logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बोरदेही पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया, मामला किया दर्ज

1 day ago
user_AMLA NEWS
AMLA NEWS
आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
1 day ago

बोरदेही पुलिस ने 60 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी को किया, मामला किया दर्ज

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बोरदेही (आमला)। ग्राम पंचायत बोरदेही में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सचिव नत्थू नागले के द्वारा ग्राम पंचायत के टैंकर को किराए पर चलाया जाता है और उसका किराया स्वयं वसूल किया जाता है तथा टैंकर का उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कुल दो टैंकर उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से एक टैंकर किराए से चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा टैंकर पंचायत में ही ताला लगाकर खड़ा रखा गया है। इस कारण गांव में पानी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बताया जा रहा है कि गांव में हर 4–5 दिन में ही पानी दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के इंतजार में लोगों को लंबे समय तक बैठना पड़ता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस संबंध में सचिव से बात की जाती है तो वह मनमानी करते हुए कहता है कि “आपसे जो बन पड़े कर लीजिए”। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के दोनों टैंकरों से गांव में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    2
    बोरदेही (आमला)। ग्राम पंचायत बोरदेही में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण काफी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत के सचिव नत्थू नागले के द्वारा ग्राम पंचायत के टैंकर को किराए पर चलाया जाता है  और उसका किराया स्वयं वसूल किया जाता है तथा टैंकर का उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में कुल दो टैंकर उपलब्ध हैं, लेकिन उनमें से एक टैंकर किराए से चलाया जा रहा है, जबकि दूसरा टैंकर पंचायत में ही ताला लगाकर खड़ा रखा गया है। इस कारण गांव में पानी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
बताया जा रहा है कि गांव में हर 4–5 दिन में ही पानी दिया जाता है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी के इंतजार में लोगों को लंबे समय तक बैठना पड़ता है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जब इस संबंध में सचिव से बात की जाती है तो वह मनमानी करते हुए कहता है कि “आपसे जो बन पड़े कर लीजिए”।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए तथा पंचायत के दोनों टैंकरों से गांव में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
    user_Dainik Bhaskar Patrakaar
    Dainik Bhaskar Patrakaar
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ऑनलाइन कम्पनी मिसो से युवक ने बुलाया ड्रोन कैमरा डिलीवरी बॉय के सामने पार्सल खोलने पर निकला कूड़ा कचरा टूटे हुए खप्पर युवक ने की बोरदेही थाने में की शिकायत खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे ऑनलाइन ऑनलाइन मीशो कंपनी ठगी का मामला सामने आया है जहां प्रसिद्ध ऑनलाइन कंपनी मीशो से युवक के साथ ठगी के आरोप लगे हैं युवक ने बताया कि मेरे द्वारा ऑनलाइन मीशो कंपनी से ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया गया था परंतु कंपनी के द्वारा जब पार्सल भेजा गया डिलीवरी बॉय के सामने जब पार्सल युवक ने खोला पार्सल में कूड़ा कचरा और टूटे हुए खप्पर निकले तो युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया युवक ने बोरदेही थाने पहुंचकर कंपनी पर ठगी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है
    1
    ऑनलाइन कम्पनी मिसो से युवक ने बुलाया ड्रोन कैमरा डिलीवरी बॉय के सामने पार्सल खोलने पर निकला कूड़ा कचरा टूटे हुए खप्पर  युवक ने की बोरदेही थाने में की शिकायत
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे ऑनलाइन ऑनलाइन मीशो कंपनी ठगी का मामला सामने आया है जहां प्रसिद्ध ऑनलाइन कंपनी मीशो से युवक के साथ ठगी के आरोप लगे हैं युवक ने बताया कि मेरे द्वारा ऑनलाइन मीशो कंपनी से ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया गया था परंतु कंपनी के द्वारा जब पार्सल भेजा गया डिलीवरी बॉय के सामने जब पार्सल युवक ने खोला पार्सल में कूड़ा कचरा और टूटे हुए खप्पर निकले तो युवक का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया युवक ने बोरदेही थाने पहुंचकर कंपनी पर ठगी के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • साइकिल के पैसों को लेकर विवाद में महिला की हत्या – शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार 🔹जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा लगातार दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। 🔹*घटनाक्रम का बिंदुवार विवरण* 1. दिनांक 04.03.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे *ग्राम ढप्पा के खेड़ाढाना में आरोपी सुधाकर दरशिमा द्वारा अपने बेटे कुनाल के लिए साइकिल खरीदने हेतु मृतिका कविता से पैसों की मांग की गई।* 2. पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गया। 3. विवाद के दौरान आरोपी ने *हाथ-मुक्कों एवं बेल्ट से मृतिका के साथ मारपीट* की। 4. *मारपीट के कारण मृतिका को सिर के पीछे, चेहरे, पीठ एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं* । 5. चोटें अधिक गंभीर होने के कारण मृतिका कविता की मृत्यु हो गई। 