logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ट्रिपल मर्डर! ग्राम झाल में भतीजे ने कुल्हाड़ी से 3 की हत्या सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के सुबह एक ही परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल का है, जो डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के करीब सुबह 4:30 बजे परिवार के सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला मृतक का ही भतीजा अचानक घर में घुस आया और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चाचा और दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जैसे ही इस मामले में कोई और अपडेट सामने आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।

5 hrs ago
user_First Chhattisgarh News
First Chhattisgarh News
पत्रकार सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ट्रिपल मर्डर! ग्राम झाल में भतीजे ने कुल्हाड़ी से 3 की हत्या सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में तड़के सुबह एक ही परिवार पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक के ग्राम पंचायत झाल का है, जो डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जानकारी के मुताबिक, आज तड़के करीब सुबह 4:30 बजे परिवार के सभी सदस्य अपने घर में सो रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला मृतक का ही भतीजा अचानक घर में घुस आया और कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में चाचा और दादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही डोंगरीपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। आखिर इस खौफनाक वारदात के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जैसे ही इस मामले में कोई और अपडेट सामने आएगा, हम आपको सबसे पहले जानकारी देंगे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एकमात्र गोमर्डा अभ्यारण में एक बार फिर दंतैल हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यारण क्षेत्र में हाथी की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल सतत निगरानी में जुटे हुए हैं। विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है। वन अमला द्वारा गांव-गांव माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विशेष रूप से रात्रि के समय लोगों को सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और हाथी की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी साहसपानी, गंजाई भावना, चांदली और हरदी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट मोड पर तैनात है।
    1
    सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के एकमात्र गोमर्डा अभ्यारण में एक बार फिर दंतैल हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अभ्यारण क्षेत्र में हाथी की लगातार मूवमेंट देखी जा रही है। वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल सतत निगरानी में जुटे हुए हैं। विभाग ने आसपास के ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और जंगली हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सख्त अपील की है।
वन अमला द्वारा गांव-गांव माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। विशेष रूप से रात्रि के समय लोगों को सतर्क रहने, अकेले बाहर न निकलने और हाथी की गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की सलाह दी गई है।
बताया जा रहा है कि दंतैल हाथी साहसपानी, गंजाई भावना, चांदली और हरदी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में भय का माहौल व्याप्त है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीम अलर्ट मोड पर तैनात है।
    user_First Chhattisgarh News
    First Chhattisgarh News
    पत्रकार सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • Post by Gautam karsh
    1
    Post by Gautam karsh
    user_Gautam karsh
    Gautam karsh
    Farmer Malkharoda, Sakti•
    5 hrs ago
  • अमित शाह ने क्या का मोदी के बारे में
    1
    अमित शाह ने क्या का मोदी के बारे में
    user_MANNU SIDAR ji
    MANNU SIDAR ji
    Farmer बसना, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • महेशराम टंडन दिबयांग कवि ।दिबयांगो की आत्मनिर्भरता । (दिबयांगों का प्रयास)
    1
    महेशराम टंडन दिबयांग कवि ।दिबयांगो की आत्मनिर्भरता ।
(दिबयांगों का प्रयास)
    user_Maheshram tandan divyang kavi
    Maheshram tandan divyang kavi
    पिथौरा, महासमुंद, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • NEET के स्टूडेंट् ने फासी लगा कर किया खुदखुशी भाटागाँव रायपुर के, अवधपुरी कॉलोनी की घटना, बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर, GI तार को गले में डालकर कूद के आत्महत्या की, युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था, युवक रायगढ़ का रहने वाला था
    1
    NEET के स्टूडेंट् ने फासी लगा कर किया खुदखुशी भाटागाँव रायपुर के,  अवधपुरी कॉलोनी की घटना,  बिल्डिंग के दूसरे मंजिल पर,  GI तार को गले में डालकर कूद के आत्महत्या की,  युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था,  युवक रायगढ़ का रहने वाला था
    user_CG SAMNA NEWS
    CG SAMNA NEWS
