रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 16 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 16 लाख के सोने-चांदी के जेवरात बरामद, शातिर चोर और बाल अपचारी गिरफ्तार रायबरेली। जनपद रायबरेली की डीह थाना पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक शातिर चोर और एक बाल अपचारी (नाबालिग) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 16 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नगदी बरामद की गई है। कुछ रिपोर्टों में तीन बोरी धान की भी बरामदगी का जिक्र है।घटना का विवरण: 6 फरवरी 2026 को डीह थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लौटने पर चोरी की शिकायत मिली, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक रायबरेली के निर्देशन में गठित टीम ने मात्र 24 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

- दिनांक ३/ २/ २६ से १० / २/ २६ तक अनवरत साप्ताहिक लग्गू बीर बाबा गूढ़ा ब्लाक शिवगढ़ रायबरेली में श्री जगजीवन चरित्र मानस संगीत मय कथा में समर्थ महंत परम् पूज्य घनश्याम दास जी पुरवा नाम तृतीय पावा पूरे देवीदास बाराबंकी के मुखार बिन्दु से एवं आदरणीय नरसिंह महराज जी महाराज जी की कथा में सभी भक्त गण श्रवण करते हुए । जय समर्थ जगजीवन साहेब। आज परम् पूज्य श्री गुरु देव श्री महंत घनश्याम जी के संरक्षण में पंडित पवन कुमार त्रिवेदी के द्वारा हवन पूजन सम्पन्न हुआ महन्त श्री लवकेश शरण दास जी,श्री हरिकेश शरण दास जी , महंत राम अवध मौर्य जी, श्री फूलचंद महंत जी आयोजक राजेश कुमार मौर्य परिवार एवं भक्त गण महन्त गण उपस्थित रहे । आप सभी भक्त गण एवं ग्राम वासी गणों से निवेदन है कि दिनांक 11 फरवरी दिन बुधवार को उक्त स्थान पर 11बजे से प्रसाद ग्रहण के अवसर पर सादर आमंत्रित हैं। विनीत - आयोजक राजेश कुमार एवं ग्राम वासी , भक्त गण गूढ़ा पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच जय जगजीवन जय सत्यनाम ।3
- रायबरेली पुलिस को मिली बडी सफलता पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर व एक बाल अपचारी को किया गिरफ्तार पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने 16 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात व नगदी को बरामद किया गिरफ्तार चोरों ने 6 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने गए एक परिवार के घर में घुसकर चोरी के वारदात को दिया था अंजाम अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है डीह थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की थी घटना स्थान डीह रायबरेली। रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- सेवक अनुज उपाध्याय अपने विधानसभा ऊंचाहार के जनता को जागरूक करने का काम करते हैं4
- ऊँचाहार मे महाशिवरात्री की तैयारी1
- Post by krishna Maurya1
- Post by Ramkaran Kumar1
- अनियंत्रित का नीलगाय से टकराई,नीलगाय की मौत। ...कार के परखच्चे उड़े और कार सवार घायल। फतेहपुर। जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ ललौली मार्ग में सोमवार को रात 12 बजे सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीलगाय से टकरा गई। जिससे नीलगाय की मौके पर मौत हो गई।वही कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है।दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि नीलगाय से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 10मीटर दूर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे को तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस हाइवे से नीलगाय को हटवाकर यातायात बहाल कराया।1
- रायबरेली में गंगा एक्सप्रेस वे पर चार युवतियों का रौदने वाला कौशाम्बी का विकास मिश्रा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। हम बता दें कि कल देर शाम यहाँ चूली गांव की कुछ युवतियाँ एक भोज में शामिल होने समूह मे पहुंची थीं। उससे पूर्व युवतियाँ पास ही बने गंगा एक्सप्रेस वे पर पहुँच गयीं जहाँ प्रयागराज की दिशा से आ रही टिआगो गाडी ने सभी को रौद दिया था। दुर्घटना में चार युवतियों की मौत हो गई थी जबकि पांच घायल हो गयी थीं। घायल पांचो युवतियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है। स्थान -जगतपुर रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1