logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्टीकरण रमजान में मुस्लिम कर्मचारीयों को समय से पूर्व छुट्टी की खबर निराधार और भ्रामक रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने सोशल मीडिया और अन्य सूचना माध्यमों पर प्रसारित हो रही एक खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से भ्रामक करार दिया है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मंचों पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले घर जाने की विशेष अनुमति प्रदान की है। अब शासन ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। भ्रामक दावों पर सरकार का रुख पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी पत्र क्रमांक 94/obc/2026 के अनुसार, विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के बीच एक गलत सूचना साझा की जा रही है। संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी के हस्ताक्षर से जारी इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है, अतः मीडिया में आ रही ऐसी खबरें आधारहीन हैं।”

2 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्टीकरण रमजान में मुस्लिम कर्मचारीयों को समय से पूर्व छुट्टी की खबर निराधार और भ्रामक रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ने सोशल मीडिया और अन्य सूचना माध्यमों पर प्रसारित हो रही एक खबर का खंडन करते हुए इसे पूरी तरह से भ्रामक करार दिया है। पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मंचों पर यह दावा किया जा रहा था कि प्रदेश सरकार ने रमजान के महीने के दौरान मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पहले घर जाने की विशेष अनुमति प्रदान की है। अब शासन ने आधिकारिक पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विभाग द्वारा इस तरह का कोई भी आदेश या निर्देश जारी नहीं किया गया है। भ्रामक दावों पर सरकार का रुख पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग, मंत्रालय (महानदी भवन) द्वारा जारी पत्र क्रमांक 94/obc/2026 के अनुसार, विभाग के संज्ञान में यह बात आई है कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से कर्मचारियों के बीच एक गलत सूचना साझा की जा रही है। संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी के हस्ताक्षर से जारी इस स्पष्टीकरण में कहा गया है कि “रमजान में शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है, अतः मीडिया में आ रही ऐसी खबरें आधारहीन हैं।”

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने बड़ी संख्या में पटवारियों का किया तबादला अम्बिकापुर / जिले के विभिन्न तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ हल्का पटवारियों के कार्यों में प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए 58 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7 (2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत की गई है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
    1
    सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत ने बड़ी संख्या में पटवारियों का किया तबादला
अम्बिकापुर / जिले के विभिन्न तहसीलों में लंबे समय से पदस्थ हल्का पटवारियों के कार्यों में प्रभावशीलता, प्रशासनिक दक्षता एवं लोकहित को दृष्टिगत रखते हुए 58 पटवारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली (भाग-1) के नियम 7 (2) तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक एफ-2-48/सात-2/2014 दिनांक 12 सितम्बर 2014 में उल्लेखित राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड-पांच-क्रमांक-1 की कंडिका-16 के प्रावधानों के तहत की गई है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार संबंधित पटवारियों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप राजस्व कार्यों के सुचारू संचालन एवं जनसामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • जानकारी के मुताबिक सीतापुर से पत्थलगांव जा रही थी कार तेज़ रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार कार (क्रमांक CG 20J 4503) के चारों पहिए ऊपर कि ऒर उठ गए,घटना इतना दर्दनाक था,लेकिन सौभाग्य से सभी कार सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं,और उन्हें मामूली चोटें आईं है,जानकारी प्राप्त हो रही है ।
    1
    जानकारी के मुताबिक सीतापुर से पत्थलगांव जा रही थी कार तेज़ रफ्तार ट्रक को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। जानकारी के अनुसार कार (क्रमांक CG 20J 4503) के चारों पहिए ऊपर कि ऒर उठ गए,घटना इतना दर्दनाक था,लेकिन सौभाग्य से सभी कार सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं,और उन्हें मामूली चोटें आईं है,जानकारी प्राप्त हो रही है ।
    user_क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ
    Media company सन्ना, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • जंगल मे आग क्यो नही लगाना चाहिए...
    1
    जंगल मे आग क्यो नही लगाना चाहिए...
