logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पूरनपुर में एक युवती को फुसलाकर ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने कोर्ट में दिए अपने बयान में दुष्कर्म की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी सेहरामऊ थाना के गांव भोपतपुर निवासी टिंकू को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया है। यह घटना 16 मई को हुई थी जब एक गांव की युवती दूसरे गांव में मजदूरी करने गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को जानकारी मिली कि मजदूरी लेने के बाद युवती वापस चली गई थी। युवती की मां ने शक के आधार पर एक अन्य युवक के विरुद्ध अपनी पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को एक दिन पहले खोज लिया था और उसका मेडिकल कराने के साथ-साथ कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए थे। उसके बाद ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

1 hr ago
user_Aman Pathak
Aman Pathak
Local News Reporter बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
8779686f-45f0-4204-999a-e17200a2966a

पूरनपुर में एक युवती को फुसलाकर ले जाने के बाद उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने कोर्ट में दिए अपने बयान में दुष्कर्म की जानकारी दी है। पुलिस ने आरोपी सेहरामऊ थाना के गांव भोपतपुर निवासी टिंकू को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया है। यह घटना 16 मई को हुई थी जब एक गांव की युवती दूसरे गांव में मजदूरी करने गई थी, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों को जानकारी मिली कि मजदूरी लेने के बाद युवती वापस चली गई थी। युवती की मां ने शक के आधार पर एक अन्य युवक के विरुद्ध अपनी पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती को एक दिन पहले खोज लिया था और उसका मेडिकल कराने के साथ-साथ कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए गए थे। उसके बाद ही पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पीलीभीत जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।
    1
    पीलीभीत जिले में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक ने कई थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं।
    user_Prashant mishra
    Prashant mishra
    बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पाँच रुपये के एक पुराने नोट को 24 लाख रुपये में बेचने के लालच में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला को यह नोट खरीदने का झांसा दिया और फिर धोखाधड़ी कर उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए।
    1
    पाँच रुपये के एक पुराने नोट को 24 लाख रुपये में बेचने के लालच में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। साइबर ठगों ने महिला को यह नोट खरीदने का झांसा दिया और फिर धोखाधड़ी कर उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए।
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • लालकुआँ नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विवाहिता का शव रविवार सुबह उसके घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की करीब 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था, और शादी को अभी एक वर्ष ही पूरा हुआ था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग लालकुआं पहुँचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही। इस दौरान मौके पर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और जाँच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    2
    लालकुआँ नगर के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर-1 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। विवाहिता का शव रविवार सुबह उसके घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर निवासी मोहिन खान की करीब 20 वर्षीय पत्नी अंजुम का विवाह मई 2025 में हुआ था, और शादी को अभी एक वर्ष ही पूरा हुआ था कि उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का मायका हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग लालकुआं पहुँचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई, जिससे मौके पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बनी रही।

इस दौरान मौके पर पहुँचे पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटना स्थल का मुआयना किया और परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जाँच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और जाँच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • शनिवार को बरेली के तहसील बहेड़ी सभागार में केसर चीनी मिल की कुर्क की गई भूमि की नीलामी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों और विधिक प्रावधानों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस नीलामी में ₹28.05 करोड़ की सर्वोच्च बोली प्राप्त हुई, जिसे नियमानुसार अभिलेखित किया गया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी, जिला गन्ना अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही किसान यूनियन के प्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में नामित नीलामी अधिकारी एवं तहसीलदार बहेड़ी द्वारा खुले मंच पर बोली की संपूर्ण कार्यवाही संपादित की गई। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सभागार में सीसीटीवी निगरानी, स्वतंत्र वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई, और प्रत्येक चरण का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया गया। सभी इच्छुक पक्षों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया। इस नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग केसर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के निस्तारण हेतु किया जाएगा। इससे बहेड़ी क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को लंबे समय से लंबित उनके देयों का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।
    1
    शनिवार को बरेली के तहसील बहेड़ी सभागार में केसर चीनी मिल की कुर्क की गई भूमि की नीलामी प्रक्रिया शासन द्वारा निर्धारित नियमों और विधिक प्रावधानों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस नीलामी में ₹28.05 करोड़ की सर्वोच्च बोली प्राप्त हुई, जिसे नियमानुसार अभिलेखित किया गया।

नीलामी प्रक्रिया के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी बहेड़ी, जिला गन्ना अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही किसान यूनियन के प्रतिनिधियों एवं आमजन की उपस्थिति में नामित नीलामी अधिकारी एवं तहसीलदार बहेड़ी द्वारा खुले मंच पर बोली की संपूर्ण कार्यवाही संपादित की गई। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु सभागार में सीसीटीवी निगरानी, स्वतंत्र वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई, और प्रत्येक चरण का विधिवत रिकॉर्ड संधारित किया गया। सभी इच्छुक पक्षों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहभागिता का अवसर प्रदान किया गया।

इस नीलामी से प्राप्त धनराशि का उपयोग केसर चीनी मिल पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के निस्तारण हेतु किया जाएगा। इससे बहेड़ी क्षेत्र के हजारों गन्ना किसानों को लंबे समय से लंबित उनके देयों का भुगतान सुनिश्चित हो सकेगा।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) पीलीभीत ने शनिवार को नगर क्षेत्र में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया और लोगों को सुरक्षा संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस फुट पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली एवं थाना सुनगढ़ी का पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए इस प्रकार की फुट पेट्रोलिंग आगे भी जारी रहेगी।
    3
    जनपद में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) पीलीभीत ने शनिवार को नगर क्षेत्र में व्यापक फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, व्यस्त चौराहों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया और लोगों को सुरक्षा संबंधी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। इस फुट पेट्रोलिंग के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थाना कोतवाली एवं थाना सुनगढ़ी का पुलिस बल भी मौजूद रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए इस प्रकार की फुट पेट्रोलिंग आगे भी जारी रहेगी।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली पुलिस को मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय बालक के अपहरण प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। आंवला थाना क्षेत्र से अपहरण हुए बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण गिरोह के तीन और शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों की कुल संख्या छह हो गई है। यह जानकारी श्रीमती अंशिका वर्मा, एसपी साउथ, ने दी।
    1
    बरेली पुलिस को मनौना धाम से डेढ़ वर्षीय बालक के अपहरण प्रकरण में बड़ी सफलता मिली है। आंवला थाना क्षेत्र से अपहरण हुए बालक को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने अपहरण गिरोह के तीन और शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों की कुल संख्या छह हो गई है। यह जानकारी श्रीमती अंशिका वर्मा, एसपी साउथ, ने दी।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना सुभाष नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने कथित तौर पर एक जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित ने न्याय और इंसाफ के लिए गुहार लगाई है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में थाना सुभाष नगर क्षेत्र से एक मामला सामने आया है, जहाँ दबंगों ने कथित तौर पर एक जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस घटना के बाद पीड़ित ने न्याय और इंसाफ के लिए गुहार लगाई है।
    user_(JK Media News Update) (Hungama Times News)
    (JK Media News Update) (Hungama Times News)
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Easyankit
    Easyankit
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.