logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार अमरपुर पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा उमरिया। मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चौकी अमरपुर, थाना इंदवार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार की जा रही थी पतारसी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसके साथ ही तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_Deepak kumar verma
Deepak kumar verma
Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार मानव दुर्व्यापार के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार अमरपुर पुलिस की कार्रवाई, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार दबिश के बाद आरोपी पुलिस के हाथ लगा उमरिया। मानव दुर्व्यापार के गंभीर प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को चौकी अमरपुर, थाना इंदवार पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री विजय भागवानी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक शर्मा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी उमरिया श्री पी.एस. परस्ते के नेतृत्व में की गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी अमरपुर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 154/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक उमरिया द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार की जा रही थी पतारसी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इसके साथ ही तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतारसी की जा रही थी। पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रकरण की विवेचना धारा 173(8) जाफौ के अंतर्गत लंबित थी। आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी अमरपुर थाना इंदवार पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्टेडियम से सीईओ जिला पंचायत श्री अभय सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय द्वारा कलेक्टर कार्यालय से भाभी तिरंगा यात्रा निकल गईl 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकालाकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का गया संदेश l
    1
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर उमरिया श्रीमती राखी सहाय द्वारा कलेक्टर कार्यालय से भाभी तिरंगा यात्रा निकल गईl
🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान 🇮🇳
हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत  अभय सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकालाकर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का गया संदेश l
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ब्योहारी में 80 घनमीटर अवैध रेत भंडारण का किया गया विनष्टीकरण === शहडोल 10 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध भंडारण की जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवगांव में 30 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इसी प्रकार ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर तथा झारौसी में ही गौशाला के पास 20 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 80 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत को जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की लगातार जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्योहारी में 80 घनमीटर अवैध रेत भंडारण का किया गया विनष्टीकरण === शहडोल 10 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध भंडारण की जांच की गई। जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवगांव में 30 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इसी प्रकार ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर तथा झारौसी में ही गौशाला के पास 20 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 80 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई। अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत को जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की लगातार जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ब्योहारी में 80 घनमीटर अवैध रेत भंडारण का किया गया विनष्टीकरण
===
शहडोल 10 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध भंडारण की जांच की गई।

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवगांव में 30 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इसी प्रकार ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर तथा झारौसी में ही गौशाला के पास 20 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 80 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत को जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की लगातार जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
ब्योहारी में 80 घनमीटर अवैध रेत भंडारण का किया गया विनष्टीकरण
===
शहडोल 10 अगस्त 2026_ कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 09 अगस्त 2026 को तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में खनिज रेत के अवैध भंडारण की जांच की गई।
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवगांव में 30 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इसी प्रकार ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर तथा झारौसी में ही गौशाला के पास 20 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 80 घनमीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
अवैध रूप से भंडारित खनिज रेत को जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण की कार्रवाई की गई। खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की लगातार जांच की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    6 hrs ago
  • कटनी नगर//- कटनी में कावड़ यात्रा पर उमड़ा जनसैलाब मदन लाल ग्रोवर की अगुवाई में पांच वर्षीय संकल्प के द्वितीय चरण में उमड़ा आस्था का सैलाब बाबू मदनलाल ग्रोवर की अगुवाई में नीलकंठेश्वर धाम पहुंची कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु कटनी। पांच वर्षीय संकल्प के द्वितीय चरण के तहत निकाली गई कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बाबू मदनलाल ग्रोवर की अगुवाई में निकली कांवड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नीलकंठेश्वर धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कांवड़ यात्रा का क्रम सलैया पंडखुरी से प्रारंभ होकर कन्हवारा और डीठवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए नीलकंठेश्वर धाम तक पहुंचा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कांवड़ में पवित्र जल लेकर नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। पांच वर्षीय संकल्प के इस द्वितीय चरण को श्रद्धालुओं ने आस्था, अनुशासन और साधना का प्रतीक बताया। यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। धार्मिक वातावरण और शिवभक्ति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़
