जयकारों और आस्था के बीच संपन्न हुआ होलिका दहन, चार मार्च को रंगोत्सव मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के उरुवा और बंधवा सोरांव में सोमवार रात होलिका दहन श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। जैसे ही होलिका में अग्नि प्रज्वलित की गई, उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्त प्रह्लाद के जयकारे लगाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। होलिका दहन के अवसर पर गांवों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों के अनुसार इस वर्ष ग्रहण के कारण पर्व की तिथियों में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में होलिका दहन 2 मार्च को किया गया, जबकि 3 मार्च को ग्रहण होने के चलते रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। तिथि परिवर्तन को लेकर क्षेत्र में उत्साह के साथ-साथ जिज्ञासा भी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान धीरज केशरी, धर्मेंद्र कुशवाहा, मुन्ने पाण्डेय, आकाश, अनुज, राकेश, अमरजीत, राजबली कुशवाहा, विजयशंकर पटेल और अनुकूल कुशवाहा समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

- मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बेदौली सिरसा गांव निवासी रमाशंकर आदिवासी के घर से तिलक में बारा सेहुड़ा गांव गए थे। जहां तिलक से सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे के करीब गंभीरपुर के पास पहुंचे थे कि अचानक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर में जा टकराई वही बोलेरो में सवार मौत हो गई सभी लोग घायल हो गए जिसमें घायल व्यक्ति सुनिए इस वीडियो में2
- मेजा, प्रयागराज। मेजा तहसील क्षेत्र के विकासखंड उरुवा अंतर्गत मेजारोड बाजार के सिरसा मार्ग पर सोमवार रात श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। जैसे ही होलिका के पुतले में अग्नि प्रज्वलित की गई, वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने भक्त प्रह्लाद के जयकारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। होलिका दहन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही। लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। जयकारों और उत्साह के बीच पूरा माहौल देर रात तक भक्तिमय बना रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस वर्ष ग्रहण के कारण होलिका दहन और होली की तिथियों में परिवर्तन हुआ है। इसी कारण होलिका दहन 2 मार्च को किया गया, जबकि 3 मार्च को ग्रहण होने के चलते रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। इसे लेकर क्षेत्र में लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत मेजा। औद्योगिक थाना क्षेत्र के सेट जान्स के पास मोटरसाइकिल एक्सीडेंट गम्भीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया अधेड़ व्यक्ति मेजा थाना अंतर्गत मेजा रोड का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जांच पड़ताल में जुटी।1
- मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा कल्बना का है जहां पर महिला अनारकली पत्नी शिवकरन सिंह निवासी सेमरा कल्बना अपनी भूमिधारी संख्या 145,146, व 147, में मकांन निर्माण और पीछे की जमीन पर बाउंड्री वॉल करा रही है जिसमें गांव के कुछ दबंगों द्वारा निर्माण कार्य में अवरुद्ध उत्पन्न कर रहे हैं पीड़ित महिला के पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरी जमीन सेमरा कल्बना गांव के नहर पर स्थित है जहां पर पूर्व में हमारा मकान निर्मित था क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मैंने अपने मकान को ध्वस्त करा कर दोबारा मकान निर्माण और पीछे की जमीन पर बाउंड्री वॉल करा रहा हूं तो गांव के राममिलन पुत्र वीरेंद्र सिंह दारा सिंह पुत्र राममिलन अपने साथियों के साथ मेरी जमीन पर आकर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी और बाउंड्री वॉल तोड़ दी। जिसको लेकर मैंने राजस्व अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की तो उनके द्वारा मौका मुआयना कर रिपोर्ट मेरे पक्ष में लगाई गई उसके बावजूद भी विपक्षियों द्वारा आए दिन गाली गलौज एवं मारपीट की धमकी दी जाती है जिसको लेकर सोमवार को मैंने लिखित प्रार्थना पत्र घूरपुर थाना में देकर कार्रवाई की मांग की है।4
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043592
- प्रार्थनीय के जमीन पर जबरन निर्माण करने की कोशिश करने पर मना करने के दौरान प्रार्थनीय के साथ यह अभद्र कृत करने का प्रयास किया गया जो की एप्लीकेशन और वीडियो में देखा जा सकता है सुना जा सकता है इसके उपरांत और विपक्ष पार्टी ने जालसाजी के तहत वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पत्रकार के द्वारा दो वीडियो मनगढ़ंत कहानी बनाकर भी डलवा दिया गया है जबकि सच्ची घटना का वीडियो इसमें साफ-साफ है जो की देखा जा सकता है कि प्रार्थीनी के बचाव में कैसे लोग दूर से दौड़ के आ रहे हैं वीडियो बनाने वाला बच्चा इतना डरा और सहमा हुआ था कि ठीक से वीडियो नहीं बन पाया लेकिन आवाज साफ-साफ आ रही है इसको देखा जाए। विधवा के बच्चे जब आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर लाया वहां पर पहुंचने पर मौके पर वह व्यक्ति उन लोगों पर चिल्ला चिल्ला कर एक लोगों पर वार करता हुआ सुनाई दे रहा है बाद में प्रार्थनीय के घर वाले भी अपने बचाव में लाठी डंडे के लिए आवाज लगाएं और गली- गलौज भी किया लेकिन उसके बाद लड़ाई मारपीट नहीं हुआ उतने पर घर वाले ने रोक दिया लेकिन वह व्यक्ति इसके पहले उनको मार चुका था और जोर जोर से चिल्ला रहा है2
- आज भीरपुर बाजार में सभी व्यापारियों द्वारा मिलकर होलिका माता का पूजन करके अग्नि प्रज्वलित किया गया जिसमें भीरपुर चौकी और थाने की फोर्स और स्थानीय लोग मौजूद रहे।2
- *तिलक समारोह से वापस आ रही बोलेरो ट्रैक्टर से टकराई एक की मौत पांच लोग घायल* मेजा प्रयागराज। मेजा क्षेत्र के बेदौली गांव निवासी रमाशंकर आदिवासी अपने घर से तिलक लेकर बारा तहसील क्षेत्र के सेहुडा गांव गए थे। जहां तिलक समारोह से वापस आ रहे थे कि रास्ते में अनियंत्रित बोलेरो ट्रैक्टर से जा टकराई इसमें बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए वहीं घायलों में एक की हालत और गंभीर बताई जा रही है। मृतक सुभाष आदिवासी जो करछना बराव का निवासी है वह अपने ननिहाल बैदौली गांव में रहता है मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। मृतक सुभाष की दो बेटी वह एक बेटा सहित पत्नी का रो-रो कर बूरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही उनके ननिहाल गांव बैदौली में नाथ रिश्तेदारों की भीड़ जमा हो गई खबर लिखे जाने तक अभी मृतक का शव पोस्टमार्टम से नहीं आया है4