logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*3 बीघा जमीन के विवाद में युवक टावर पर चढ़ाः 6 साल से चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर कार्रवाई की मांग, 3 घंटे बाद उतरा* फतेहाबाद । थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार को पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान एक युवक 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को 3 घंटे बाद सुरक्षित नीचे उतारा। *दोपहर 12 बजे टावर पर चढ़ा युवक* जानकारी के अनुसार, पुरा आशे, वाजिदपुर निवासी 28 वर्षीय राकेश पुत्र धाराजीत शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे गांव में लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया गया कि उसका वर्ष 2020 से अपने ताऊ और उनके बेटों के साथ करीब तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। युवक का कहना है कि खेत की बाउंड्री नहीं बनने दी जा रही है और मामले का समाधान नहीं हो पा रहा है। *पुलिस ने समझा कर नीचे उतारा* घटना की सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवक से बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवक से बातचीत कर उसकी समस्या सुनी और भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत का नियमानुसार समाधान कराया जाएगा। थाना पुलिस का कहना है कि युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। उसकी शिकायत को सुनकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

5 hrs ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
8df9afa4-8da8-488e-b10c-6bbfcd440b11

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। ​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। ​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। ​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। ​बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    1
    आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है।
​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है।
​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए।
​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है।
​बिट्टू पंडित
आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद

जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया।

युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

    user_कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    Advertising Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    30 min ago
  • अरनोटा तिराहे पर पीडब्लूडी का रास्ता है और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से जिस रास्ते से हजारों लोगो का रोजाना आवागवन होता है और बरसात के समय वहाँ पानी भर जाता है यहाँ की प्रॉब्लम किसी को नहीं दिख रही नेताओं का क्या ही कहना है ज़ब जनता को ही दिक्कत नहीं है तो बेसे किसी जगह पर अधिक गंदगी का होना लोगो के लिए घातक होता है क्यों गंदगी बीमारी पैदा करती है हमारा मकसद हर गांव हर तिराहा विकास का हो
    1
    अरनोटा तिराहे पर पीडब्लूडी का रास्ता है और पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से जिस रास्ते से हजारों लोगो का रोजाना आवागवन होता है और बरसात के समय वहाँ पानी भर जाता है यहाँ की प्रॉब्लम किसी को नहीं दिख रही नेताओं का क्या ही कहना है ज़ब जनता को ही दिक्कत नहीं है तो बेसे किसी जगह पर अधिक गंदगी का होना लोगो के लिए घातक होता है क्यों गंदगी बीमारी पैदा करती है 
हमारा मकसद हर गांव हर तिराहा विकास का हो
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे। राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।
    1
    राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं।
नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।
मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।

    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • सावन माह मे आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन!!! आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) की तरफ से *आगरा के जिलाधिकारी महोदय* को दिया गया *ज्ञापन* है - जिसमे सावन मेला को लेकर प्रमुख मांगें की गई है.. 1. *सफाई व्यवस्था* - सभी महादेव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई 2. *सड़क* - परिक्रमा मार्ग गड्ढा मुक्त होना चाहिए 3. *लाइट* - सभी महादेव मंदिरों पर पर्याप्त लाइटिंग 4. *स्वास्थ्य* - कांवड़ मार्ग पर हर 5 किलोमीटर पर एक डॉक्टर की व्यवस्था 5. *सुरक्षा* - हर 5 किलोमीटर पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती 6. *मार्ग व्यवस्था* - पूरे मार्ग की साफ-सफाई 7. *बंदी* - कांवड़ मार्ग में शराब की दुकानें ढकी हों और मांस-अंडे की दुकानें बंद हों *महत्वपूर्ण बात:* ज्ञापन में लिखा है कि सावन में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा और आस्था का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
    1
    सावन माह मे आने वाले कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर दिया ज्ञापन!!!

आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) की तरफ से *आगरा के जिलाधिकारी महोदय* को दिया गया *ज्ञापन* है - 

जिसमे सावन मेला को लेकर प्रमुख मांगें की गई है..

1.  *सफाई व्यवस्था* - सभी महादेव मंदिरों और परिक्रमा मार्ग की साफ-सफाई
2.  *सड़क* - परिक्रमा मार्ग गड्ढा मुक्त होना चाहिए
3.  *लाइट* - सभी महादेव मंदिरों पर पर्याप्त लाइटिंग
4.  *स्वास्थ्य* - कांवड़ मार्ग पर हर 5 किलोमीटर पर एक डॉक्टर की व्यवस्था
5.  *सुरक्षा* - हर 5 किलोमीटर पर महिला और पुरुष पुलिस की तैनाती
6.  *मार्ग व्यवस्था* - पूरे मार्ग की साफ-सफाई
7.  *बंदी* - कांवड़ मार्ग में शराब की दुकानें ढकी हों और मांस-अंडे की दुकानें बंद हों

*महत्वपूर्ण बात:* 
ज्ञापन में लिखा है कि सावन में लाखों कांवड़िये और श्रद्धालु आते हैं। उनकी सुविधा और आस्था का ध्यान रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
अगर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • फतेहाबाद के छतरियापुरा में घर में निकला काला सांप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू फतेहाबाद। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा में शुक्रवार को एक मकान में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सांप मकान के अंदर छिप गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव के घर में अचानक काला सांप दिखाई दिया। परिवार ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग के कर्मचारी भूरी सिंह ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना की।
    1
    फतेहाबाद के छतरियापुरा में घर में निकला काला सांप, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
फतेहाबाद। आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा में शुक्रवार को एक मकान में काला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए और आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा, जिसके बाद सांप मकान के अंदर छिप गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी केशव के घर में अचानक काला सांप दिखाई दिया। परिवार ने बिना देरी किए इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
वन विभाग के कर्मचारी भूरी सिंह ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद टीम ने सांप को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन क्षेत्राधिकारी विशाल सिंह राठौर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया था। प्रशिक्षित कर्मचारियों ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास कहीं भी सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उसे मारने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित तरीके से उसका रेस्क्यू कर सके।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और क्षेत्र के लोगों ने विभाग की कार्यशैली की सराहना की।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.