Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gothani यज्ञ 🚩नवा में हमारे मान्य सुबोध भाई जी अपने मुख बिंदु भजन गाते हुए ========================= #nawakirtanbhajanvideo # rambhajannawavideo #ramkrishanbhajanvideo #harayramhaykrishnabhajanvideo #bhajannawavideo #gothaninawabhajanvideo आप सभी को हमारी वीडियो केसा लगता है हमे जरूर बताए कमेंट करके और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और चैनल को सब्स्क्राइबर जरूर करें 🙏 धन्यवाद 🙏 thanku for watching My video and share My channel and subscribe my channel 🙏 hamay youtube channel ko bhi subscribe kare @vijaynewvlog20m.view
Jee mithila new
Gothani यज्ञ 🚩नवा में हमारे मान्य सुबोध भाई जी अपने मुख बिंदु भजन गाते हुए ========================= #nawakirtanbhajanvideo # rambhajannawavideo #ramkrishanbhajanvideo #harayramhaykrishnabhajanvideo #bhajannawavideo #gothaninawabhajanvideo आप सभी को हमारी वीडियो केसा लगता है हमे जरूर बताए कमेंट करके और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे और चैनल को सब्स्क्राइबर जरूर करें 🙏 धन्यवाद 🙏 thanku for watching My video and share My channel and subscribe my channel 🙏 hamay youtube channel ko bhi subscribe kare @vijaynewvlog20m.view
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Jee mithila new1
- दिल्ली पुलिस द्वारा बिहारी युवक की गोली मारकर हत्या के खिलाफ के प्रतिरोध मार्च, गृहमंत्री का पुतला दहन बिहार और बिहारी स्मिता भाजपा को सिर्फ चुनाव में याद आती है-सुरेंद्र दिल्ली के द्वारका इलाके में बिहारी युवक को दिल्ली पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में समस्तीपुर शहर में प्रतिरोध मार्च निकालकर आइसा एवं नागरिक समाज के बैनर तले गृहमंत्री का पूतला फूंका गया। घटना से आक्रोशित आइसा एवं नागरिक समाज के कार्यकर्ता शहर के सर्किट हाउस से एकत्रित होकर अपने-अपने हाथों ने झंडे, बैनर, मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां एवं गृहमंत्री का पूतला लेकर प्रतिरोध मार्च निकाला। नारे लगाकर प्रतिरोध मार्च मुख्य मार्गों का भ्रमण कर गायत्री कांप्लेक्स पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आइसा जिला अध्यक्ष लोकेश राज ने की। सभा का संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहारी होने के नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर बिहार में सजा देने, मृतकों के परिवारजन को सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा देने, संपूर्ण देश में काम के सिलसिले में गये बिहारियों की रक्षा करने एवं बिहार में ही कल-कारखाने, उद्योग-धंधे का जाल बिछाकर बिहारियों को नौकरी-पेशा-रोजगार देने की मांग की। माले नेता ने "मार दिया तो क्या हुआ" बोलने वाले जीतनराम मांझी एवं बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग पासवान का भी आलोचना किया। अंत में आक्रोशपूर्ण नारे के बीच गृहमंत्री अमित शाह का पूतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। मौके पर नागरिक समाज के दीनबंधु प्रसाद, रामबली सिंह, दीनबंधु प्रसाद, राजद नेता शाहीद हुसैन, भाकपा माले के मो० सगीर, मनोज कुमार सिंह, मनोज शर्मा, मो० सोनू, आइसा के लोकेश कुमार, सुनील कुमार सिंह, राजू झा, दीपक यदुवंशी समेत बड़ी संख्या में आइसा-माले कार्यकर्ता उपस्थित थे। विदित हो कि शनिवार की रात्रि दिल्ली के द्वारका में अपने दोस्त के घर पार्टी से लौट रहे डेलीवरी बॉय पांडव कुमार एवं उसके दोस्त को दिल्ली पुलिस निरज कुमार ने रोककर गाली-गलौज करने लगा जब युवक ने उसका विरोध किया तो सीना में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गोली पांडव के सीना छेदते हुए उसके दोस्त को लग गई। पांडव की मौत मौके पर हो गई और उसका दोस्त इलाजरत है। मृतक पांडव कुमार खगड़िया का स्थाई निवासी है। दिल्ली में डेलीवरी बॉय का काम करता था।1
- Post by Sonu Sahu1
- Post by Kalam Nadaf1
- Post by Gulshan Gupta1
- Post by News Bihar1
- सहरसा। बिहार सरकार की मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना (RRSMP) के तहत सहरसा जिले के नौहट्टा प्रखण्ड मे विकास की एक नई इबारत लिखी जा रही है। मोहनपुर मुख्य मार्ग से दिवरा जाने वाली सड़क पर उच्च स्तरीय RCC पुल का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। इस पुल के बनने से स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर किसानों को अपने खेत-खलिहान तक आने-जाने में होने वाली पुरानी दिक्कतों से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी। निर्माण कार्य 02 जुलाई 2025 से शुरू हो चुका है और इसे 01 जुलाई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मोहनपुर और दिवरा के बीच इस पुल का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब तक बरसात के मौसम में खेतों तक जाना चुनौतीपूर्ण होता था, लेकिन इस पक्के पुल के बन जाने से कृषि उत्पादों को बाजार तक ले जाना और रोजमर्रा के काम निपटाना बहुत आसान हो जाएगा। इस परियोजना का शिलान्यास महिषी विधानसभा के माननीय विधायक श्री गुंजेश्वर साह द्वारा किया गया था । वर्तमान में मौके पर क्रेन और अन्य मशीनें दिन-रात काम कर रही हैं, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि कार्य समय से पूर्व या निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया जाएगा। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल सहरसा इस पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहा है।1
- दिवंगत विधान पार्षद स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि समस्तीपुर शहर के,होटल कैलाश इन में मनाया गया.इस अवसर पर दिवंगत स्व. चौधरी के तस्वीर पर, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्या नंद राय, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी सहीत सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया.1