logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य:-सारण डीडीसी जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य:-सारण डीडीसी जिला स्तरीय प्रशिक्षण: प्रथम बैच का समापन, दूसरा बैच गुरुवार से सारण में इस बार की जनगणना तकनीक के उपयोग के कारण पिछली बार से काफी अलग और आधुनिक होगी. उक्त बातें उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने चार्ज, सहायक चार्ज और अन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन सत्र प्रारम्भ होने पर कहीं. उन्होंने कहा कि जनगणना में आपकी भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण है. आप ही फिल्ड में आने वाली किसी भी समस्या के ट्रबल शूटर होंगे. साथ ही आपको ही कार्य की निगरानी और डाटा को सत्यापित करना होगा. इस लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. इसे पूरी सजगता और सूक्ष्मता के साथ ग्रहण करें. प्रगणक, सुपरवाइजर से लेकर चार्ज हेडक्वार्टर समेत हर स्तर के कार्य को बारीकी से समझें. आने वाली समस्याओं का पूर्व आंकलन कर अभी डाऊट क्लियर करें. बाद में कोई भी चूक अक्षम्य होगी. जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी न करें शेयर अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह डीआईआई ने दो दिन में हुए प्रशिक्षण के टॉपिक को बिन्दुवार रिकैप किया. उन्होंने बताया कि केवल ऐप में लॉगिन के समय ओटीपी का प्रावधान है. लोगों को व्यापक तौर पर जागरूक करें कि किसी अन्य के साथ जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी शेयर न करें. कहा कि जनगणना में एकत्र की जाने वाली सूचनाएं अति गोपनीय डाक्यूमेंट हैं. ऐप के स्तर पर इसे अति सुरक्षित बनाया गया है. प्रगणक से लेकर सुपरवाइजर या आपके स्तर पर भी इसका ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि गणना या सर्वे पूर्णतः मोबाइल एप के माध्यम से होगा. आम नागरिक भी मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज (स्व-गणना) कर सकेंगे. इस अवसर पर जिला जनसंख्या अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए शिव कुमार पंडित, स्थापना प्रभारी पदाधिकारी मो गुलाब, स्टेट ट्रेनर सह डीसीएलआर आलोक राज, जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, ओएसडी मिंटू चौधरी आदि उपस्थित थे. विभिन्न बिंदुओं पर हुई गहन चर्चा स्टेट मास्टर ट्रेनर आदिति आनंद और जुली कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए मॉड्यूल के आधार पर ट्रेनिंग को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया. उन्होंने एचएलओ मोबाइल ऐप का अवलोकन और इसकी विशेषताएं, एचएलओ प्रश्न 1 से 34 भरने की विधि, एचएलओ सुपरवाइजर ऐप का उपयोग करके डेटा सत्यापन में पर्यवेक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने डेटा प्रविष्टि को सुगम बनाने, डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा मोबाइल और वेब ऐप संबंधी समस्याओं का निवारण, ऐप के उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें को समझाया. साथ ही सीएमएमएस डैशबोर्ड के माध्यम से क्षेत्रीय चुनौतियों, उत्तरदाताओं और गणनाकर्ताओं के व्यवहार, डेटा गुणवत्ता और निगरानी को समझाया. वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप में जिला व प्रभारी अधिकारियों के लिए डीसीएचबी प्रक्रिया पर दो भाग में चर्चा की गई. अंत में तीस मिनट तीस प्रश्न के आधार ऑनलाईन क्विज आयोजित कर प्रतिभागियों क्षमतावर्द्धन का आंकलन किया गया।

7 hrs ago
user_Ashraf Journalist
Ashraf Journalist
Local News Reporter Chapra, Saran•
7 hrs ago
110ea30a-83f4-4484-a09b-4dc5c50ee3e3

जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य:-सारण डीडीसी जनगणना कार्य की निगरानी, सत्यापन और ट्रबल शूटिंग है महत्वपूर्ण कार्य:-सारण डीडीसी जिला स्तरीय प्रशिक्षण: प्रथम बैच का समापन, दूसरा बैच गुरुवार से सारण में इस बार की जनगणना तकनीक के उपयोग के कारण पिछली बार से काफी अलग और आधुनिक होगी. उक्त बातें उप विकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने चार्ज, सहायक चार्ज और अन्य अधिकारियों के प्रशिक्षण के तीसरे दिन सत्र प्रारम्भ होने पर कहीं. उन्होंने कहा कि जनगणना में आपकी भूमिका सबसे महत्त्वपूर्ण है. आप ही फिल्ड में आने वाली किसी भी समस्या के ट्रबल शूटर होंगे. साथ ही आपको ही कार्य की निगरानी और डाटा को सत्यापित करना होगा. इस लिए यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्त्वपूर्ण है. इसे पूरी सजगता और सूक्ष्मता के साथ ग्रहण करें. प्रगणक, सुपरवाइजर से लेकर चार्ज हेडक्वार्टर समेत हर स्तर के कार्य को बारीकी से समझें. आने वाली समस्याओं का पूर्व आंकलन कर अभी डाऊट क्लियर करें. बाद में कोई भी चूक अक्षम्य होगी. जनगणना के नाम पर कोई

