्त थानों के पैरोकार एवं सत्यापन सेल के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    user_Hasmat Husain Khan
    Hasmat Husain Khan
    Lawyer इकौना, श्रावस्ती, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दिनांक 16.04.2026 गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* 1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
    2
    दिनांक 16.04.2026  
गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  
पुलिस अधीक्षक * राहुल भाटी* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना सिरसिया पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।  
थानाध्यक्ष  शैलकांत उपाध्याय* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 32/26 धारा 303(2), 3(5) BNS व 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को *इकौना रोड पर बहद ग्राम बारातभरी* के पास से गिरफ्तार किया गया। 
*घटना का संक्षिप्त विवरण*  
दिनांक 19.02.2026 को वादी श्री राजू श्रीवास्तव निवासी विश्वनाथपुर पाड़वालिया थाना सिरसिया द्वारा गोकशी के संबंध में लिखित तहरीर दी गई थी, जिसके आधार पर थाना सिरसिया पर अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती को आज गिरफ्तार किया गया।  
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*  
1. शब्बीर उर्फ चुम्मन पुत्र मुन्सरीफ निवासी मोहल्ला आजाद नगर कस्बा इकौना थाना इकौना जनपद श्रावस्ती।
    user_गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    गिरधारी गुप्ता पत्रकार
    Bhinga, Shravasti, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • हाईटेंशन लाइन हादसे में पत्रकार की मौत पर उबाल, 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी गोण्डा फ।हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुई पत्रकार की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही 15 दिन के भीतर ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी और जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने ज्ञापन में बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता करार देते हुए सात सूत्रीय मांगें रखीं। इन मांगों में मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जर्जर बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड कराना, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच शामिल हैं। साथ ही जांच टीम से पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को हटाने, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, जनपद स्तर पर मासिक बैठक आयोजित करने और सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन गांधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। ज्ञापन के दौरान जिले के विभिन्न तहसीलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। विद्युत विभाग को चेतावनी, दफ्तरों में तालाबंदी की भी चेतावनी ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन के साथ अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना से पत्रकार समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है। मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री बाग़ीश कुमार तिवारी तहसील अध्यक्ष राकेश दत्त राम पांडे श्रीनाथ रस्तोगी योगेश पांडे दीपक कौशल, राजकुमार कौशल जयदीप शुक्ला शिवकुमार पांडे अखिलेश अत्रिपाठी मुन्नालाल पांडे हेमंत पाठक ज्ञानेंद्र चौधरी राज शुक्ला मोहनलाल चौहान जोगेंद्र प्रसाद राजकुमार सुनील कुमार शुक्ला पंकज पांडे विपिन तिवारी अतुल यादव आशीष श्रीवास्तव अशोक पाठक श्री प्रकाश शुक्ला ,एचपी श्रीवास्तव समेत दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
    1
    हाईटेंशन लाइन हादसे में पत्रकार की मौत पर उबाल, 15 दिन में कार्रवाई न हुई तो आंदोलन की चेतावनी
गोण्डा फ।हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से हुई पत्रकार की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही 15 दिन के भीतर ठोस कदम न उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार द्विवेदी और जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में पहुंचे पत्रकारों ने ज्ञापन में बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण बताया। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता करार देते हुए सात सूत्रीय मांगें रखीं।
इन मांगों में मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, जर्जर बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड कराना, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच शामिल हैं। साथ ही जांच टीम से पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को हटाने, पत्रकारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने, जनपद स्तर पर मासिक बैठक आयोजित करने और सूचना विभाग द्वारा पत्रकारों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई।
जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन गांधीवादी तरीके से धरना-प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकार हितों से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने भी कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम जरूरी हैं। ज्ञापन के दौरान जिले के विभिन्न तहसीलों से आए बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
विद्युत विभाग को चेतावनी, दफ्तरों में तालाबंदी की भी चेतावनी