6. घटना की जानकारी मिलने पर दिनांक 06.03.2026 को थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 🔹 *पुलिस की कार्रवाई* 1. घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। 2. मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर *अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। 3. मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, जिससे मृत्यु के कारणों का विधिवत परीक्षण किया जा सके। 4. *आरोपी सुधाकर दरशिमा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है* । 5. आरोपी को आज दिनांक 07.03.26 को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया जाएगा एवं आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* ➡️पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने जिले में पारिवारिक विवादों के चलते हो रही गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की है कि पारिवारिक या आपसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें। ऐसे मामलों का समाधान आपसी संवाद, सामाजिक सहयोग अथवा विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। ➡️उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं, जिससे परिवार और समाज दोनों को नुकसान होता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक पुलिस, प्रशासन या संबंधित वैधानिक मंचों की सहायता लें, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण और कानूनी समाधान हो सके।
    1
    साइकिल के पैसों को लेकर विवाद में महिला की हत्या – शाहपुर पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला, आरोपी गिरफ्तार
🔹जिला बैतूल में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन द्वारा लगातार दिए जा रहे हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी शाहपुर के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
🔹*घटनाक्रम का बिंदुवार विवरण* 
1. दिनांक 04.03.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे *ग्राम ढप्पा के खेड़ाढाना में आरोपी सुधाकर दरशिमा द्वारा अपने बेटे कुनाल के लिए साइकिल खरीदने हेतु मृतिका कविता से पैसों की मांग की गई।* 
2. पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट में बदल गया।
3. विवाद के दौरान आरोपी ने *हाथ-मुक्कों एवं बेल्ट से मृतिका के साथ मारपीट* की।
4. *मारपीट के कारण मृतिका को सिर के पीछे, चेहरे, पीठ एवं पैरों में गंभीर चोटें आईं* ।
5. चोटें अधिक गंभीर होने के कारण मृतिका कविता की मृत्यु हो गई।
6. घटना की जानकारी मिलने पर दिनांक 06.03.2026 को थाना शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
🔹 *पुलिस की कार्रवाई* 
1. घटना की सूचना प्राप्त होने पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए।
2. मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर *अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 103(1) बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
3. मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कराई गई, जिससे मृत्यु के कारणों का विधिवत परीक्षण किया जा सके।
4. *आरोपी सुधाकर दरशिमा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है* ।
5. आरोपी को आज दिनांक 07.03.26 को माननीय न्यायालय बैतूल में पेश किया जाएगा एवं आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* 
➡️पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने जिले में पारिवारिक विवादों के चलते हो रही गंभीर घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए आमजन से अपील की है कि पारिवारिक या आपसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें। ऐसे मामलों का समाधान आपसी संवाद, सामाजिक सहयोग अथवा विधिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए।
➡️उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे घरेलू विवाद कई बार गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं, जिससे परिवार और समाज दोनों को नुकसान होता है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक पुलिस, प्रशासन या संबंधित वैधानिक मंचों की सहायता लें, ताकि विवाद का शांतिपूर्ण और कानूनी समाधान हो सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    क्या नितीश कुमार बनने जा रहे हैं देश के उप प्रधानमंत्री ? बिहार से नितीश युग का अंत, बीजेपी युग की शुरुआत, नितीश कुमार राज्यसभा सदस्य बनकर क्या करेंगे, बेटे के लिए लगाया दांव, बिहार में जेडीयू कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, धोखा हुआ? .... देखिए नितीश कुमार के भविष्य पर राजनीतिक विश्लेषण राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    6 hrs ago
  • आठनेर भैंसदेही रोड बाकुडढाना के समीप आढनदी के गहरी टर्निंग में अनियंत्रित होकर बाइक गहरी खाई में जा घुसी जिसपर तीन युवक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी अनुसार भैंसदेही की ओर से आठनेर बाइक से जा रहें तीन युवक घटना के शिकार हो गए टर्निंग में अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और गहरी खाई में जा घुसी वहीं राहगीरों ने तत्काल सभी घायल युवकों को बहार निकाला और उपचार के लिए भेजा मिली जानकारी अनुसार सभी युवक झाड़ियों और खाई में पड़े पत्थरों से टकराने की वजह से गम्भीर घायल हो गए तीनों युवक झल्लार के समीप कुम्भी गांव के बताए जा रहे हैं।
    1