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • देखे जरूर KU PU video 📷📸📸📷📸📷 देखे जरूर KU PU video 📷📸📸📷📸📷
    1
    देखे जरूर KU PU video 📷📸📸📷📸📷
देखे जरूर KU PU video 📷📸📸📷📸📷
    user_Mdkaushal
    Mdkaushal
    पत्रकार बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • Post by Raghav Sony official
    1
    Post by Raghav Sony official
    user_Raghav Sony official
    Raghav Sony official
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र गिरफ्तार थाना शंकरगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अप. क. 29/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम कोठली (लेफुआटोली) निवासी सकुल राम चेरवा (25 वर्ष) ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे उसका चचेरा भाई बीरकुंवर चेरवा (30 वर्ष) उसके घर आया और दरवाजा खुलवाकर बताया कि उसने अपने पिता हवल चेरवा की हत्या कर दी है। सूचना पर परिजन जब बीरकुंवर के घर पहुंचे तो हवल चेरवा घर के ढाबा (बरामदा) में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर, दाहिने कान और दाहिने घुटने के पास गंभीर चोट के निशान थे। घायल अवस्था में उन्हें शंकरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी बीरकुंवर चेरवा अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर संदेह करता था। घटना की शाम उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी के घर में नहीं मिलने पर आरोपी ने अपने पिता पर उसे छिपाने का आरोप लगाया और गुस्से में लकड़ी के गेड़ा से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से हवल चेरवा की मौत हो गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी बीरकुंवर चेरवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
    1
    पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र गिरफ्तार
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने हत्या के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला अप. क. 29/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोठली (लेफुआटोली) निवासी सकुल राम चेरवा (25 वर्ष) ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे उसका चचेरा भाई बीरकुंवर चेरवा (30 वर्ष) उसके घर आया और दरवाजा खुलवाकर बताया कि उसने अपने पिता हवल चेरवा की हत्या कर दी है।
सूचना पर परिजन जब बीरकुंवर के घर पहुंचे तो हवल चेरवा घर के ढाबा (बरामदा) में खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। उनके सिर, दाहिने कान और दाहिने घुटने के पास गंभीर चोट के निशान थे। घायल अवस्था में उन्हें शंकरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी बीरकुंवर चेरवा अपनी पत्नी गोपी के चरित्र पर संदेह करता था। घटना की शाम उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे के साथ घर छोड़कर चली गई थी। 
पत्नी के घर में नहीं मिलने पर आरोपी ने अपने पिता पर उसे छिपाने का आरोप लगाया और गुस्से में लकड़ी के गेड़ा से मारपीट की। गंभीर चोट लगने से हवल चेरवा की मौत हो गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी बीरकुंवर चेरवा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • Lakhanpur Nagar Panchayat के वार्ड क्रमांक 10 में गंदगी का अंबार एंकर इंट्रो: लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की तस्वीरें व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। यहाँ गंदगी इस कदर फैली है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। रिपोर्ट: वार्ड क्रमांक 10 में नालियां बजबजा रही हैं, कचरे के ढेर सड़कों पर फैले हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पास ही सब्जी दुकानों की कतार लगी है, जहां रोज सैकड़ों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन दुकानों के ठीक बगल में सड़ता कचरा, उठती बदबू और मच्छरों का आतंक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत का अमला सिर्फ औपचारिकता निभाकर चला जाता है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं दिख रहा। स्थानीय बाइट (स्क्रिप्ट लाइन): “हम लोग रोज इस गंदगी के बीच से गुजरते हैं। बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।” तीखे सवाल: क्या वार्ड नंबर 10 के लोग साफ-सफाई के हकदार नहीं? सब्जी बाजार के पास गंदगी होने पर स्वास्थ्य विभाग क्यों खामोश है? आखिर कब जागेगा प्रशासन? आउट्रो: अगर समय रहते सफाई और ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकती है। अब देखना होगा कि लखनपुर नगर पंचायत कब तक इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करती है।khas report by himanshu raj md news patrkar ambikapur cg.7805838076.