    Media company कसडोल, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • रायपुर के भाटा गांव स्थित उर्मिला मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की संदिंग्ध मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और लाखों रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा घटना ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं मृतक की पहचान रामचरण वर्मा के रूप में है जो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजनों का दावा है कि रामचरण खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए हुए थे लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज या वसूली 25 लाख से ज्यादा वसूली किया परिवार का आरोप है कि शुरुआत में इलाज का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपया बताया गया था लेकिन बाद में बिल तेजी से बढ़ता गया परिजनों के अनुसार अस्पताल में लगभग 17 लख रुपए नगद और ₹3लाख रुपए आयुष्मान कार्ड से और करीब 5 लाख रुपए अन्य में वसूली कुल मिलाकर 25 लख रुपए से अधिक की रकम ली गई फिर भी मरीज को नहीं बचा सका परिवार का कहना है कि उन्होंने लगातार पैसा जमा करने का दावा बनाया जाता रहा और इलाज की सही स्थिति से भी अवगत नहीं कराया गया उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति की जानकारी समय पर नहीं दी गई। बिना सूचना जिला अस्पताल भेजने का आरोप मामले में तब और पकड़ लिया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के बाद उन्हें बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया और प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई की।
    1
    रायपुर के भाटा गांव स्थित उर्मिला मेमोरियल अस्पताल में एक मरीज की संदिंग्ध मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हुआ परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही  और लाखों रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाया है मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा घटना ने शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर दिए हैं मृतक की पहचान रामचरण वर्मा के रूप में है जो पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे परिजनों का दावा है कि रामचरण खुद बाइक चलाकर अस्पताल गए हुए थे लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ती चली गई और अंततः इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इलाज या वसूली 25 लाख से ज्यादा वसूली किया परिवार का आरोप है कि शुरुआत में इलाज का खर्च करीब डेढ़ लाख रुपया बताया गया था लेकिन बाद में बिल तेजी से बढ़ता गया परिजनों के अनुसार अस्पताल में लगभग  17 लख रुपए नगद और ₹3लाख रुपए आयुष्मान कार्ड से और करीब 5 लाख रुपए अन्य  में वसूली कुल मिलाकर 25 लख रुपए से अधिक की रकम ली गई फिर भी मरीज को नहीं बचा सका परिवार का कहना है कि उन्होंने लगातार पैसा जमा करने का दावा बनाया जाता रहा और इलाज की सही स्थिति से भी अवगत नहीं कराया गया उनका आरोप है कि गंभीर स्थिति की जानकारी समय पर नहीं दी गई।
बिना सूचना जिला अस्पताल भेजने का आरोप
मामले में तब और पकड़ लिया जब परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत के बाद उन्हें बिना सूचना दिए शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया परिवार का कहना है कि उन्हें अंतिम दर्शन तक नहीं करने दिया गया और प्रशासन ने जल्दबाजी में कार्रवाई की।
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सारंगढ़ मे बड़ा सडक हादसा,,, हाइवा गाडी पलटा,,, ड्राइवर अंदर फसा,,, सारंगढ़ से खम्हरडीह होते हुए कोसीर जाने वाली सडक पर खम्हरडीह गांव के आगे यह हादसा हुआ हैँ,,,बताया जा रहा की गिट्टी से भरी हाइवा गाडी का टायर फटा और गाडी अंयंत्रित होकर सीधे खेत मे जा पलटा,,, जिससे ड्राइवर गाड़ी मे ही फस गया था जिसे भारी मसक्कत के बाद पुलिस और स्थानियों लोगो की मदद से बाहर निकाला गया,,, जिसे तत्काल 112 की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया,,,फिलहाल मौके मे भारी भीड़ जुट गई थी और सडक पूरी तरह से जाम हो गया था जिसे किलयर करा लिया गया हैँ
    1
    सारंगढ़ मे बड़ा सडक हादसा,,, हाइवा गाडी पलटा,,, ड्राइवर अंदर फसा,,, सारंगढ़ से खम्हरडीह होते हुए कोसीर जाने वाली सडक पर खम्हरडीह गांव के आगे यह हादसा हुआ हैँ,,,बताया जा रहा की गिट्टी से भरी हाइवा गाडी का टायर फटा और गाडी अंयंत्रित होकर सीधे खेत मे जा पलटा,,, जिससे ड्राइवर गाड़ी मे ही फस गया था जिसे भारी मसक्कत के बाद पुलिस और स्थानियों लोगो की मदद से बाहर निकाला गया,,, जिसे तत्काल 112 की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया,,,फिलहाल मौके मे भारी भीड़ जुट गई थी और सडक पूरी तरह से जाम हो गया था जिसे किलयर करा  लिया गया हैँ
    user_पत्रकारिकता
    पत्रकारिकता
    सारंगढ़, सारंगढ़ बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Gautam karsh
    1
    Post by Gautam karsh
    user_Gautam karsh
    Gautam karsh
    Farmer Malkharoda, Sakti•
    5 hrs ago
  • Post by CG SAMNA NEWS
    1
    Post by CG SAMNA NEWS
    user_CG SAMNA NEWS
    CG SAMNA NEWS
    Media company कसडोल, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.