a122c77c-f362-48a8-b9ab-30c65e6a49c3

ओटीपी न करें शेयर अपर जिला जनगणना पदाधिकारी सह डीआईआई ने दो दिन में हुए प्रशिक्षण के टॉपिक को बिन्दुवार रिकैप किया. उन्होंने बताया कि केवल ऐप में लॉगिन के समय ओटीपी का प्रावधान है. लोगों को व्यापक तौर पर जागरूक करें कि किसी अन्य के साथ जनगणना के नाम पर कोई ओटीपी शेयर न करें. कहा कि जनगणना में एकत्र की जाने वाली सूचनाएं अति गोपनीय डाक्यूमेंट हैं. ऐप के स्तर पर इसे अति सुरक्षित बनाया गया है. प्रगणक से लेकर सुपरवाइजर या आपके स्तर पर भी इसका ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि गणना या सर्वे पूर्णतः मोबाइल एप के माध्यम से होगा. आम नागरिक भी मोबाइल एप के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज (स्व-गणना) कर सकेंगे. इस अवसर पर जिला जनसंख्या अधिकारी सह अपर समाहर्ता मुकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए शिव कुमार पंडित, स्थापना प्रभारी पदाधिकारी मो गुलाब, स्टेट ट्रेनर सह डीसीएलआर आलोक राज, जिला कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी शशि कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, जिला सांख्यिकी