    1
    कटनी नगर//-
कटनी में कावड़ यात्रा पर उमड़ा जनसैलाब मदन लाल ग्रोवर की अगुवाई में
पांच वर्षीय संकल्प के द्वितीय चरण में उमड़ा आस्था का सैलाब
बाबू मदनलाल ग्रोवर की अगुवाई में नीलकंठेश्वर धाम पहुंची कांवड़ यात्रा, शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालु
कटनी। पांच वर्षीय संकल्प के द्वितीय चरण के तहत निकाली गई कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। बाबू मदनलाल ग्रोवर की अगुवाई में निकली कांवड़ यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए नीलकंठेश्वर धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कांवड़ यात्रा का क्रम सलैया पंडखुरी से प्रारंभ होकर कन्हवारा और डीठवारा सहित विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए नीलकंठेश्वर धाम तक पहुंचा। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवभक्ति में लीन नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने कांवड़ में पवित्र जल लेकर नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। पांच वर्षीय संकल्प के इस द्वितीय चरण को श्रद्धालुओं ने आस्था, अनुशासन और साधना का प्रतीक बताया।
यात्रा के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। धार्मिक वातावरण और शिवभक्ति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।
रिपोर्ट:- राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7
जन जन की आवाज़
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, दो साल में आरक्षक-सब इंस्पेक्टर के सभी पद भरने का ऐलान 💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥 भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना अपने आप में गर्व और जिम्मेदारी की बात है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अवसर है और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का विश्वास उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर आदमी शेर बन जाता है। देश की पुलिस से अलग पहचान मध्य प्रदेश पुलिस की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस ने डाकुओं के खात्मे से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अजीत डोभाल का जिक्र मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों में डोभाल साहब रिटायरमेंट के बाद घर नहीं बैठे। आज भी वे देश के लिए काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि डोभाल साहब का काम जारी है और पाकिस्तान परेशान है... बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री
    1
    पुलिस जवानों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा संदेश, दो साल में आरक्षक-सब इंस्पेक्टर के सभी पद भरने का ऐलान
💥*जिला कटनी ज्योति तिवारी*💥
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस जवानों और अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनना अपने आप में गर्व और जिम्मेदारी की बात है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि यह उनके जीवन का सबसे अच्छा अवसर है और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का विश्वास उनके साथ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर आदमी शेर बन जाता है। देश की पुलिस से अलग पहचान मध्य प्रदेश पुलिस की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश पुलिस ने डाकुओं के खात्मे से लेकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
अजीत डोभाल का जिक्र
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का उदाहरण देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों में डोभाल साहब रिटायरमेंट के बाद घर नहीं बैठे। आज भी वे देश के लिए काम कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि डोभाल साहब का काम जारी है और पाकिस्तान परेशान है...
बाइट डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, उमरिया में जोहिला डैम के 5 गेट खुले मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, उमरिया में जोहिला डैम के 5 गेट खुले उमरिया। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में घरों और सड़कों तक पानी पहुंच गया है। वहीं उमरिया जिले में भारी बारिश के बीच जोहिला डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर और नदी-नालों के बहाव को लेकर लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। बारिश का असर नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, मंडला, विदिशा और उमरिया सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है और कुछ परिवारों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है। भोपाल में बड़ा तालाब, कोलार, कलियासोत और केरवा डैम में भी पानी की आवक बढ़ी है। इसके अलावा आगर-मालवा के कुंडलिया डैम के भी गेट खोले गए हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
    1
    मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, उमरिया में जोहिला डैम के 5 गेट खुले
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, उमरिया में जोहिला डैम के 5 गेट खुले
उमरिया। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में घरों और सड़कों तक पानी पहुंच गया है।
वहीं उमरिया जिले में भारी बारिश के बीच जोहिला डैम के 5 गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर और नदी-नालों के बहाव को लेकर लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।
बारिश का असर नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, मंडला, विदिशा और उमरिया सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मंडला में नर्मदा नदी उफान पर है और कुछ परिवारों का रेस्क्यू किया गया है। वहीं ब्यावरा में रेलवे अंडरपास में पानी भरने से कई गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
भोपाल में बड़ा तालाब, कोलार, कलियासोत और केरवा डैम में भी पानी की आवक बढ़ी है। इसके अलावा आगर-मालवा के कुंडलिया डैम के भी गेट खोले गए हैं।
