उत्तराखंड वाइब्रेट बाजार (UVB-Edit 2026) देहरादून में महिला उद्यमिता का उत्सव । NIU #UVBEdit2026 #UVB देहरादून स्थित होटल एकता में आयोजित उत्तराखंड वाइब्रेट बाजार (UVB-Edit 2026) ने इस वर्ष भी महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय सृजनशीलता का जीवंत प्रदर्शन किया। एक दिवसीय इस एग्जीबिशन में मुख्य ध्यान घरेलू स्तर पर काम करने वाली महिला उद्यमियों, होम शेफ्स और क्षेत्रीय क्रिएटर्स पर था। उत्तराखंड वाइब्रेट बाजार ने पारिवारिक मनोरंजन के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक समृद्धि और सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा दिया। उत्तराखंड वाइब्रेट बाजार में हैंड मेड राखियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिन्हें स्थानीय कलाकारों और शिल्पकारों ने पारंपरिक और आधुनिक रूपों में प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे डिज़ाइन, प्राकृतिक सामग्रियों और हस्तनिर्मित सजावट ने एग्जीबिशन में आए लोगों का का विशेष ध्यान खींचा। स्थानीय हस्तशिल्प और वस्त्रो की भी बहार रही जिसमें परंपरागत बुनाई, काढ़ा और बोतल आर्ट से लेकर समकालीन फैब्रिक डिज़ाइन्स तक विविध प्रकार के वस्त्र और हैंडक्राफ्ट उपलब्ध रहे। UVB की फाउंडर ऋचा कर्णवाल और उनकी टीम ने बताया कि यह पहल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, महिला स्वरोजगार को समर्थन देने और स्वदेशी उत्पादों को बाज़ार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। इस वर्ष 75 से अधिक महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया, जिसमें घरेलू व्यापार चलाने वाली महिलाएं, कारीगर बहनें, कलाकार और स्टार्टअप से जुड़ी उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया की... कार्यक्रम की खास विशेषता इसका वर्चुअल ग्रुप नेटवर्क है यह एक ऐसी कम्युनिटी है जिसमें महिला उद्यमी, कारीगर और कलाकार ऑनलाइन भी एक साथ जुड़कर उत्पादन, विपणन और सहयोगात्मक परियोजनाओं पर काम कर रही हैं। आयोजकों ने बताया कि यह समूह महिला स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी आंदोलन के लिए एक मजबूत पहचान बनता जा रहा है, जहां ज्ञान साझा करने, प्रशिक्षण और बाज़ार उपलब्धता को प्रभावी ढंग से समन्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि UVB-Edit 2026 ने स्थानीय अर्थव्यवस्था को जीवंत करने में भी भूमिका निभाई है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के बाजार छोटे व्यवसायों के लिए बिक्री, ब्रांड निर्माण और ग्राहक संबंध बनाने का महत्वपूर्ण मंच हैं। ऋचा कर्णवाल ने संकेत दिया कि आने वाले आयोजनों में और विस्तृत वर्कशॉप्स, क्षमता-विकास सत्र और डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण शामिल किए जाएँगे, ताकि महिला उद्यमियों को ऑनलाइन बिक्री और ब्रांडिंग के नए अवसर मिल सकें। न्यूज़ इंडिया अपडेट के लिए राजधानी देहरादून से मुख्य संपादक दीप मैठाणी की रिपोर्ट...

- कांवड़ मेले के अंतिम चरण में डाक कांवड़ की रेलमपेल शुरू। हाईवे की दोनों लेन कांवड़ियों से पटी। आगमन के साथ साथ कांवड़ियों की तेजी से वापसी भी शुरू। पुलिस ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाई।1
- देर रात 12 बजे प्रशासन की नाक के नीचे से जगजीतपुर देशी ठेके के पीछे वाले गेट से बेची जा रही ब्लैक में शराब और बीयर।1
- लक्सर में हरियाली तीज पर भव्य आयोजन, सोनिया शर्मा के कार्यक्रम में उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़ लक्सर में हरियाली तीज के पर्व पर जन निर्माण पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खानपुर और लक्सर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। आयोजकों के अनुसार करीब 5 हजार महिलाओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया। आयोजन स्थल पर महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। लक्सर से देखिए पूरी खबर और ग्राउंड रिपोर्ट — Shraddha TV Network पर। #हरियालीतीज #लक्सर #सोनियाशर्मा #जननिर्माणपार्टी #ShraddhaTVNetwork1
- भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर ऐतिहासिक घटनाक्रम पर विशेष। भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस पर विशेष शुभकामनाएं और बधाई के साथ ऐतिहासिक संवाद1
- अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, डाक कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, डाक कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश1
- IIT में तो सिलेबस होता है लेकिन जिंदगी आउट ऑफ़ सिलेबस होती है” भाषण बातचीत में बदल गई और बातें मार्गदर्शन हो गई। ये दृश्य CJP और अन्य युवा संगठनों को सावधान करने के लिए काफ़ी है। पीएम बोले,,,1
- 🚨 हरिद्वार में ‘500 हॉर्न’ वाली बाइक पर पुलिस का एक्शन!।। 🟨 The Aman Times 🚨 हरिद्वार में ‘500 हॉर्न’ वाली बाइक पर पुलिस का एक्शन! 🔊 अनोखी मॉडिफाइड बाइक बनी चर्चा का विषय, शंकराचार्य चौक पर पुलिस ने किया सीज हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान फरीदाबाद निवासी अमन की बताई जा रही एक मॉडिफाइड बाइक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। बाइक में करीब 500 हॉर्न लगाए जाने की बात सामने आई, जिसने राहगीरों और कांवड़ियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। मॉडिफिकेशन को देखते हुए पुलिस ने शंकराचार्य चौक पर बाइक को रोककर कार्रवाई की। पुलिस ने चालान करने के बाद बाइक को कनखल थाने भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक को एक पुलिसकर्मी थाने लेकर जा रहा था, इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कनखल थाने के एसएसआई अनुज कुमार के मुताबिक, बाइक में बड़े स्तर पर मॉडिफिकेशन किया गया था। वाहन नियमों के उल्लंघन के चलते पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज किया है। 📹 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- हरिद्वार में भगवा सैलाब,शिवरात्री से पहले पार्किंग से सड़कों तक शिवभक्तों का कब्जा हरिद्वार में भगवा सैलाब,शिवरात्री से पहले पार्किंग से सड़कों तक शिवभक्तों का कब्जा1
- ग्राम पंचायत तोली गाँव पर मंडरा रहा खतरा देखिए पूरी बीडीओ, #parvatpaigaam #uttarakhand #UttarakhandNews #सोहनलालखण्डेलवाल Pushkar Singh Dhami Narendra Modi1