मुजफ्फरनगर में फिर जंगलराज की आहट, 24 घंटे में दो बार गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मौहल्ला, पुलिस को बदमाशों की खुली चुनौती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए 'जंगलराज' जैसी स्थिति पैदा कर दी है। बेखौफ बदमाशों ने महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को मिट्टी में मिला दिया है। सरेराह गोलियां बरसाने की इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस के गश्ती दावों की हवा निकल गई है। पहला हमला: युवक को घेरकर किया सीधा फायर सोमवार को दहशत की शुरुआत तब हुई जब मदवाड़ा रोड पर एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने बीच रास्ते में घेर लिया। आमिर और समद नामक आरोपियों ने युवक की बाइक में टक्कर मारकर उसे नीचे गिराया और फिर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पीड़ित ने शोर मचाते हुए एक अजनबी के घर में घुसकर जान बचाई। बदमाशों की इस दबंगई का वीडियो सीसीटीवी में कैद होकर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दूसरा हमला: ट्यूशन जा रहे मासूम छात्र पर दागीं गोलियां अभी पुलिस पहले मामले की फाइल भी नहीं खोल पाई थी कि मंगलवार शाम फिर गोलियों की गूंज से इलाका कांप उठा। कक्षा 10 का एक छात्र जब ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला, तभी बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसे सरेआम निशाना बनाया। छात्र ने अपनी जान बचाने के लिए गलियों में मौत की दौड़ लगाई और एक मकान में छिपकर किसी तरह सुरक्षित बचा। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। पुरानी रंजिश और वर्चस्व का नंगा नाच पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर आमिर और समद क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम करना चाहते हैं। पहले भी उन्होंने घर पर हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। अब पुराने मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाने के लिए यह जानलेवा हमला किया गया है। लगातार हो रही फायरिंग से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। एसएसपी की चेतावनी: आरोपियों के लिए बिछाया जाल एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपियों की शिनाख्त हो चुकी है। एसएसपी ने भरोसा दिया है कि बदमाशों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और उनके खिलाफ ऐसी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी जो मिसाल बनेगी। फिलहाल पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

- Post by सरताज अहमद पत्रकार1
- मुज़फ्फरनगर में “लव जिहाद” के आरोप को लेकर बीते दिनों हुए घटनाक्रम ने शहर का माहौल गर्मा दिया। 14 फरवरी को राजकीय मैदान में एक नाबालिग हिंदू युवती को मिलने बुलाने का आरोप एक मुस्लिम युवक पर लगा। मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने बदनामी के डर से उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद, 16 फरवरी को वही युवक युवती को घर से लेकर फरार हो गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई के बाद हिंदू युवा वाहिनी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री आदित्य प्रहलाद पाहुजा ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया। उनका कहना है कि समय रहते की गई सख्त कार्रवाई से संभावित तनाव टल गया, वरना पुलिस और संगठनों के बीच टकराव की स्थिति बन सकती थी। हिंदू संगठनों ने पुलिस की सजगता, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कार्यशैली की जमकर सराहना की है। वहीं यह मामला शहर में सुरक्षा, सामाजिक सतर्कता और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर नई बहस भी छेड़ गया है।1
- राष्ट्रीय महिला एकता संगठन1
- शाहबुद्दीनपुर रोड पर भीषण अग्निकांड, तेज धमाके से दहला इलाका 📍 डबल टंकी के पास, शाहबुद्दीनपुर रोड 17/18 की दरमियानी रात लगभग 1 बजे शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित डबल टंकी के पास एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।1
- मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने दी जानकारी1
- मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल थाना पुलिस ने 18 फरवरी 2026 को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दीपक पुत्र जोनी नामक यह अभियुक्त चरथावल थाना क्षेत्र के दूधली गांव का निवासी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में की गई। उपनिरीक्षक राघव वंशल ने अपनी टीम के साथ माननीय न्यायालय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या-04 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर दीपक को पकड़ा। अभियुक्त दीपक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। उस पर वाद संख्या 1049/24 के तहत विद्युत अधिनियम की धारा 138(1)बी का मामला दर्ज था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल सतीश कुमार भी शामिल थे। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- अवगत कराना है कि दिनांक 17.02.2026 को थानाक्षेत्र शाहपुर के गांव हरसौली के वादी महंत पुष्करनाथ द्वारा थाना शाहपुर पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए बताया कि दिनांक 16.02.2026 की रात्रि 8 बजे अभियुक्तगण 1-सोहनवीर उर्फ पिन्टू पुत्र धर्मसिंह 2. अजय पुत्र तेजवीर निवासीगण ग्राम हरसौली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर 3. अरुण उर्फ कलुआ पुत्र राजवीर निवासी ग्राम लच्छेडा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर द्वारा उनके साथ मारपीट की गयी है तथा मंदिर में रखी मूर्ति को खण्डित किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0 45/2026 धारा 115(2)/109(1)/298/351(3) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 18.02.2026 को उपरोक्त तीनों अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्रपाल सिंह की बाइट1
- Post by Radhika Singh1