गायत्री साधना से प्रारब्ध कर्मों का क्षय, जीवन की बाधाएं होती हैं दूर अमेठी। गायत्री साधना से व्यक्ति के प्रारब्ध कर्मों का क्षय होता है, जिससे जीवन में भौतिक प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और उसे जीवन-व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। यह विचार गायत्री महापुरुश्चरण साधना के 28वें दिन प्रातःकाल पूजन-अर्चन के दौरान पंडित अशोक शर्मा ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में अद्भुत शक्ति है। गायत्री साधना से साधक को आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ भौतिक जीवन में भी लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गायत्री साधक को सद्बुद्धि प्रदान करती है। सद्बुद्धि से व्यक्ति को सन्मार्ग की प्राप्ति होती है और सन्मार्ग पर चलते हुए किए गए सत्कर्म जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आधार बनते हैं।पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि भगवत्प्राप्ति के साथ भौतिक सुख-समृद्धि के लिए भी गायत्री साधना आवश्यक है।नियमित साधना व्यक्ति के विचारों, व्यवहार और कर्मों में सकारात्मक परिवर्तन लाती है तथा जीवन को श्रेष्ठ दिशा प्रदान करती है।इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, रामादेवी, सुनीता सिंह, डॉ. त्रिवेणी सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, कविता, सविता, साधना सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।
गायत्री साधना से प्रारब्ध कर्मों का क्षय, जीवन की बाधाएं होती हैं दूर अमेठी। गायत्री साधना से व्यक्ति के प्रारब्ध कर्मों का क्षय होता है, जिससे जीवन में भौतिक प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और उसे जीवन-व्यापार में सफलता प्राप्त होती है। यह विचार गायत्री महापुरुश्चरण साधना के 28वें दिन प्रातःकाल पूजन-अर्चन के दौरान पंडित अशोक शर्मा ने व्यक्त किए।उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र में अद्भुत शक्ति है। गायत्री साधना से साधक को आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ भौतिक जीवन में भी लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गायत्री साधक को सद्बुद्धि प्रदान करती है। सद्बुद्धि से व्यक्ति को सन्मार्ग की प्राप्ति होती है और सन्मार्ग पर चलते हुए किए गए सत्कर्म जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आधार बनते हैं।पंडित अशोक शर्मा ने कहा कि भगवत्प्राप्ति के साथ भौतिक सुख-समृद्धि के लिए भी गायत्री साधना आवश्यक है।नियमित साधना व्यक्ति के विचारों, व्यवहार और कर्मों में सकारात्मक परिवर्तन लाती है तथा जीवन को श्रेष्ठ दिशा प्रदान करती है।इस अवसर पर राधेश्याम तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश सिंह, रामादेवी, सुनीता सिंह, डॉ. त्रिवेणी सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुनील श्रीवास्तव, कविता, सविता, साधना सहित अन्य साधक उपस्थित रहे।
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन मुफ्त बस यात्रा की सौगात? रक्षाबंधन पर शुरू होगी योजना, अमेठी। रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात मिलने की चर्चा है। वायरल जानकारी के अनुसार योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में परिवहन निगम की बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि योजना बुधवार शाम से लागू होगी और पात्र महिलाओं को आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी दिखाकर प्रदेश में कहीं भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, योजना के संबंध में शासन की ओर से जारी आधिकारिक आदेश और विस्तृत पात्रता शर्तों की पुष्टि होना बाकी है। ऐसे में जिलाधिकारी संजय चौहान से जनपद में योजना के क्रियान्वयन, परिवहन विभाग की तैयारियों और पात्र महिलाओं के लिए व्यवस्था को लेकर जानकारी ली गई। डीएम संजय चौहान की बाइट— “शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। योजना के संबंध में जो भी आधिकारिक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, उनका प्रभावी ढंग से पालन कराया जाएगा।” रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निशुल्क बस यात्रा की व्यवस्था पहले भी सरकार द्वारा विशेष अवसरों पर की जाती रही है। अब 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को स्थायी रूप से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने की खबर ने महिलाओं में उत्सुकता बढ़ा दी है।1
- हत्या के विरोध में प्रदर्शन पर कार्रवाई, 38 लोगों की पहचान के बाद पुलिस ने भेजे नोटिस अंकित कश्यप हत्याकांड: शव रखकर प्रदर्शन के मामले में 38 लोगों की पहचान गौरीगंज (अमेठी)। अंकित कश्यप हत्याकांड के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटनास्थल की वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 38 लोगों की पहचान की है। इनमें से 18 लोगों को नोटिस जारी कर पांच दिनों के भीतर थाने पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामला 3 अगस्त का है। गौरीगंज कस्बे के पूरे बान सिंह वार्ड नंबर-17 में अंकित कश्यप की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के चलते यातायात बाधित हुआ था। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के साथ पथराव भी हुआ था। पुलिस ने मामले में आठ नामजद और 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अब वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। विवेचक वीरेंद्र कुमार पाल के अनुसार, वीडियो फुटेज के विश्लेषण में अब तक 38 लोगों की पहचान हुई है। इनमें 18 को नोटिस भेजकर पांच दिन के भीतर थाने में उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। बाकी चिन्हित लोगों को भी जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित समय में बयान दर्ज नहीं कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अंकित कश्यप हत्याकांड के चारों नामजद मुख्य आरोपियों को पुलिस घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस प्रदर्शन और पुलिस से झड़प के मामले में अलग से कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।1
