Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री श्याम गौशाला सेवा समिति हरसौरा का 15 वार्षिक उत्सव का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 होने जा रहा है। गौशाला अध्यक्ष कैप्टन उदमीराम ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से प्रोग्राम में पहुंचे का अनुरोध किया है।
Mukesh Kumar सत्य दर्शन न्यूज़ हरसौरा
श्री श्याम गौशाला सेवा समिति हरसौरा का 15 वार्षिक उत्सव का आयोजन दिनांक 20 फरवरी 2026 होने जा रहा है। गौशाला अध्यक्ष कैप्टन उदमीराम ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से प्रोग्राम में पहुंचे का अनुरोध किया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- विधानसभा क्षेत्र #बानसूर के गांव बिलाली 📍 के दुल्हा धीरेंद्र सिंह शेखावत (एयरफोर्स) S/O जालिम सिंह जी ने शादी के अवसर पर एक मिसाल कायम की। लड़की पक्ष द्वारा चौकी पर दिए गए 31 लाख रुपये लेने से साफ इनकार कर दिए और मात्र 1 रुपये में रस्म पूरी कर, पूरा धन सम्मानपूर्वक वापस लौटा दिया। यह कदम सिर्फ एक परिवार का निर्णय नहीं, बल्कि समाज में फैल रही दहेज प्रथा के खिलाफ एक सशक्त संदेश है। ऐसे युवा ही समाज की असली ताकत हैं, जो परंपराओं के नाम पर चल रही कुरीतियों को ठुकराकर सम्मान और संस्कार को प्राथमिकता देते हैं। धीरेंद्र सिंह शेखावत जी और उनके परिवार को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं बधाई। आपने साबित कर दिया कि असली शान संस्कारों में होती है, पैसों में नहीं। #koitputli #local #hindinews #jks #xyz #harsors1
- NH-48 पर अधूरे पड़े फ्लाईओवर का कार्य चालू करवाने की मांग की,आमजन की परेशानी के चलते लोगों के कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में निर्माण कार्य में तेज़ी लाने और वर्षों से अधूरे पड़े काम को जल्द पूरा करने की मांग की गई है, ताकि भारी ट्रैफिक जाम से निजात मिल सके1
- शांति धारा से होता है व्याधियों और पापों का नाश: संत दीपाई नाथ1
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के कांकर गांव के पहाड़ पर शुक्रवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग सूखी घास और झाड़ियों में तेजी से फैल गई, जिससे पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सरपंच रविंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सूखी वनस्पति और तेज गर्मी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि ग्रामीणों का अनुमान है कि अत्यधिक गर्मी और सूखे के चलते आग तेजी से फैली। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया गया तथा रिको घीलोठ स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वन संपदा को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। पहाड़ी में ऊंचाई होने कारण फायरकर्मियों को आग बुझाने में समस्या का सामना करना पड़ रह। ग्रामीण अपने स्तर से आग बुझाने में जुटे हुए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से आग पर शीघ्र नियंत्रण पाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।3
- खैरथल-तिजारा जिले के में के विधि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष ने कथित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड डील को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ऐसी ट्रेड डील लागू नहीं होने दी जाएगी, जो देश के किसानों के हितों के खिलाफ हो। रामोतार चौधरी ने आरोप लगाया कि यह नियम किसानों के साथ अन्याय करने और बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि विदेशी उत्पादों, विशेष रूप से के सामान पर कर में छूट दी जाती है और भारतीय उत्पादों पर टैक्स लगाया जाता है, तो यह देश के किसानों और घरेलू उद्योग के लिए गंभीर नुकसान साबित होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस प्रकार के फैसलों के पीछे अन्य राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय कारण हो सकते हैं, और सरकार को किसानों के हितों की रक्षा के लिए स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई, तो किसान संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। राष्ट्रीय किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार समझौते से पहले किसानों और कृषि संगठनों से व्यापक चर्चा की जाए, ताकि किसानों के हित सुरक्षित रह सकें। #मुण्डावर #राष्ट्रीय_किसान_महापंचायत #रामोतार_चौधरी #किसान_हित #ट्रेड_डील #राजस्थान #प्रगति_न्यूज़1
- अपर सत्र न्यायालय क्रमांक-01 कोटपूतली-बहरोड़ ने दुष्कर्म के एक मामले में तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। एडवोकेट ज्योति शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने यह फैसला साक्ष्यों के अभाव और अभियोजन पक्ष द्वारा आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं कर पाने के आधार पर सुनाया। महिला पुलिस थाना कोटपूतली में दर्ज एफआईआर संख्या 17/2023 के अंतर्गत आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (डी), 506 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में अभियुक्त महराम उर्फ महाराम, रोहिताश एवं संदीप शामिल थे। अभियुक्तों की ओर से एडवोकेट ज्योति शर्मा, एडवोकेट अंकित स्वामी एवं एडवोकेट सुरेश कुमार वर्मा ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों में विरोधाभास, तथ्यों की कमजोरी और कानूनी कमियों को मजबूती से उजागर किया। बचाव पक्ष की दलीलों से सहमत होते हुए न्यायालय ने तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि अभियोजन आरोपों को प्रमाणित करने में असफल रहा, जिसके चलते दोषसिद्धि संभव नहीं हो सकी। फैसला खुले न्यायालय में सुनाया गया1
- नेशनल हाईवे-48 पर यातायात नियमों को तोड़ने पर घर बैठे ऑनलाइन आएगा ई-चालान। कोटपूतली_बहरोड़ जिले में शुरू हुआ ऑनलाइन ई-चालान का कार्य। तेज गति से वाहन चलाने व लेन तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस करेंगी कार्रवाई।1
- गली में घुमने बाले सांड ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। घटना मुरार शिवहरे कालोनी से1
- सोडावास में धूमधाम से मनाई गई महाराजा सूरजमल की जयंती, ग्रामीणों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन1