“सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन और संस्कारों से मिलती है” – मंजू सिंह आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी०के०एस० मेमोरियल स्कूल में सोमवार को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षाफल प्राप्त कर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह, निदेशिका श्वेता सिंह एवं उपप्रबंधक कमलाकर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष के अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम हासिल किए। कार्यक्रम में आयोजित ग्रेजुएशन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने विद्यार्थियों के जीवन में एक नए चरण की शुरुआत का संदेश दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कारों से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करें।” वहीं निदेशिका श्वेता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। बच्चों में नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।” उपप्रबंधक कमलाकर सिंह ने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि तीनों मिलकर प्रयास करें तो हर बच्चा अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकता है।” अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

- आग से किसान कि फ़सल जलकर खाक अम्बेडकरनगर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के बहिंगवा जोगीपुर निवासी जमुना अग्रहरि पुत्र राम जगत अग्रहरि की गेहूं की फसल जलकर खाक1
- ,गायत्री मंदिर से शुरू किया गया नदी सफाई अभियान,शिवालय घाट तक होगा नदी सफाई कार्य,1
- Post by Umesh nishad azamgarh Umesh az1
- उन्नाव में एक डॉक्टर ने ऐसा प्लास्टर चढ़ाया है जो लोगो के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है1
- महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए लूट से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के अन्दर किया गया गिरफ्तार* *लूट के मामले का सफल अनावरण करते हुए 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस .12 बोर, लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) किया गया बरामद* पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक *श्री सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा *श्री अभयनाथ मिश्र* के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष महुली *श्री दुर्गेश कुमार पाण्डेय* के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 30.03.2026 को लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त 01 अभियुक्त गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को अगया उर्फ सिदाही मोड़ से गिरफ्तार किया गया । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* वादी श्री दानिश पुत्र अजीजुल्लाह ग्राम रजनौली थाना महुली जनपद संतकबीरनगर द्वारा आज दिनाँक 30.03.2026 को थाना महुली पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं धनघटा क्षेत्र में एक मुर्गीफार्म में काम करता हूँ, आज दिनाँक 30.03.2026 को सुबह के समय मै ग्राम भगौतीपुर स्थित मुर्गीफार्म से मुर्गी लोड कराने के बाद बाईक से घर जा रहा था कि भगौतीपुर पुलिया पर पहुँचते ही अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बाईक रोककर मेरी कनपटी पर कट्टा सटा दिया और मेरा बैग जिसमें बाट माप व चार्ज कापी रखा हुआ था लेकर भाग गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महुली पर मु0अ0सं0 110/26 धारा 309(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था । *गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी ।* *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-* गुलशन गौतम पुत्र कन्हैया लाल निवासी भगौतीपुर थाना महुली जनपद संतकबीरनगर । *बरामदगी का विवरणः-* 01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर । अदद जिंदा कारतूस .12 बोर । लूट का 01 अदद काला बैग (मय 01 अदद बाट माप मशीन, मोबाईल चार्जर व 02 अदद फर्म की रसीद) । *पूछताछ विवरणः-* गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो बताया कि मैं पिछले कई दिनो से इनके आने जाने की रेकी कर रहा था, आज सुबह मे भगौतीपुर पुलिया के पास मैं पैसे की लालच में अवैध असलहा सटाकर मुर्गी फार्म के सुपरवाईजर का बैग छीनकर भाग गया था । *गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणः-* उ0नि0 श्री नागेन्द्र कुमार सिंह, उ0नि0 श्री अजीत कुमार सिंह, हे0का0 नुरुद्दीन खान, का0 सुनील कुमार सिंह, का0 राजमंगल यादव, का0 अरविन्द यादव ।1
- मामला अंबेडकर नगर जिले के तहसील जलालपुर क्षेत्र का है जहां एक वर्ष पहले अतिक्रमण हटाते समय एक बच्ची अनन्या स्कूल बैग लाते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ढंग से वायरल हुई थी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की टिप्पणी किया था आज उसी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करते हुए वहां चिल्ड्रन पार्क बनाने की घोषणा प्रशासन ने किया है ।1
- Post by RISHI RAI1
- उन्नाव में एक डॉक्टर ने ऐसा प्लास्टर चढ़ाया है जो लोगो के लिए हैरानी का विषय बना हुआ है1
- चारों धर्म की ग्रंथो में वह एक परमेश्वर कौन है जिसने सृष्टि को बनाया है ऋग्वेद, कुरान, गुरु ग्रंथ साहिब, पवित्र बाइबल आई इन चारों धर्मो के ग्रंथों में जानते हैं वह पूर्ण परमेश्वर कौन है1