3b385785-dea4-4ef5-b163-76920c6ac631

पदाधिकारी अंजनी कुमार लाल, ओएसडी मिंटू चौधरी आदि उपस्थित थे. विभिन्न बिंदुओं पर हुई गहन चर्चा स्टेट मास्टर ट्रेनर आदिति आनंद और जुली कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए मॉड्यूल के आधार पर ट्रेनिंग को कुशलता पूर्वक संपन्न कराया. उन्होंने एचएलओ मोबाइल ऐप का अवलोकन और इसकी विशेषताएं, एचएलओ प्रश्न 1 से 34 भरने की विधि, एचएलओ सुपरवाइजर ऐप का उपयोग करके डेटा सत्यापन में पर्यवेक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने डेटा प्रविष्टि को सुगम बनाने, डेटा नैतिकता, गोपनीयता, सुरक्षा मोबाइल और वेब ऐप संबंधी समस्याओं का निवारण, ऐप के उपयोग और डेटा सुरक्षा के लिए क्या करें और क्या न करें को समझाया. साथ ही सीएमएमएस डैशबोर्ड के माध्यम से क्षेत्रीय चुनौतियों, उत्तरदाताओं और गणनाकर्ताओं के व्यवहार, डेटा गुणवत्ता और निगरानी को समझाया. वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप में जिला व प्रभारी अधिकारियों के लिए डीसीएचबी प्रक्रिया पर दो भाग में चर्चा की गई. अंत में तीस मिनट तीस प्रश्न के आधार ऑनलाईन क्विज आयोजित कर प्रतिभागियों क्षमतावर्द्धन का आंकलन किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • छपरा में जीविका दीदियों का फूटा गुस्सा, सरकार और जीविका कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप। छपरा: जिले में जीविका से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदीयों) ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और सरकार व जीविका से जुड़े कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है और कई स्तरों पर लापरवाही व अनदेखी की जा रही है। जीविका दीदियों ने आरोप लगाया कि समूह के संचालन, भुगतान, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं में पारदर्शिता की कमी है। कई महिलाओं ने यह भी कहा कि उनकी मेहनत के अनुसार उन्हें सम्मान और सहयोग नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि जीविका योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन जमीन पर कई समस्याएं सामने आ रही हैं। अगर इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी। इस दौरान जीविका दीदियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि योजना का लाभ सही मायने में महिलाओं तक पहुंच सके। #ChapraNews #JeevikaDidis #BiharNews #WomenEmpowerment #LocalNews #BBNMedia
    1
    छपरा में जीविका दीदियों का फूटा गुस्सा, सरकार और जीविका कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप।
छपरा: जिले में जीविका से जुड़ी महिलाओं (जीविका दीदीयों) ने अपनी समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और सरकार व जीविका से जुड़े कर्मियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना है कि उन्हें योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है और कई स्तरों पर लापरवाही व अनदेखी की जा रही है।
जीविका दीदियों ने आरोप लगाया कि समूह के संचालन, भुगतान, प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं में पारदर्शिता की कमी है। कई महिलाओं ने यह भी कहा कि उनकी मेहनत के अनुसार उन्हें सम्मान और सहयोग नहीं मिल रहा है। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं का कहना है कि जीविका योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, लेकिन जमीन पर कई समस्याएं सामने आ रही हैं। अगर इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आगे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
इस दौरान जीविका दीदियों ने प्रशासन और सरकार से अपील की कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि योजना का लाभ सही मायने में महिलाओं तक पहुंच सके।
#ChapraNews #JeevikaDidis #BiharNews #WomenEmpowerment #LocalNews #BBNMedia
    user_BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    BBN MEDIA LIVE NEWS Network
    News Anchor छपरा, सारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by एनामुल हक
    1
    Post by एनामुल हक
    user_एनामुल हक
    एनामुल हक
    Journalist छपरा, सारण, बिहार•
    15 hrs ago
  • श्री रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव को लेकर सुनिए त्रिकालदर्शी बाबा शिवनाथ जी महाराज सहित अन्य सदस्यों की बातें
    6
    श्री रामनवमी शोभायात्रा महोत्सव को लेकर सुनिए त्रिकालदर्शी बाबा शिवनाथ जी महाराज सहित अन्य सदस्यों की बातें
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Bihta, Patna•
    22 hrs ago
  • आरा के धनुपरा में द स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट खुले और शुद्ध वातावरण में हर सुविधा के साथ लोगों के लिए उपलब्ध है। यहां ठहरने और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। होटल का शांत माहौल और अद्भुत नजारा लोगों को खास अनुभव देता है।इस होटल में लग्जरी रूम और एसी रूम की सुविधा उपलब्ध है, जहां शहर के अन्य होटलों की तुलना में किफायती दरों पर बेहतर व्यवस्था दी जा रही है।यहां बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है।तो देर किस बात की, जब भी आप आरा आएं, एक बार जरूर विजिट करेंद स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट।प्रोपराइटर: एडवोकेट मनोज कुमार सिंह
    1
    आरा के धनुपरा में द स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट खुले और शुद्ध वातावरण में हर सुविधा के साथ लोगों के लिए उपलब्ध है। यहां ठहरने और खाने-पीने की बेहतरीन व्यवस्था की गई है। होटल का शांत माहौल और अद्भुत नजारा लोगों को खास अनुभव देता है।इस होटल में लग्जरी रूम और एसी रूम की सुविधा उपलब्ध है, जहां शहर के अन्य होटलों की तुलना में किफायती दरों पर बेहतर व्यवस्था दी जा रही है।यहां बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी, सेमिनार और अन्य कार्यक्रमों के लिए भी शानदार व्यवस्था की गई है।तो देर किस बात की, जब भी आप आरा आएं, एक बार जरूर विजिट करेंद स्काईलाइट होटल, बैंक्विट हॉल एवं रेस्टोरेंट।प्रोपराइटर: एडवोकेट मनोज कुमार सिंह
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    23 hrs ago
  • bhai ka mood gadbad a Gaya Nasha mein tha dekhiae #news #patnanews #viralvideos
    1
    bhai ka mood gadbad a Gaya Nasha mein tha dekhiae #news #patnanews #viralvideos
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    15 hrs ago
  • कई सुप्रीम कोर्ट के वकील यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर, अधिकारी के साथ परिचय देने का मौका मिला...
    1
    कई सुप्रीम कोर्ट के वकील यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर, अधिकारी के साथ परिचय देने का मौका मिला...
    user_Jaihind Chauhan
    Jaihind Chauhan
    Psychologist बेहेया, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • भोजपुर (आरा) में खुल गया – राज मोटर्स अब आपके शहर आरा में उपलब्ध है अल्फाइन ई-रिक्शा। कम लागत में ज्यादा कमाई के लिए लेकर आइए 5 बैटरी वाला अल्फाइन ई-रिक्शा। अल्फाइन चलाइए शान से, कीजिए कमाई शान से। न्यूनतम डाउन पेमेंट पर उपलब्ध सरकारी एवं प्राइवेट फाइनेंस द्वारा लोन की सुविधा नए-नए डिजाइन और आकर्षक रंगों में सभी मॉडल उपलब्ध शानदार लुक और बेहतर दूरी तय करने की क्षमता तो देर किस बात की? आज ही अपने घर लाइए अल्फाइन ई-रिक्शा और कीजिए अच्छी कमाई। 📍 डिस्ट्रीब्यूटर: राज मोटर्स 📍 पता: मोतीटोला, पटना बायपास रोड, आरा (भोजपुर) 📞 संपर्क नंबर: 94314 20013 82101 02428 अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
    1
    भोजपुर (आरा) में खुल गया – राज मोटर्स
अब आपके शहर आरा में उपलब्ध है अल्फाइन ई-रिक्शा।
कम लागत में ज्यादा कमाई के लिए लेकर आइए 5 बैटरी वाला अल्फाइन ई-रिक्शा।
अल्फाइन चलाइए शान से, कीजिए कमाई शान से।
न्यूनतम डाउन पेमेंट पर उपलब्ध
सरकारी एवं प्राइवेट फाइनेंस द्वारा लोन की सुविधा
नए-नए डिजाइन और आकर्षक रंगों में सभी मॉडल उपलब्ध
शानदार लुक और बेहतर दूरी तय करने की क्षमता
तो देर किस बात की?
आज ही अपने घर लाइए अल्फाइन ई-रिक्शा और कीजिए अच्छी कमाई।
📍 डिस्ट्रीब्यूटर: राज मोटर्स
📍 पता: मोतीटोला, पटना बायपास रोड, आरा (भोजपुर)
📞 संपर्क नंबर:
94314 20013
82101 02428
अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Arrah, Bhojpur•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.