    2
    Lakhanpur Nagar Panchayat के वार्ड क्रमांक 10 में गंदगी का अंबार
एंकर इंट्रो:
लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 की तस्वीरें व्यवस्था की पोल खोल रही हैं। यहाँ गंदगी इस कदर फैली है कि लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
रिपोर्ट:
वार्ड क्रमांक 10 में नालियां बजबजा रही हैं, कचरे के ढेर सड़कों पर फैले हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पास ही सब्जी दुकानों की कतार लगी है, जहां रोज सैकड़ों लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। लेकिन दुकानों के ठीक बगल में सड़ता कचरा, उठती बदबू और मच्छरों का आतंक लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी नगर पंचायत का अमला सिर्फ औपचारिकता निभाकर चला जाता है। सफाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं दिख रहा।
स्थानीय बाइट (स्क्रिप्ट लाइन):
“हम लोग रोज इस गंदगी के बीच से गुजरते हैं। बच्चे, बुजुर्ग सभी परेशान हैं। बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।”
तीखे सवाल:
क्या वार्ड नंबर 10 के लोग साफ-सफाई के हकदार नहीं?
सब्जी बाजार के पास गंदगी होने पर स्वास्थ्य विभाग क्यों खामोश है?
आखिर कब जागेगा प्रशासन?
आउट्रो:
अगर समय रहते सफाई और ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह गंदगी किसी बड़ी बीमारी को न्योता दे सकती है। अब देखना होगा कि लखनपुर नगर पंचायत कब तक इस गंभीर समस्या पर कार्रवाई करती है।khas report by himanshu raj md news patrkar ambikapur cg.7805838076.
    user_Himanshu raj
    Himanshu raj
    Social Media Manager अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • बे मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बधाई हुई जगह-जगह बलरामपुर में ओलावृत्त वही मक्के की फसलों को क्या नुकसान जिले के वादक नगर क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा ओलावृत
    1
    बे मौसम बारिश ने किसानों की चिंता बधाई हुई जगह-जगह बलरामपुर में ओलावृत्त वही मक्के की फसलों को क्या नुकसान जिले के वादक नगर क्षेत्र में हुआ सबसे ज्यादा ओलावृत
    user_Vijay Singh
    Vijay Singh
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • पीएम जनमन सड़कों पर लगे आरोपों का विभाग ने किया खंडन, निरीक्षण में कार्य संतोषजनक: मनेन्द्रगढ़/एमसीबी: विकासखंड भरतपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत निर्मित सड़कों में अनियमितता संबंधी 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित समाचार को विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। कार्यपालन अभियंता-सह-सदस्य सचिव, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मनेन्द्रगढ़ द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद आधिकारिक खंडन जारी किया गया। निरीक्षण में पैकेज क्रमांक CG-11-93 अंतर्गत सादन टोला से लावाहोरी थोरगी मार्ग एवं घाघरा से लालमाटी अक्तवार मार्ग तथा पैकेज CG-11-83 अंतर्गत नौढ़िया से डुगालाडीह पारा मार्ग का परीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर बी.टी. सतह में अस्थायी क्षति पाई गई, जिस पर तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी कर मरम्मत कार्य पूर्ण कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित है। लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।
    4
    पीएम जनमन सड़कों पर लगे आरोपों का विभाग ने किया खंडन, निरीक्षण में कार्य संतोषजनक:
मनेन्द्रगढ़/एमसीबी:
विकासखंड भरतपुर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएम जनमन) के तहत निर्मित सड़कों में अनियमितता संबंधी 10 फरवरी 2026 को प्रकाशित समाचार को विभाग ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। कार्यपालन अभियंता-सह-सदस्य सचिव, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, मनेन्द्रगढ़ द्वारा स्थल निरीक्षण के बाद आधिकारिक खंडन जारी किया गया।
निरीक्षण में पैकेज क्रमांक CG-11-93 अंतर्गत सादन टोला से लावाहोरी थोरगी मार्ग एवं घाघरा से लालमाटी अक्तवार मार्ग तथा पैकेज CG-11-83 अंतर्गत नौढ़िया से डुगालाडीह पारा मार्ग का परीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर बी.टी. सतह में अस्थायी क्षति पाई गई, जिस पर तत्काल ठेकेदार को नोटिस जारी कर मरम्मत कार्य पूर्ण कराया गया।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी सड़कों का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप किया गया है और वर्तमान में आवागमन पूरी तरह सुरक्षित है। लगाए गए आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है।
    user_M.D. KASIM
    M.D. KASIM
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.