logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोर्ट ने सुनाया आजीवन कारावास की सजा सोनभद्र से इंसाफ की बड़ी खबर सामने आई है। करीब साढ़े तीन साल पहले 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दोषी को कठोर सजा सुनाई है। पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाए गए देवशाह को उम्रकैद की सजा दी गई है, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक लागू रहेगी। इसके साथ ही कोर्ट ने एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसमें से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष पॉक्सो कोर्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सुनाया।मामला चोपन थाना क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 12 जून 2022 की शाम करीब 4 बजे 8 वर्षीय बच्ची खेलने गई थी। इसी दौरान कैम्हापान पनारी निवासी देवशाह ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकाकर घर पर यह कहने को कहा कि कुत्ते ने काट लिया है। जब बच्ची के पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने साफ कहा कि यह कुत्ते के काटने का मामला नहीं है और पहले एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया। इसके बाद 13 जून 2022 को पीड़िता के पिता की तहरीर पर चोपन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और पुलिस ने विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर विवेचक ने अदालत में चार्जशीट दाखिल की। अदालत में कुल 8 गवाहों के बयान दर्ज हुए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावली का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने देवशाह को पॉक्सो एक्ट में दोषी करार दिया। अदालत ने दोषी को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई, जो उसके शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक प्रभावी रहेगी। साथ ही एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में दोषी को 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। कोर्ट के आदेश के अनुसार इस राशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। सरकारी पक्ष की ओर से डीजीसी दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की। यह फैसला न सिर्फ पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने वाला है बल्कि समाज के लिए भी कड़ा संदेश है कि मासूमों के साथ अपराध करने वालों को कानून किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं।

6 hrs ago
user_Alok pati Tiwari
Alok pati Tiwari
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•

More news from Sonbhadra and nearby areas
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र रावटसगंज थाना क्षेत्र के हीन्दुहारी तिराहे पर पुलिस चौकी के पास हुए स्टडेंट ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौदा मौके पर तीन लोगों की हुई मौत।
    1
    सोनभद्र रावटसगंज थाना क्षेत्र के हीन्दुहारी तिराहे पर पुलिस चौकी के पास हुए स्टडेंट ट्रक ने  बाइक सवार तीन लोगों को रौदा मौके पर तीन लोगों की हुई  मौत।
    user_Rajendra Tyagi
    Rajendra Tyagi
    Farmer रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सोनभद्र जिले में एक शॉपिंग मॉल उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने सिटी मार्ट पहुंचा। इसी दौरान युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। तीनों के आमने-सामने आने पर मॉल परिसर में कहासुनी और हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    सोनभद्र जिले में एक शॉपिंग मॉल उस समय विवाद का केंद्र बन गया, जब एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शॉपिंग कराने सिटी मार्ट पहुंचा। इसी दौरान युवक की पत्नी भी वहां पहुंच गई। तीनों के आमने-सामने आने पर मॉल परिसर में कहासुनी और हंगामे जैसी स्थिति बन गई, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। बाद में मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_जिगनेश रावत
    जिगनेश रावत
    Obra, Sonbhadra•
    17 hrs ago
  • Post by Awaaz -e-Bharat
    1
    Post by Awaaz -e-Bharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    Chand, Kaimur (Bhabua)•
    6 hrs ago
  • Post by The Update Abtak
    1
    Post by The Update Abtak
    user_The Update Abtak
    The Update Abtak
    पत्रकार Ketar*, Garhwa•
    19 hrs ago
  • Post by Golu Rao
    1
    Post by Golu Rao
    user_Golu Rao
    Golu Rao
    चंदौली, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग,,,, सोनभद्र।दरवाजे पर बैठे वृद्ध को ऑटो ने मारा टक्कर ऑटो की टक्कर से वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल। परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को उपचार हेतु ले जाया गया सीएचसी बैनी। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने किया मेडिकल कालेज रेफर। उपचार के दौरान वृद्ध घायल व्यक्ति की हुई मौत। शिव नारायण बताया जा रहा मृतक का नाम। रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव का मामला।
    1
    ब्रेकिंग,,,,
सोनभद्र।दरवाजे पर बैठे वृद्ध को ऑटो ने मारा टक्कर
ऑटो की टक्कर से वृद्ध हुआ गंभीर रूप से घायल।
परिजनों द्वारा घायल वृद्ध को उपचार हेतु ले जाया गया सीएचसी बैनी। 
हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने किया मेडिकल कालेज रेफर।
उपचार के दौरान वृद्ध घायल व्यक्ति की हुई मौत।
शिव नारायण बताया जा रहा मृतक का नाम।
रायपुर थाना क्षेत्र के जसौलिया गांव का मामला।
    user_Alok pati Tiwari
    Alok pati Tiwari
    रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    1
    Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    user_@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    @PappuKumar-ky6qb you tube my channel
    Farmer Robertsganj, Sonbhadra•
    8 hrs ago
  • Post by Awaaz -e-Bharat
    1
    Post by Awaaz -e-Bharat
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    Chand, Kaimur (Bhabua)•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.