प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नाले, डैम और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शासन की करोड़ों की जमीन पर लोगों द्धारा अवैध कब्जा करने के संबंध मे। उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश से संवाददाता मुकेश कुमार दुबे की रिपोर्ट शासन की कीमती जमीन पर अवैध अतिक्रमण उमरिया जिला मुख्यालय के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड उमरिया पर रानी दुर्गावती भवन के बाजू में शासन की करोड़ों की जमीन पर दो लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है पूर्व में कई बार कलेक्टर महोदय को पत्र दिया गया किंतु कलेक्टर द्वारा आज दिनांक तक अतिक्रमण को हटाया नहीं गया है जिस कारण से शासन की करोड़ों की जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है।
    1
    शासन की करोड़ों की जमीन पर लोगों द्धारा अवैध कब्जा करने के संबंध मे।
उमरिया जिला उमरिया मध्य प्रदेश से संवाददाता मुकेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 
शासन की कीमती जमीन पर अवैध अतिक्रमण 
उमरिया जिला मुख्यालय के अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड उमरिया पर रानी दुर्गावती भवन के बाजू में शासन की करोड़ों की जमीन पर दो लोगों के द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया है पूर्व में कई बार कलेक्टर महोदय को पत्र दिया गया किंतु कलेक्टर द्वारा आज दिनांक तक अतिक्रमण को हटाया नहीं गया है जिस कारण से शासन की करोड़ों की जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है।
    user_मुकेश कुमार दुबे
    मुकेश कुमार दुबे
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल सावन में शिवमय हुआ कटनी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल कटनी। सावन के पावन महीने में रविवार को कटनी पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा आगे बढ़ी, पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा। बाबू ग्रोवर एवं परिवार के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाली गई कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया। 12 वर्षों से जारी है शिवभक्ति की यह परंपरा आयोजन से जुड़े बाबू ग्रोवर ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले करीब 12 वर्षों से सावन के महीने में लगातार निकाली जा रही है। यात्रा बागेश्वर धाम चाका से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक पहुंचती है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भगवा रंग में सजे कांवड़ियों और भक्तों की टोली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नीलकंठेश्वर धाम में हुआ जलाभिषेक और विशाल भंडारा कांवड़ यात्रा के नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी पहुंचने के बाद भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं जलाभिषेक किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती यह कांवड़ यात्रा कटनी में सावन के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल रही। भव्य झांकियों, गूंजते जयकारों और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने यात्रा को यादगार बना दिया। सावन की भक्ति में डूबा कटनी—हर ओर गूंजा हर-हर महादेव, नीलकंठेश्वर धाम तक दिखा आस्था का अद्भुत सैलाब। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा Babu Grover बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडली कटनी मध्य प्रदेश #katninews #newsupdate #katnikishaan
    1
    बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल
सावन में शिवमय हुआ कटनी, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हजारों शिवभक्त हुए शामिल
कटनी। सावन के पावन महीने में रविवार को कटनी पूरी तरह शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बागेश्वर धाम चाका से नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक निकली भव्य कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। जैसे-जैसे कांवड़ यात्रा आगे बढ़ी, पूरा मार्ग “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से गूंज उठा।
बाबू ग्रोवर एवं परिवार के आयोजन में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाली गई कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल आकर्षक धार्मिक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। जगह-जगह स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा का पुष्पवर्षा और स्वागत-सत्कार कर अभिनंदन किया।
12 वर्षों से जारी है शिवभक्ति की यह परंपरा
आयोजन से जुड़े बाबू ग्रोवर ने बताया कि यह कांवड़ यात्रा पिछले करीब 12 वर्षों से सावन के महीने में लगातार निकाली जा रही है। यात्रा बागेश्वर धाम चाका से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी तक पहुंचती है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में शिवभक्त उत्साहपूर्वक शामिल होते हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भगवा रंग में सजे कांवड़ियों और भक्तों की टोली ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
नीलकंठेश्वर धाम में हुआ जलाभिषेक और विशाल भंडारा
कांवड़ यात्रा के नीलकंठेश्वर धाम पड़खुरी पहुंचने के बाद भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन एवं जलाभिषेक किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक समरसता का संदेश देती यह कांवड़ यात्रा कटनी में सावन के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल रही। भव्य झांकियों, गूंजते जयकारों और श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी ने यात्रा को यादगार बना दिया।
सावन की भक्ति में डूबा कटनी—हर ओर गूंजा हर-हर महादेव, नीलकंठेश्वर धाम तक दिखा आस्था का अद्भुत सैलाब।
इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा 
Babu Grover बागेश्वर धाम सरकार शिष्य मंडली कटनी मध्य प्रदेश #katninews #newsupdate #katnikishaan
    user_Pawan Shrivastava
    Pawan Shrivastava
    Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सतना 🅿️ रीवा रोड फ्लाईओवर पर ‘मौत की ड्राइविंग’! काली स्कॉर्पियो का खतरनाक स्टंट, वाहन चालकों की जान खतरे में डाली। बाइक सवार पुलिसकर्मी से टकराते-टकराते बचा वाहन
    1
    सतना 🅿️ रीवा रोड फ्लाईओवर पर ‘मौत की ड्राइविंग’! काली स्कॉर्पियो का खतरनाक स्टंट, वाहन चालकों की जान खतरे में डाली। बाइक सवार पुलिसकर्मी से टकराते-टकराते बचा वाहन
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.