जर्जर सड़क के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर प्रदर्शन,दो घंटे यातायात प्रभावित कटिहार नगर निगम क्षेत्र के इमलीगाछ चौक पर सोमवार को जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, इमलीगाछ से रोजीतपुर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक, टोटो और टेंपो दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों, जिनमें मो. चांद और स्थानीय प्रतिनिधि मो. नियाज़ समेत कई लोग शामिल थे, ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
जर्जर सड़क के विरोध में सड़क जाम, आगजनी कर प्रदर्शन,दो घंटे यातायात प्रभावित कटिहार नगर निगम क्षेत्र के इमलीगाछ चौक पर सोमवार को जर्जर सड़क और जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी
के अनुसार, इमलीगाछ से रोजीतपुर जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण कार्य के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं और बारिश के कारण जलजमाव व कीचड़ से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क के कारण आए दिन बाइक, टोटो
और टेंपो दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों, जिनमें मो. चांद और स्थानीय प्रतिनिधि मो. नियाज़ समेत कई लोग शामिल थे, ने आरोप लगाया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। नगर निगम, जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी
हुई है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
- कारी कोशी नदी किनारे बांस के बिट्टे से अधेड़ का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर पंचायत के दानीपुर स्थित कारी कोशी नदी किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बांस के बिट्टी में पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रमना रजजीगंज निवासी डेविड हासदा (50 वर्ष), पिता खाटू हासदा के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रौतारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या, हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और स्थानीय लोग पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं।3
- ..पूर्णिया शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शहर के बीचो-बीच स्थित Oven Electric शोरूम में एक नई इलेक्ट्रिक बाइक की शानदार लॉन्चिंग की गई है। इस बाइक का नाम है Oven Electric Rorr Evo, जिसे लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ..पूर्णिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक नया अध्याय जुड़ गया है। Oven Electric शोरूम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान इस दमदार बाइक Rorr Evo को लॉन्च किया गया। शोरूम के ओनर राजेश यादव ने बताया कि इस बाइक में शानदार बिल्ड क्वालिटी, एडवांस फीचर्स और लंबी रेंज दी गई है, जो इसे युवाओं के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है। ..Oben Electric के ओनर ने कहा "हम लोग पूर्णिया में एक नई टेक्नोलॉजी लेकर आए हैं। Oben Electric Roar Evo एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसमें बेहतर रेंज, मजबूत बॉडी और स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। हमारा मकसद है कि लोग पेट्रोल से हटकर इलेक्ट्रिक की ओर बढ़ें। सबसे खास बात ये है कि इसकी बुकिंग मात्र 777 रुपये में शुरू हो चुकी है और लोगों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा मिल रहा है।" ..लॉन्चिंग के बाद से ही पूर्णिया समेत आसपास के जिलों में इस बाइक को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। खासतौर पर युवा वर्ग तेजी से इसकी बुकिंग कर रहा है। ..तो अगर आप भी एक दमदार और किफायती इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। 79797856471
- Post by Usha devi1
- भागलपुर कहलगांव सनौखर भैरव बाबा मंदिर के प्रांगण में महा रुद्र यज्ञ सोमवार को कलश शोभायात्रा उत्तर वाहिनी गंगा में जल लेकर यज्ञ स्थल सनोखर सैकड़ों श्रद्धालुओं भाग लिया।1
- फिर गिरा पुल! आखिर बिहार में ही क्यों बार-बार होते हैं ऐसे हादसे?”1
- बरारी पुल बनाने वाला इंजीनियर से आप लोग क्या कहना चाहते हैं कमेंट करके बताएं1
- भागलपुर विक्रमशिला सेतु पाया नंबर 133 टूटकर गंगा नदी में समाया । सुबह सुबह का लाइव वीडियो....1
- बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के खाड़ी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम कटिहार: जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत खाड़ी गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खाड़ी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई होने लगी। इसी दौरान खाड़ी गांव निवासी करीब 55 वर्षीय मोहम्मद मुजम्मिल, जो पेशे से मुंशी का काम करते थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही बलिया बेलौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में बलिया बेलौन थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। धक्का-मुक्की और मारपीट के दौरान मुजम्मिल घायल हुए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।1
- अगर आप सभी इस साल लेना चाहते हैं बाइक तो इस बाइक को जरूर ले जिसमें पेट्रोल खरीदने की कोई जरूरत नहीं हैं सिर्फ चार्ज कीजिए और 140 किलोमीटर तक चलाए इस बाइक का नाम हैं #ObenRorrEvo #ElectricRevolution1