- अमेठी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों अकीदतमंद हुए शामिल अमेठी कस्बे में पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिवस बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर बुधवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरे उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर जामा मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें अमेठी विधानसभा क्षेत्र के हजारों अकीदतमंद शामिल हुए। जुलूस के दौरान कस्बे में धार्मिक उत्साह के साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी दिखा। ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या से ही कस्बे की मस्जिदों, दरगाहों, मजारों और घरों को रंगीन झालरों से सजाया गया था। लोगों ने रातभर इबादत और मिलाद की महफिलों में शिरकत की। बुधवार सुबह अलग-अलग मोहल्लों से लोग हरे झंडे लेकर जामा मस्जिद पहुंचे, जहां से जुलूस-ए-मोहम्मदी रवाना हुआ। जुलूस में अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर मोहम्मद की आमद की खुशी का इजहार किया। मदरसे के मौलाना और हाफिजों ने रास्तेभर नात-ए-पाक पढ़ी। बैंड-बाजे के साथ निकले इस जुलूस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की करीब 60 से 65 अंजुमनों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर इंतजामिया कमेटी की ओर से अंजुमनों के अध्यक्षों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम देर रात तक चला। जुलूस का नेतृत्व इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष फैजान खान ने किया। कमेटी के पदाधिकारी वकार जैदी, सोनू, वारिस, महेशर, अनवर समेत अन्य सदस्यों ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर शिरकत की। उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। जुलूस के मार्ग में जगह-जगह लोगों ने लंगर और जलपान की व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को शर्बत, पानी, फल, छोला-पूरी और बिरयानी वितरित की गई। पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में रबीउल अव्वल की चहल-पहल दिखाई दी और बड़ी संख्या में लोग जुलूस देखने के लिए सड़कों पर मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी शिवकांत पुलिस बल के साथ कस्बे में मुस्तैद रहे। पुलिस की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के चलते कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।1
- योगी सरकार का आज से महिलाओं को लाइफटाइम तक की योजना को मंजूरी,आज शाम से रक्षाबंधन के त्यौहार पर परिवहन विभाग की बसों में निशुल्क यात्रा की योजना लागू, माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा पर लगीं मोहर, 60वर्ष या उससे अधिक की महिलाओं को निशुल्क यात्रा आज से लागू,अब हमेशा करें यात्रा मुफ्त, सिर्फ दिखाये अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड पूरे उत्तर प्रदेश कहीं भी आना जाना फ़्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री की सौगात पर जिलाधिकारी ने जनपद में की क्या व्यवस्था, जिलाधिकारी संजय चौहान की बाइट।1
- वारावफात पर निकला अमेठी कस्वे में जुलूस महिला पुरुष हुए शामिल अमेठी स्थानीय कस्बे में मंगलवार की रात रिमझिम बरसात में जुलूस निकला बुधवार को दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक अंजुमने नारा लगाते हुए भ्रमण किया मरफापुर अंजुमन के साथ घोड़े भी चल रहे थे जगह जगह शीरनी टाल लगाकर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने अंजुमन में शामिल लोगों को बांटे इस दौरान पूरा शहर ठहर सा गया पूरी अंजुमन की ब्यवस्था इन्तजामिया कमेटी ने किया था शाम के समय आखिरी कलाम होने के साथ पर्व का समापन हुआ जामा मस्जिद के सामने मेला लगा रहा पुलिस प्रशासन सक्रिय रहा सीओ मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत तिवारी पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित किया1
- रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा रक्षाबंधन पर महिलाओं को सरकार की सौगात, 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त बस यात्रा अमेठी। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत बुजुर्ग महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही रक्षाबंधन पर्व पर 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को एक सहयात्री के साथ रोडवेज की सभी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना का शुभारंभ कर बसों को हरी झंडी दिखाई। अमेठी के जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि यह योजना मातृशक्ति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि जनपद में योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से दिया जा रहा है। इस दौरान 500 महिलाओं को साड़ी और मिष्ठान वितरित कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं।2
- ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा शौच के लिए जाते समय हुआ हादसा अमेठी में देर रात शौच के लिए जा रहे एक अधेड़ की प्रतापगढ़ भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना वाराणसी लखनऊ रेल मार्ग स्थित डेढ़ पसार गांव के पास का है। दरअसल यह पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव के पास का है जहां आज रात करीब 9 बजे इसी गांव के रहने वाले 55 वर्षीय रामदेव वर्मा शौच के लिए जा रहे थे तभी अचानक प्रतापगढ़ से भोपाल जा रही भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।मृतक प्रतापगढ़ जिले के अठेहा बलीपुर गांव के रहने वाले थे और डेड प्रसार गांव में गद्दी पर रहते थे। इनके तीन बेटे हैं जिसमें दो बेटे अन्य प्रदेशों में काम करते हैं जबकि एक बेटा गोविंद उनके साथ रहता था। पूरे मामले पर अमेठी कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसा किन परिस्थितियों में हुआ है इसकी जांच की जा रही है।2
- सुल्तानपुर पूर्वांचल सड़क हादसे मामले में जिलाधिकारी का व्यान* सुल्तानपुर,पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 05ः30 बजे थाना बल्दीराय क्षेत्रान्तर्गत किलोमीटर संख्या 96.5 पर सड़क दुर्घटना हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस जो कि गुड़गांव से बिहार जा रही थी उसको पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई तथा 16 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया गया। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से 11 को 100 शैया अस्पताल, कुमारगंज में भर्ती कराया गया है, जबकि 05 घायलों को जिला चिकित्सालय, अयोध्या के लिए रेफर किया गया है। सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार एवं आवश्यक देखभाल सुनिश्चित की जा रही है। शेष बचे हुये यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से उनके गन्तव्य स्थान हेतु रवाना कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जानकारी एवं आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है तथा यातायात भी सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। जिलाधिकारी सुल्तानपुर द्वारा संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार, आवश्यक सहायता एवं घटना के संबंध में नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।4