+2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन, आयुष बने प्रधानमंत्री +2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन, आयुष बने प्रधानमंत्री +2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक श्री घनश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री विकास कुमार उर्फ कन्हैया की मौजूदगी में यह चुनाव पूरी तरह प्रजातांत्रिक व्यवस्था और मतदान प्रणाली के तहत संपन्न हुआ। मतदान से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। चुनाव के बाद नवगठित मंत्रिमंडल की घोषणा की गई, जिसमें आयुष कुमार को प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा अनुकल्प कुमार (स्वास्थ्य मंत्री), लक्ष्मी कुमारी (स्वच्छता मंत्री), सतीश कुमार (खेल-कूद एवं संस्कृति मंत्री), नेन्सी कुमारी (सुरक्षा एवं न्याय मंत्री), अंशिका कुमारी (उपस्थिति मंत्री), सहानिया प्रवीन (घण्टी मंत्री), पलक राज (प्रार्थना मंत्री), डोली कुमारी (कला एवं संस्कृति मंत्री), आदर्श कुमार (संचार एवं सम्पर्क मंत्री) तथा राधिका कुमारी (शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री) बनाए गए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
+2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन, आयुष बने प्रधानमंत्री +2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में लोकतांत्रिक पद्धति से बाल संसद का गठन, आयुष बने प्रधानमंत्री +2 अग्रवाल उच्च विद्यालय तिसरी में सत्र 2026-27 के लिए बाल संसद का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक श्री घनश्याम गोस्वामी की अध्यक्षता तथा विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री विकास कुमार उर्फ कन्हैया की मौजूदगी में यह चुनाव पूरी तरह प्रजातांत्रिक व्यवस्था और मतदान प्रणाली के तहत संपन्न हुआ। मतदान से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बाल संसद के महत्व और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी। चुनाव के बाद नवगठित मंत्रिमंडल की घोषणा की गई, जिसमें आयुष कुमार को प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा अनुकल्प कुमार (स्वास्थ्य मंत्री), लक्ष्मी कुमारी (स्वच्छता मंत्री), सतीश कुमार (खेल-कूद एवं संस्कृति मंत्री), नेन्सी कुमारी (सुरक्षा एवं न्याय मंत्री), अंशिका कुमारी (उपस्थिति मंत्री), सहानिया प्रवीन (घण्टी मंत्री), पलक राज (प्रार्थना मंत्री), डोली कुमारी (कला एवं संस्कृति मंत्री), आदर्श कुमार (संचार एवं सम्पर्क मंत्री) तथा राधिका कुमारी (शिक्षा एवं पर्यावरण मंत्री) बनाए गए। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प दिलाया।
- जमुई : ललदैया काजवे पुल के आठ पाये क्षतिग्रस्त, छह पंचायतों के हजारों लोगों की बढ़ी परेशानी1
- ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से निकला गया फ्लैग मार्च ईद मिलाद-उल-नबी से पहले गिरिडीह में मंगलवार को 5 बजे बड़ा चौक से फ्लैग मार्च निकाला गया। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर गिरिडीह में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. विमल कुमार के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।1
- जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक जमुई: BCI अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के समर्थन में एकजुट हुए अधिवक्ता, पुस्तकालय में हुई अहम बैठक1
- गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गायत्री परिवार का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, अलीगंज। गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज की ओर से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 21 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक प्रखंड कार्यालय परिसर, इस्लामनगर-अलीगंज में किया गया। प्रशिक्षण शांतिकुंज, हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण के तहत आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को योग, व्यायाम, ध्यान, संगीत एवं वाद्ययंत्र, कर्मकांडीय पूजन विधि तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रशिक्षण देना रहा। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को प्रतिदिन अलग-अलग सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक योग, व्यायाम एवं ध्यान, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संगीत एवं वाद्ययंत्र, दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक कर्मकांडीय पूजन विधि तथा शाम 6:30 बजे से 8 बजे तक भाषण, आरती एवं चालीसा का प्रशिक्षण निर्धारित किया गया। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य लोगों में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, अनुशासन और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही, प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं एवं समाज के अन्य लोगों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। शिविर के आयोजन में श्रीलाल प्रसाद, श्यामसुंदर विद्यार्थी, राजकुमार यादवेंदु, डोमन यादव, वेद प्रकाश एवं किशुन यादव सहित गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रशिक्षण का लाभ लिया आयोजक: गायत्री परिवार, इस्लामनगर-अलीगंज प्रशिक्षण: शांतिकुंज, हरिद्वार2
- सावन के पावन महीने के अंतिम सोमबारी में रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम1
- #भारतीय_लोकतंत्र में सत्ता #पक्ष_और_विपक्ष दोनों ही सवर्ण समाज का विरोधी है @ramdasathawale1
- ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील ईद मिलादुन्नबी को लेकर चंद्रदीप थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील अलीगंज। ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर मंगलवार को चंद्रदीप थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने की। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा दोनों समुदायों के गणमान्य लोग उपस्थित हुए। बैठक में इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा, थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राजस्व अधिकारी शना फरहीन, प्रभारी राजस्व अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा, एसआई संजय सिंह एवं विकास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान इंस्पेक्टर स्वयं प्रभा ने उपस्थित लोगों से ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले शांति जुलूस के मार्ग एवं आयोजन से संबंधित जानकारी बारी-बारी से ली। उन्होंने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है। हजरत मोहम्मद साहब ने सत्य, शांति, इंसानियत, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या विवादित संदेशों को प्रसारित करने से बचें। किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। राजस्व अधिकारी शना फरहीन ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी मानवता को सत्य, शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को सच्चाई के मार्ग पर चलने, दूसरों के साथ न्यायपूर्ण व्यवहार करने तथा जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करने की शिक्षा दी। उनके संदेश पूरी मानवता के लिए प्रेरणादायक हैं। थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने कहा कि शांति समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अफवाहों एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना तथा समाज में आपसी भाईचारा एवं सद्भाव का वातावरण कायम रखना है। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब ने अपने जीवन में सत्य, ईमानदारी, न्याय, मानवता, प्रेम और सहिष्णुता का संदेश दिया। इसलिए सभी लोग उनके बताए आदर्शों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति जुलूस के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही कहा कि प्रशासन की सोशल मीडिया और पूरे क्षेत्र की गतिविधियों पर कड़ी नजर रहेगी। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना मिलने पर उसे आगे बढ़ाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद मिलादुन्नबी मनाने का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी, जिसे बारावफात भी कहा जाता है, पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन, उनके उपदेशों एवं आदर्शों को याद करने का अवसर है। इस अवसर पर शांति जुलूस सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि शामसद आलम, अशोक सम्राट, वाईपी सुमन, सरपंच प्रतिनिधि ईशरार मियां, मोहम्मद शमीम मलिक, तौहीद खान, मो. रौशन, औरंगजेब, दिलशाद,सद्दाम, दिलशाद, संजय कुमार, दीपक कुमार, इकबाल शाह, मुमताज़,अरविंद कुमार, ऐनुल अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं थाना के पुलिसकर्मी उपस्थित थे।3
- अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र अपनी मांग को लेकर डटकर मुकाबला करते हुए पटना में छात्र1
- पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग पकरीबरावा पासवान एकता मंच ने परियावां गांव पहुंचकर पीड़ितों से की मुलाकात, जहानाबाद एसपी से अपराधियों की गिरफ्तारी व कड़ी सजा की मांग1