सतना: कॉलेज छात्रा से 10 महीने परेशान करने और मारपीट का मामला; मुख्य आरोपी श्रवण सेन गिरफ्तार, 4 युवतियों पर FIR में धाराएं बढ़ाई गईं मध्य भारत न्यूज़ विशेष रिपोर्ट: सतना (मध्य प्रदेश) सतना। सतना जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कॉलेज छात्रा को पिछले 10 महीनों से शारीरिक संबंध बनाने के लिए परेशान किया जा रहा था। जब पीड़िता ने आरोपी की मांगों को मानने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने साजिश रचकर अपनी गर्लफ्रेंड और उसकी सहेलियों के जरिए छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाकर बर्बरतापूर्वक पिटवाया और उसका वीडियो बनवाया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोलगवां थाना पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्टाग्राम ग्रुप से शुरू हुई थी जान-पहचान पुलिस के अनुसार, शहर के कॉलेज छात्र-छात्राओं का इंस्टाग्राम पर "GC ग्रुप" नाम से एक ग्रुप बना हुआ था। इस ग्रुप की एडमिन आरोपी युवतियों में से एक थी। इसी ग्रुप के जरिए पीड़ित छात्रा की पहचान श्रवण सेन से कराई गई थी। जब श्रवण ने छात्रा को पर्सनल मैसेज भेजकर परेशान करना शुरू किया, तो छात्रा ने उससे बात करना बंद कर दिया। इससे नाराज होकर श्रवण पिछले 10 महीनों से उस पर लगातार दबाव बना रहा था। सबक सिखाने के लिए रची गई साजिश जब छात्रा आरोपी के दबाव में नहीं आई, तो श्रवण ने उसे 'सबक सिखाने' के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को उकसाया। आरोपी की गर्लफ्रेंड ने छात्रा को घूमने के बहाने बुलाया और नगर वन के पास स्थित एक सुनसान मैदान में ले गई। वहां उसने अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ मिलकर पीड़िता के बाल पकड़े, धक्का देकर नीचे गिराया और लात-घूसों से जमकर मारपीट की। आरोपियों ने मारपीट के दौरान बॉयफ्रेंड श्रवण सेन को वीडियो कॉल किया और छात्रा से जबरन माफी मंगवाई। वारदात के 38 दिन बाद थाने पहुंचा मामला यह पूरी घटना 6 अगस्त को अंजाम दी गई थी। पीड़िता सतना में अपने रिश्तेदार के यहां रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई छूटने और बदनामी के डर से उसने शुरुआत में परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब मारपीट का वीडियो 11 सितंबर को वायरल हुआ और पीड़िता के रिश्तेदारों तक पहुंचा, तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद 12 सितंबर को कोलगवां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मुख्य आरोपी जेल भेजा गया, महिला आरोपियों पर सख्त धाराएं लागू कोलगवां पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी श्रवण सेन (19 वर्ष), जो कि एकेएस यूनिवर्सिटी (AKS University) का छात्र है, उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने FIR में श्रवण पर: महिला की लज्जा भंग करने यौन संबंध बनाने की अनुचित मांग करने अश्लील टिप्पणी करने आपराधिक साजिश रचने की धाराएं लगाई हैं। वहीं, चारों महिला आरोपियों (जिनमें से दो पीड़ित छात्रा की सहपाठी हैं और दो सरकारी डिग्री कॉलेज की छात्राएं हैं) पर दर्ज केस में धाराएं बढ़ा दी गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। रिपोर्ट: ब्यूरो प्रमुख, मध्य भारत न्यूज़ (सतना)

- माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 21/09/2026 दिन सोमवार के प्रातः कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏 माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज दिनांक 21/09/2026 दिन सोमवार के प्रातः कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏2
- जमुई वायरल वीडियो: रात में युवा जोड़े के साथ कथित उत्पीड़न, बिहार पुलिस ने जांच के आदेश दिएपटना जमुई, 21 सितंबर 2026: बिहार के जमुई जिले से संबंधित बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में रात के समय एक युवा युवक-युवती को कई लोगों के समूह द्वारा घेरे जाने और युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने का दृश्य दिख रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मोरल पुलिसिंग के नाम पर उत्पीड़न करार दिया है। वीडियो में दिख रहा है कि एक समूह युवक-युवती को रात में घेर लेता है। एक व्यक्ति चेहरा ढककर युवती को जबरन उठाने या ले जाने का प्रयास करता दिखता है। युवती चीखती हुई विरोध करती है, जबकि युवक बीच-बचाव करने की कोशिश करता है। दोनों मौके से भाग निकलते हैं। एक दूसरे क्लिप में वही जोड़ा कुछ दूरी पर स्कूटर पर बैठा दिखता है, जहां समूह दोबारा उनसे उलझता है। जोड़ा हाथ जोड़कर गुहार लगाता दिखता है, जिसके बाद उन्हें जाने दिया जाता है। घटना के आगे क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश देखने को मिला। यूजर्स ने इसे संस्कृति के नाम पर उत्पीड़न और हमला बताया। कई लोगों ने बिहार पुलिस और जमुई पुलिस को टैग कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ यूजर्स ने इसे यौन हिंसा की मंशा से जोड़कर भी टिप्पणी की। स्थानीय स्तर पर यह घटना हाल के महीनों में जोड़ों के साथ हुई तीसरी ऐसी घटना बताई जा रही है। बिहार पुलिस के आधिकारिक अकाउंट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जमुई पुलिस को टैग किया और लिखा, “ @JamuiPolice कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।” पुलिस ने वीडियो की जांच करने और तथ्यों की पुष्टि करने के निर्देश दिए हैं। अगर वीडियो जमुई का पाया जाता है तो शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक पुलिस ने घटना के सटीक स्थान, शामिल लोगों की पहचान या परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वीडियो की प्रामाणिकता और पूरा विवरण जांच के अधीन है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर जोड़ों के साथ हो रहे उत्पीड़न और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। कई लोगों ने ऐसे मामलों के खिलाफ सख्त कानून बनाने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की मांग की है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है।2
