Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी की रेलवे जमीन को लेकर आया बड़ा फैसला। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई और निर्णय आया कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उधर हल्द्वानी में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी की रेलवे जमीन को लेकर आया बड़ा फैसला। उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई और निर्णय आया कि सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा। उधर हल्द्वानी में सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च कर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- हरिद्वार बढेड़ी राजपुताना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा मौके पर पहुंची पुलिस1
- हरिद्वार के सब्जी मंडी विष्णु घाट चौराहे पर देर रात खाने-पीने की दुकानों में आग लग गई।आग से दुकानों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। चौराहे पर नगरनिगम कि भूमि पर बनी तीन खोखेनुमा खाने-पीने की दुकानों से रात लगभग दो बजे अचानक आग की लपटें उठने लगी।आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई ।आग भड़कने के बाद एक सिलिंडर में धमाके की आवाज हुई और आग ओर भड़क गई।आग की लपटों से सामने स्थित होटलों में ठहरे यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। बाद में अलग-अलग पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमों ने किसी तरह आग पर नियंत्रण पाया।आग में से कुछ सिलेंडरों को भी निकाला गया वरना आग और भयंकर हो सकती थी। लकड़ी के फट्टों की इन दुकानों में पकौड़े,पूरी कचौरी आदि बेचे जाते थे। जिससे दुकानों के फट्टे तेल से तर थे। अनुमान है कि उन्हीं में किसी वजह से आग लगी और भड़क गई।1
- हल्द्वानी के चोरगलिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खनन कारोबारी में लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली ! घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया ! हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी, घटना देर रात की बताई जा रही है ! सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में खनन कारोबारी ने खुद को गोली मार ली ! एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि चोरगालियां थाना क्षेत्र गजेपुर गांव की है। खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली है ! जिससे उनकी मौत हुई है पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।1
- सहारनपुर: चिलकाना रोड के बालपुर गांव में SC समाज ने लगाया झंडा, मचा हंगामा | Ground Report1
- सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती शर्मा की अध्यक्षता में मातृशक्ति द्वारा महानगर के हकीकत नगर चौक स्थित रामलीला मैदान से पैदल कलेक्ट्रेट तक राहुल गांधी शर्म करो-शर्म करो, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारों के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में एआई समिट कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कपड़े उतारकर विरोध कर भारत की गरिमा को गिराने के विरोध में किया गया। इस अवसर पर आरती शर्मा ने कहा की कांग्रेस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है जो निंदनीय है। इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री सरिका गुप्ता, महानगर मंत्री आशा सबरवाल, महानगर मंत्री किरण वर्मा, मीडिया प्रभारी हरप्रीत कौर, दुर्गा सागर, प्रवीण चौधरी, अल्पसंख्यक महानगर महामंत्री साबिर मलिक, नीलू राणा, सुमन, अनीता तथा नीता नारंग आदि मौजूद रहे। वीडियो: नारेबाज़ी करती कार्यकर्ता एवं आरती शर्मा अपनी बात रखते हुए1
- Post by Parvat Paigaam1
- Post by Dpk Chauhan1
- Post by Parvat Paigaam1
- 🟥🚨 **सहारनपुर में अतिक्रमण पर बड़ा प्रहार: अंसारी रोड पर नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 50 दुकानों से हटाया कब्जा, फुटपाथ पर बनी पक्की दीवार तोड़ी — जुर्माने के साथ सख्त चेतावनी** 🚨🟥 **सहारनपुर:** शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने आज अंसारी रोड पर बड़ा और सख्त अभियान चलाया। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर सुबह-सुबह अतिक्रमण हटाओ दस्ता पुल जोगियान से जामा मस्जिद तक पहुंचा, जहां सड़क और फुटपाथ पर फैले सामान को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम की टीम को मौके पर देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग आनन-फानन में अपना सामान समेटने लगे। अभियान के दौरान करीब 50 दुकानों से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों द्वारा सड़क और फुटपाथ पर फैला कर रखा गया सामान हटवाया गया और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि आमजन की आवाजाही में बाधा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एक प्रचून दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर बनाई गई पक्की दीवार भी तोड़ी गई। बताया गया कि उक्त दीवार इस उद्देश्य से बनाई गई थी कि उसकी आड़ में दुकान का सामान बाहर तक फैलाकर रखा जा सके और सार्वजनिक स्थान पर कब्जा किया जा सके। प्रवर्तन दल ने मौके पर ही दीवार को ध्वस्त कर फुटपाथ को मुक्त कराया। यह कार्रवाई अन्य दुकानदारों के लिए भी सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है। कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया गया, हालांकि भविष्य में अतिक्रमण न करने के लिखित आश्वासन और जुर्माना जमा करने के बाद सामान वापस कर दिया गया। चार दुकानदारों से दो-दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। नगर निगम प्रशासन ने दो टूक कहा कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच.बी. गुरुंग, हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल के सभी जवान मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने और आम नागरिकों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। **रिपोर्ट: एलिक सिंह** **संपादक – समृद्ध भारत समाचार पत्र** **वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़, सहारनपुर** 📞 **खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083**3