    आठनेर भैंसदेही रोड बाकुडढाना के समीप आढनदी के गहरी टर्निंग में अनियंत्रित होकर बाइक गहरी खाई में जा घुसी जिसपर तीन युवक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए प्राप्त जानकारी अनुसार भैंसदेही की ओर से आठनेर बाइक से जा रहें तीन युवक घटना के शिकार हो गए टर्निंग में अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और गहरी खाई में जा घुसी वहीं राहगीरों ने तत्काल सभी घायल युवकों को बहार निकाला और उपचार के लिए भेजा मिली जानकारी अनुसार सभी युवक झाड़ियों और खाई में पड़े पत्थरों से टकराने की वजह से गम्भीर घायल हो गए तीनों युवक झल्लार के समीप कुम्भी गांव के बताए जा रहे हैं।
    user_आठनेर रिपोर्टर
    आठनेर रिपोर्टर
    पत्रकारिता आठनेर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • श्री संत गुणवंत महाराज का 18वां प्रगट दिवस: नवापुर में दो दिवसीय भव्य आयोजन भैंसदेही भक्तों के बीच विशेष श्रद्धा के प्रतीक श्री संत गुणवंत महाराज का 18वां प्रगट दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्राम नवापुर, तहसील भैंसदेही में 6 और 7 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से होगी, जब श्री संत गुणवंत महाराज की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा नवापुर और भैंसदेही के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यह शोभायात्रा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें पारंपरिक संगीत, भजन और भव्य सज्जा शामिल होगी।मुख्य आयोजन 7 मार्च, शनिवार को प्रातः 10 बजे से हवन-पूजन और महाआरती के साथ प्रारंभ होगा। दोपहर 3 बजे से भव्य महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम संत महाराज की शिक्षाओं और गुणों को समर्पित होगा, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।आयोजन के संयोजक श्री विष्णु बाबा उघड़े ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा
    1
    श्री संत गुणवंत महाराज का 18वां प्रगट दिवस: नवापुर में दो दिवसीय भव्य आयोजन
भैंसदेही
भक्तों के बीच विशेष श्रद्धा के प्रतीक श्री संत गुणवंत महाराज का 18वां प्रगट दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। ग्राम नवापुर, तहसील भैंसदेही में 6 और 7 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी श्रद्धालुओं को इस पावन अवसर में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत 6 मार्च, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से होगी, जब श्री संत गुणवंत महाराज की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा नवापुर और भैंसदेही के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यह शोभायात्रा भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी, जिसमें पारंपरिक संगीत, भजन और भव्य सज्जा शामिल होगी।मुख्य आयोजन 7 मार्च, शनिवार को प्रातः 10 बजे से हवन-पूजन और महाआरती के साथ प्रारंभ होगा। दोपहर 3 बजे से भव्य महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम संत महाराज की शिक्षाओं और गुणों को समर्पित होगा, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा।आयोजन के संयोजक श्री विष्णु बाबा उघड़े ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं और श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार बैतूल, 6 मार्च 2026 - थाना कोतवाली पुलिस ने झल्लार निवासी बलराम पिता शंकर चान्गरे को अपनी पत्नी रंजना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। *घटना का विवरण:* - बलराम और उसकी पत्नी रंजना ग्राम हिवरखेड़ी में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे। - रंजना अक्सर एक रानू नाम की महिला के घर सो जाया करती थी, जिससे बलराम नाराज होता था। - विगत सप्ताह बलराम ने रंजना के साथ कई बार मारपीट की। - 4 मार्च को होली के दिन बलराम ने रंजना का सिर दीवाल में पटक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। *पुलिस कार्रवाई:* - ईटभट्टा संचालक राजेन्द्र की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। - पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के निर्देशन में टीम गठित कर विवेचना की गई। - बलराम को 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। *जप्त वस्तु:* - बांस का डंडा *पुलिस टीम:* - देवकरण डेहरिया - उपनिरीक्षक राकेश सरयाम - सहायक उप निरीक्षक प्रवीण पचोरी - प्रधान आरक्षक अजय - नानकराम - आरक्षक रोहित - ओंकार
    1
    पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
बैतूल, 6 मार्च 2026 - थाना कोतवाली पुलिस ने झल्लार निवासी बलराम पिता शंकर चान्गरे को अपनी पत्नी रंजना की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
*घटना का विवरण:*
- बलराम और उसकी पत्नी रंजना ग्राम हिवरखेड़ी में ईंट भट्ठा पर मजदूरी करते थे।
- रंजना अक्सर एक रानू नाम की महिला के घर सो जाया करती थी, जिससे बलराम नाराज होता था।
- विगत सप्ताह बलराम ने रंजना के साथ कई बार मारपीट की।
- 4 मार्च को होली के दिन बलराम ने रंजना का सिर दीवाल में पटक दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
*पुलिस कार्रवाई:*
- ईटभट्टा संचालक राजेन्द्र की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 175/26 धारा 103(1) BNS का पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया।
- पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के निर्देशन में टीम गठित कर विवेचना की गई।
- बलराम को 6 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
*जप्त वस्तु:*
- बांस का डंडा
*पुलिस टीम:*
- देवकरण डेहरिया
- उपनिरीक्षक राकेश सरयाम
- सहायक उप निरीक्षक प्रवीण पचोरी
- प्रधान आरक्षक अजय
- नानकराम
- आरक्षक रोहित
- ओंकार
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.