logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पशु प्रेम की अनोखी मिसाल लेब्राडोर ‘टाइगर’ को बेटे जैसी परिवार ने दी अंतिम विदाई शहर के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शाहदरा बगीची में पशु प्रेम की एक भावुक मिसाल देखने को मिली, जहां एक परिवार ने अपने पालतू लेब्राडोर डॉग ‘टाइगर’ के निधन के बाद उसे बेटे की तरह विदाई दी। करीब 14 साल तक परिवार का हिस्सा रहे टाइगर की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया। परिवार के मुखिया घनश्याम दीक्षित ने बताया कि टाइगर को उन्होंने दिल्ली से खरीदा था और उसे बेटे की तरह पाला। सुख-दुख के हर पल में टाइगर परिवार के साथ रहा। करीब एक महीने पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। टाइगर के निधन के बाद परिवार ने गंगाजी राजघाट पर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। इतना ही नहीं, पालतू के लिए मुंडन संस्कार भी कराया गया। आत्मा की शांति के लिए 13 दिन बाद हवन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए। परिजनों का कहना है कि टाइगर उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य था। उसकी याद में सभी ने शोक व्यक्त किया और पूरे संस्कार बेटे की तरह निभाए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पशु प्रेम की एक अनोखी मिसाल पेश करती है।

3 hrs ago
user_किशोर लवी
किशोर लवी
एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

पशु प्रेम की अनोखी मिसाल लेब्राडोर ‘टाइगर’ को बेटे जैसी परिवार ने दी अंतिम विदाई शहर के ट्रांस यमुना क्षेत्र स्थित शाहदरा बगीची में पशु प्रेम की एक भावुक मिसाल देखने को मिली, जहां एक परिवार ने अपने पालतू लेब्राडोर डॉग ‘टाइगर’ के निधन के बाद उसे बेटे की तरह विदाई दी। करीब 14 साल तक परिवार का हिस्सा रहे टाइगर की बीमारी के चलते मौत हो गई, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार किया। परिवार के मुखिया घनश्याम दीक्षित ने बताया कि टाइगर को उन्होंने दिल्ली से खरीदा था और उसे बेटे की तरह पाला। सुख-दुख के हर पल में टाइगर परिवार के साथ रहा। करीब एक महीने पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। टाइगर के निधन के बाद परिवार ने गंगाजी राजघाट पर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया। इतना ही नहीं, पालतू के लिए मुंडन संस्कार भी कराया गया। आत्मा की शांति के लिए 13 दिन बाद हवन और ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया, जिसमें मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए। परिजनों का कहना है कि टाइगर उनके लिए सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य था। उसकी याद में सभी ने शोक व्यक्त किया और पूरे संस्कार बेटे की तरह निभाए। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और पशु प्रेम की एक अनोखी मिसाल पेश करती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला छिद्दा में बीती रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नशे की हालत में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। शादी समारोह में शामिल होने गए परिजन सुबह लौटे तो घटना का पता चला। आनन-फानन में घायल को एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
    1
    आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के नगला छिद्दा में बीती रात रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। नशे की हालत में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। शादी समारोह में शामिल होने गए परिजन सुबह लौटे तो घटना का पता चला। आनन-फानन में घायल को एसएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आई आपको बताते चले आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के परिवार के लिए बहुत ही हर्ष का दिन रहा कुलदीप जी को जयपुर के वशिष्ठ पदाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया हम आशा करते हैं संगठन को इसी तरीके से आगे बढ़ते चले राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के परिवार से जुड़े एवं सदस्यता लें और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकारिणी को आगे बढ़ाएं 9 2 2026 को राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के लिए बहुत ही हर्ष का दिन रहा गुंजन देवी को जिला अध्यक्ष मथुरा महिला मोर्चा पद पर नियुक्त किया गया हम आशा करते हैं संगठन की महिमा को बरकरार रखें और संगठन से जुड़ते चले राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना जय श्री राम नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    4
    आई आपको बताते चले आज राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के परिवार के लिए बहुत ही हर्ष का दिन रहा कुलदीप जी को जयपुर के वशिष्ठ पदाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया हम आशा करते हैं संगठन को इसी तरीके से आगे बढ़ते चले राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के परिवार से जुड़े एवं सदस्यता लें और राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के कार्यकारिणी को आगे बढ़ाएं 9 2 2026 को राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के लिए बहुत ही हर्ष का दिन रहा गुंजन देवी को जिला अध्यक्ष मथुरा महिला मोर्चा पद पर नियुक्त किया गया हम आशा करते हैं संगठन की महिमा को बरकरार रखें और संगठन से जुड़ते चले राष्ट्रीय हिंदू परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद पाराशर का कहना  जय श्री राम 
नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    user_धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    पत्रकार आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अछनेरा–कचौरा मार्ग पर टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मोटरसाइकिल आगरा की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो अछनेरा की तरफ जा रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल टेंपो के अगले हिस्से में अंदर तक घुस गई। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टेंपो व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    अछनेरा–कचौरा मार्ग पर टेंपो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब मोटरसाइकिल आगरा की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो अछनेरा की तरफ जा रहा था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल टेंपो के अगले हिस्से में अंदर तक घुस गई। हादसे के समय मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति घायल हो गया।
घायल को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से अछनेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और टेंपो व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_गोविन्द शर्मा
    गोविन्द शर्मा
    Salesperson Agra, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • Post by Amit Pandey
    1
    Post by Amit Pandey
    user_Amit Pandey
    Amit Pandey
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Mukesh Sharma
    1
    Post by Mukesh Sharma
    user_Mukesh Sharma
    Mukesh Sharma
    Voice of people आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Tulsi Singh
    2
    Post by Tulsi Singh
    user_Tulsi Singh
    Tulsi Singh
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आगरा में थाना इरादतनगर पुलिस ने गला दबाकर की गई हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मृतक राहुल आरोपी दीपक उर्फ दीपू के साथ मोटरसाइकिल से एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक ने राहुल के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित मुबारकपुर कट के पास से वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
    1
    आगरा में थाना इरादतनगर पुलिस ने गला दबाकर की गई हत्या के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। मृतक राहुल आरोपी दीपक उर्फ दीपू के साथ मोटरसाइकिल से एक बारात में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक ने राहुल के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार जुटी थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आगरा–ग्वालियर हाईवे स्थित मुबारकपुर कट के पास से वांछित आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुत्र जगन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से हत्या के पीछे की वजह जानने के लिए पूछताछ कर रही है।
    user_किशोर लवी
    किशोर लवी
    एतमादपुर, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • देखिए यह लड़की क्योंकि छोटी सी है 9 साल की और अपने घर में ही डांस करती है टीवी चलकर प्रैक्टिस करती है ना ही इसी में कभी किसी से डांस सीखा है और ना ही कभी डांस किया है फिर भी इतना अच्छा डांस कर लेती है इसका नाम मनस्वी है यह आगरा की रहने वाली है टेडी बगिया नारायण विहार कॉलोनी की
    2
    देखिए यह लड़की क्योंकि छोटी सी है 9 साल की और अपने घर में ही डांस करती है टीवी चलकर प्रैक्टिस करती है ना ही इसी में कभी किसी से डांस सीखा है और ना ही कभी डांस किया है फिर भी इतना अच्छा डांस कर लेती है इसका नाम मनस्वी है यह आगरा की रहने वाली है टेडी बगिया नारायण विहार कॉलोनी की
    user_धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    धर्मेंद्र कुमार राजपूत
    पत्रकार आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा थाना पर्यटन पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से शालीन व्यवहार करने और शासन द्वारा निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी चालकों को थाना परिसर में बुलाकर सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई। पर्यटकों की छवि सुधारने और आगरा की साख बनाए रखने की दिशा में यह पहल की गई। मामला थाना पर्यटन, आगरा।
    1
    आगरा थाना पर्यटन पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों से शालीन व्यवहार करने और शासन द्वारा निर्धारित किराया ही लेने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान सभी चालकों को थाना परिसर में बुलाकर सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाई गई।
पर्यटकों की छवि सुधारने और आगरा की साख बनाए रखने की दिशा में यह पहल की गई।
मामला थाना पर्यटन, आगरा।
    user_Braj kishor Sharma Reporter
    Braj kishor Sharma Reporter
    Content Creator (YouTuber) आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.