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन के साथ अधिकारियों के कार्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस घटना से पत्रकार समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए कड़े कदम उठाना आवश्यक है। मौके पर एसोसिएशन के महामंत्री बाग़ीश कुमार तिवारी तहसील अध्यक्ष राकेश दत्त राम पांडे श्रीनाथ रस्तोगी योगेश पांडे दीपक कौशल,  राजकुमार कौशल जयदीप शुक्ला शिवकुमार पांडे अखिलेश अत्रिपाठी मुन्नालाल पांडे हेमंत पाठक ज्ञानेंद्र चौधरी राज शुक्ला मोहनलाल चौहान जोगेंद्र प्रसाद राजकुमार सुनील कुमार शुक्ला पंकज पांडे विपिन तिवारी अतुल यादव आशीष श्रीवास्तव अशोक पाठक श्री प्रकाश शुक्ला ,एचपी श्रीवास्तव समेत दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
    user_खबरों का सच हिंदी न्यूज़ चैनल
    खबरों का सच हिंदी न्यूज़ चैनल
    Voice of people गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • राशन में मिला कंकड़ पत्थर जनता को बनाया जा रहा है बेवकूफ जनता के साथ किया जा रहा है फ्रॉड 💙💙🇮🇳🇮🇳
    2
    राशन में मिला कंकड़ पत्थर जनता को बनाया जा रहा है बेवकूफ जनता के साथ किया जा रहा है फ्रॉड 💙💙🇮🇳🇮🇳
    user_Vishal Bharti
    Vishal Bharti
    मनकापुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे। संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
    2
    ठेका मजदूरों पर बर्बरता के विरोध में बहराइच में मेडिकल प्रतिनिधियों ने जताई नाराजगी सौंपा ज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन (यूपीएमएसए) बहराइच यूनिट ने CITU और FMRAI के तत्वावधान में  सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन रामजी पाठक अध्यक्ष यूपीएमएसए की अध्यक्षता में दिया गया। बहराइच यूनिट के सचिव अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेका मजदूरों पर प्रशासन ने बर्बर कार्रवाई की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने 400 से अधिक मजदूरों को हिरासत में लिया, जिनमें सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के कई नेता भी शामिल थे।  संगठन का आरोप है कि ठेका मजदूरों से 10 से 12 हजार रुपये मासिक वेतन पर काम कराया जाता है और उन्हें पीएफ, ग्रेच्युटी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दी जातीं। इसी के विरोध में CITU और FMRAI ने बुधवार को पूरे देश में ‘राष्ट्रीय विरोध दिवस’ मनाया। ज्ञापन में मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन 26,000 रुपये तय करने, 8 घंटे का कार्यदिवस लागू करने, डबल ओवरटाइम का भुगतान सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और ठेका मजदूरों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष रामजी पाठक, सचिव तैयब अली, अविनाश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष जिशान रिजवी, कोषाध्यक्ष अमरेश कुमार, मेराज अहमद, सचिन त्रिपाठी, मंसूर अली खान, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, ए.के. पाण्डेय, अभिषेक सिंह, वसीम, सोनू तिवारी, मनीष वर्मा, अनिल कन्नौजिया, अंकुर मिश्रा, तौफीक अहमद सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।
    user_Arshad Quddus Reporter
    Arshad Quddus Reporter
    Reporter बहराइच, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बलरामपुर। जनपद पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। थाना हरैया क्षेत्र के खैरवान बंधा, ग्राम महादेव बांकी के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को 15 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन में दवाओं के गत्ते लदे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या UP46T6047 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं। बरामद दवाओं में Cododex कफ सिरप की 7600 बोतलें, 48,000 कैप्सूल तथा 30,000 टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा एक पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बहराइच से दवाएं खरीदकर नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव और गोविंद सोनी के रूप में हुई है, जो जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं। मामले में थाना हरैया पर NDPS एक्ट सहित औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
    1
    बलरामपुर। जनपद पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। थाना हरैया क्षेत्र के खैरवान बंधा, ग्राम महादेव बांकी के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को 15 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप वाहन में दवाओं के गत्ते लदे हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची टीम ने वाहन संख्या UP46T6047 को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद हुईं।
बरामद दवाओं में Cododex कफ सिरप की 7600 बोतलें, 48,000 कैप्सूल तथा 30,000 टैबलेट शामिल हैं। इसके अलावा एक पिकअप वाहन, दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बहराइच से दवाएं खरीदकर नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कपिल जायसवाल, आकाश श्रीवास्तव और गोविंद सोनी के रूप में हुई है, जो जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं।
मामले में थाना हरैया पर NDPS एक्ट सहित औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
    user_Rahul Ratna
    Rahul Ratna
    रिपोर्टर बलरामपुर, बलरामपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.