- *सेवा संकल्प यात्रा का मैहर में भव्य स्वागत, युवा नेता सौरज पांडे ने किया बाइक सवारों का जोरदार अभिनंदन* *सेवा संकल्प यात्रा का मैहर में भव्य स्वागत, युवा नेता सौरज पांडे ने किया बाइक सवारों का जोरदार अभिनंदन* मैहर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर काशी से वाडनगर के लिए निकली सेवा संकल्प मोटरसाइकिल सवारो का जत्था रविवार को मां शारदा की पावन नगरी मैहर पहुंचा। मैहर पहुंचने पर युवा नेता एवं माता की रसोई के संचालक धीरज पांडे के पुत्र सौरज पांडे ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों का पुष्प वर्षा माल्यार्पण एवं चुनरी उड़ाकर भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी बाइक सवारों ने मां शारदा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात जत्था मां शारदा की मां की रसोई पहुंचा, जहां एक बार फिर सौरज पांडे के नेतृत्व में फूलों की वर्षा, पुष्पहार एवं चुनरी ओढ़ाकर सभी यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण मां शारदा के जयकारों और भारत माता के जयघोष से गूंज उठा। यात्रा में शामिल बाइक सवारों ने मैहर की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा की सराहना की। सौरज पांडे ने कहा कि माता शारदा की नगरी मैहर में सेवा संकल्प यात्रा के साथियों का स्वागत करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। माता शारदा सभी यात्रियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और देश में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे। मैहर में यात्रा के स्वागत के दौरान सौरज पांडे की अगुवाई और माता की रसोई में यात्रियों के आत्मीय स्वागत ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।1
- खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल खास खबर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर टेंपो में मारी जोरदार टक्कर' झांसी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारी बैठा रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक घसीटता चला गया. हादसे में राज खान नाम के युवक के दोनों पैर टूट गए. राज पंचर की दुकान चलाता है और पंचर का सामान लेने बाजार जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया. हालांकि घटना एक सप्ताह पुरानी है. CCTV अब सामने आया है.1
- एक शानदार ट्रिक से एक्सपोनेंट लॉ (maths) class10 mp board प्रदीप सर ने 10th के छात्रों को आज की क्लास में मैथ्स में एक्सपोनेंट लॉ को समझाया1
- कामता टोला अग्निहादसा: लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, फायर ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी, 3 दिन में मांगा जवाब कामता टोला अग्निहादसा: लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, फायर ऑफिसर को कारण बताओ नोटिस जारी, 3 दिन में मांगा जवाब सतना। सतना शहर के कामता टोला स्थित एक बहुमंजिला इमारत में हुए दर्दनाक अग्निकांड के दौरान दमकल विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के वाहन और स्काई लिफ्ट (हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म) के ऐन वक्त पर खराब हो जाने से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी देरी हुई। इस गंभीर चूक को लेकर निगमायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित फायर ऑफिसर को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर 3 दि #SatnaNews #KamtaTolaFire #SatnaMunicipalCorporation #SatnaFireAccident #SatnaAdministration #ShowCauseNotice #FireBrigadeNegligence #SatnaLocalNews #MadhyaPradeshNews #UnchehraNewsनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।1
- 💥*बड़ी खबर*💥 *UP से बिहार का सफर अब और आसान: बलिया–मांझी घाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू* पूर्वी UP और बिहार को रफ्तार देने वाला 132 किमी लंबा 💥*बड़ी खबर*💥 *UP से बिहार का सफर अब और आसान: बलिया–मांझी घाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जल्द होगा शुरू* पूर्वी UP और बिहार को रफ्तार देने वाला 132 किमी लंबा गाजीपुर-बलिया-मांझी घाट ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे जल्द ही खुलने वाला है। यह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को सीधे बिहार बॉर्डर से जोड़ेगा, जिससे दोनों राज्यों के बीच यात्रा का समय 4 घंटे से घटकर मात्र 1.5 घंटे रह जाएगा।100 किमी/घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया यह 4-लेन एक्सप्रेसवे क्षेत्र में व्यापार और कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयां देगा। यह एक्सप्रेसवे गाजीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा, जिससे दिल्ली और लखनऊ से बिहार बॉर्डर तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा।इसमें मुख्य मार्ग से बक्सर को जोड़ने के लिए एक अलग 17 किलोमीटर का स्पर कनेक्शन भी शामिल है।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस पर पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल लागू कर रहा है, जिससे केवल निर्धारित 19 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स से ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति होगी ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके1
- माई के जयकारों से गूंजी माई की रसोई 🇮🇳 सौरज पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ सफल 📍 माई के जयकारों से गूंजी माई की रसोई 🇮🇳 सौरज पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ सफल 📍1