पंचायती राज व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक संमपन्न संजय कुमार भाटिया, पत्रकार *पंचायती राज एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक संपन्न* --------- *आधुनिक लोकतंत्र न्यूज* *संजय कुमार भाटिया* किशनगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजीव गांधी स्मृति भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ एवं अरांई की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, पारदर्शी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया अपनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा प्रभारी सी.एम. भदाला, किशनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल तथा अरांई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण बटेसर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, क्योंकि इनसे सीधे तौर पर गांवों और शहरों के विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को पूरी गंभीरता और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन में पूरी पारदर्शिता अपनाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी जनस्वीकार्यता, संगठन के प्रति समर्पण, सामाजिक सक्रियता और क्षेत्र में उनकी स्वीकार्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं। विधानसभा प्रभारी सी.एम. भदाला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और आगामी चुनावों में यही शक्ति जीत का आधार बनेगी। बैठक के दौरान ब्लॉक पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं ने बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, युवा एवं महिला भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ नेताओं ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें आगामी चुनावी रणनीति तथा घोषणापत्र में शामिल करने का भरोसा दिलाया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी तैयारियों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनिवास किराडिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यूनुस खान देशवाली, नगर अध्यक्ष आज़म कुरैशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद शर्मा, पूर्व चेयरमैन जगदीप गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे पूरी एकजुटता, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के साथ आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
पंचायती राज व निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक संमपन्न संजय कुमार भाटिया, पत्रकार *पंचायती राज एवं निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की संयुक्त संगठनात्मक बैठक संपन्न* --------- *आधुनिक लोकतंत्र न्यूज* *संजय कुमार भाटिया* किशनगढ़। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को राजीव गांधी स्मृति भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी किशनगढ़ एवं अरांई की संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, पारदर्शी प्रत्याशी चयन प्रक्रिया अपनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति तय करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष एवं किशनगढ़ विधायक डॉ. विकास चौधरी ने की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त विधानसभा प्रभारी सी.एम. भदाला, किशनगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहित खंडेलवाल तथा अरांई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण बटेसर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, क्योंकि इनसे सीधे तौर पर गांवों और शहरों के विकास की दिशा तय होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों को पूरी गंभीरता और संगठनात्मक मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य सौंपे जाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। डॉ. चौधरी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन में पूरी पारदर्शिता अपनाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी जनस्वीकार्यता, संगठन के प्रति समर्पण, सामाजिक सक्रियता
और क्षेत्र में उनकी स्वीकार्यता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाएं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएं। विधानसभा प्रभारी सी.एम. भदाला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और वार्ड-वार्ड पहुंचकर पार्टी की नीतियों, विचारधारा तथा जनहित के मुद्दों को आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और आगामी चुनावों में यही शक्ति जीत का आधार बनेगी। बैठक के दौरान ब्लॉक पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय जनसमस्याओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी तैयारियों को लेकर अपने सुझाव रखे। कार्यकर्ताओं ने बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क, युवा एवं महिला भागीदारी बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर अपने विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ नेताओं ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और उन्हें आगामी चुनावी रणनीति तथा घोषणापत्र में शामिल करने का भरोसा दिलाया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और चुनावी तैयारियों के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राकेश शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामनिवास किराडिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष यूनुस खान देशवाली, नगर अध्यक्ष आज़म कुरैशी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद शर्मा, पूर्व चेयरमैन जगदीप गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे पूरी एकजुटता, समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के साथ आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कार्य करेंगे।
- नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार, दोनों पक्षों के मामलों की जांच जारी अजमेर/पीसांगन। पीसांगन थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अग्रवाला ने बताया कि छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पीसांगन थाने में दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्कूल समय परीक्षा के दौरान दोनों शिक्षक छात्रा के संपर्क में रहते थे और उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। एसपी ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी एसपी को सौंपी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं आरोपियों ने किसी अन्य छात्रा के साथ भी इस प्रकार की हरकत तो नहीं की। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित मामलों में भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। आरोपी शिक्षकों की ओर से छात्रा के परिजनों के खिलाफ स्कूल परिसर में घुसकर मारपीट करने तथा एससी/एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों द्वारा दर्ज कराए गए मामलों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- अजमेर पुलिस की ईमानदारी की मिसाल! ₹11 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवरों से भरा खोया पर्स रेलवे अधिकारी को लौटाया अजमेर पुलिस ने एक बार फिर ईमानदारी और जनसेवा की मिसाल पेश की है। क्लॉक टावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाखन सिंह को रेलवे स्टेशन गेट नंबर-2 के बाहर एक लावारिस पर्स मिला। पर्स में सोने-चांदी के आभूषण, ₹11 हजार नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। आधार कार्ड के जरिए पर्स की पहचान कुंदन नगर निवासी एवं रेलवे अधिकारी मीनाक्षी सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पूरा सामान सुरक्षित लौटाया, जिस पर मीनाक्षी सिंह ने अजमेर पुलिस और हेड कांस्टेबल लाखन सिंह का आभार व्यक्त किया।1
- जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बावजूद, माननीय प्रधानमंत्री जी ने विशाल ह्रदय से उन्हें क्षमा किया है और समाज से भी उन्हें माफ करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने इन भटके हुए युवाओं से राष्ट्र की उन्नति में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया है। उनका यही स्वभाव, विशाल हृदय और दूरदर्शी नेतृत्व ही प्रत्येक भारतवासी को अपार ऊर्जा प्रदान करता है।1
- ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने लगाई हाजिरी, चादर व फूल पेश कर मांगी देश में सुख-शांति की दु अजमेर। विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर असम की पंडित विद्या देवी ने अकीदत के साथ हाजिरी लगाई। उन्होंने दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन, शांति, भाईचारे और समृद्धि की दुआ मांगी। इस अवसर पर दरगाह की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सर्वधर्म समभाव की परंपरा की एक बार फिर मिसाल देखने को मिली। पंडित विद्या देवी ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह आस्था, प्रेम और इंसानियत का प्रतीक है, जहां हर धर्म और समुदाय के लोग अपनी श्रद्धा के साथ आते हैं। उनकी इस जियारत को सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता का संदेश माना जा रहा है।1
- ✨ सुकून वहीं मिलता है जहाँ दिल को सच्ची राहत मिले। 🌙 हर लम्हा एक नई कहानी बयां करता है। ❤️ अल्फ़ाज़ कम, एहसास ज़्यादा। कुछ एहसास शब्दों से नहीं, सिर्फ़ महसूस किए जाते हैं। 🤍 खामोशी भी कभी-कभी सबसे खूबसूरत आवाज़ होती है। ✨ जो दिल को छू जाए, वही असली सफर है। ❤️1
- likes follow comments subscribe follow comments shares1
- 3 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा! लाखों की ठगी का 10 हजार का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार क्लॉक टावर थाना पुलिस की टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अजमेर लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में देखें पूरी कार्रवाई, पुलिस का बयान और मामले से जुड़ी सभी अहम जानकारी।1
- दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन, दरगाह बाजार मे मेडिकल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग को लेकर भाजपा कार्यकताओ ने जिला कलेक्टर लोक बंधु ओर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला को दिया ज्ञापन,नशे के रूप में प्रयुक्त प्रतिबंधित इंजेक्शनों की अवैध बिक्री व फर्जी बिलिंग पर कार्रवाई की माँग,नियंत्रण विभाग द्वारा हाल ही में की गई छापों व कार्रवाई में प्रतिबंधित एवं नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों की अनधिकृत व अवैध बिक्री, फर्जी बिलिंग और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के गंभीर उल्लंघन का आरोप, औषधि विभाग की प्रारंभिक जांच में मिले कई फर्जी बिलों और व्यापारिक लेन-देन में का आरोप, भाजपा ने युवाओं व भावी पीढ़ी को नशे में धकेलने का लगाया आरोप1