4 KM... 400 गड्ढे! 2 साल में ही साफ हो गई सड़क: क्या भ्रष्टाचार के गड्ढों में दबा उकासा-बीजापुर मार्ग? सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क? — उकासा से बीजापुर को जोड़ने वाले मार्ग पर सफर करने वाले हर शख्स के दिमाग में आजकल यही एक सवाल कौंध रहा है। महज 4 किलोमीटर लंबे इस रास्ते पर 400 से ज्यादा जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। दो साल पहले जिस सड़क का फीता कटते ही विकास के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, आज वही सड़क बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही का सबसे बड़ा सबूत बनकर खड़ी है। सांसें हलक में अटकाता सफर: धरातल पर दावों की खुली पोल आटा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले इस मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है: दोपहिया चालकों के लिए 'डेथ ट्रैप': 400 से अधिक गड्ढों के बीच संतुलन बनाकर निकलना किसी स्टंट से कम नहीं। जरा सी चूक सीधा अस्पताल पहुंचा सकती है। बारिश में अदृश्य खतरा: पानी भरते ही गड्ढों की गहराई का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है। रात के अंधेरे में यह मार्ग सफर के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। रखरखाव के नाम पर शून्य: निर्माण के कुछ महीनों बाद से ही परतें उखड़ने लगी थीं, लेकिन जिम्मेदार विभाग गहरी नींद सोता रहा। लाखों का बजट स्वाहा, जिम्मेदार कौन? सवाल सिर्फ गड्ढों का नहीं, जनता के गाढ़े पसीने की कमाई के सही इस्तेमाल का है। अगर सड़क निर्माण तय मानकों के हिसाब से हुआ था, तो दो साल के भीतर डामर और गिट्टियां हवा में कैसे उड़ गईं? क्या निर्माण एजेंसी और विभागीय इंजीनियरों की अनदेखी के चलते गुणवत्ता से समझौता किया गया? नेताजी... चुनाव नजदीक हैं, जवाब तो देना पड़ेगा! जैसे-जैसे चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं, ग्रामीणों का गुस्सा भी चरम पर है। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि वोट मांगने आने वाले जनप्रतिनिधियों को इस 4 किलोमीटर लंबे गड्ढा पुराणका हिसाब देना होगा। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क की तत्काल उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कराई जाए, ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत की जाए।

- ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।2
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।1
- माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।1
- अचानक चक्कर आने से 40 वर्षीय जितेंद्र की मौत मौत का कारण स्पष्ट नहीं कदौरा इटौरा बावनी। इटौरा बावनी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 40 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम अवतार यादव की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जितेंद्र कुमार घर में मौजूद थे, तभी अचानक उन्हें चक्कर आया और वह गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी कदौरा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी सीएचसी पहुंचा और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की बात कही जा रही है, लेकिन परिजन फिलहाल पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हैं। मौत की वजह स्पष्ट न होने के चलते मामले को लेकर स्थिति बनी हुई है। जितेंद्र कुमार की मौत से उनकी करीब 55 वर्षीय माता सीता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं—पुत्र ऋषि, उम्र करीब 15 वर्ष, जो पुखरायां में पढ़ाई करता है, जबकि पुत्री रौनक की उम्र करीब 12 वर्ष बताई जा रही है। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन मामले की जानकारी जुटा रहा है और पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों से बातचीत की जा रही है। पोस्टमार्टम होने अथवा न होने तक मौत के कारण को लेकर कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है।1
- पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। कानपुर देहात। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Badi.. Mush.. Kilshe.. Mila.. Bidio... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P.1
- ब्रेकिंग न्यूज जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर युवक से 15 हजार जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र के कोंच बस स्टैंड पर युवक से 15 हजार रुपये और मोबाइल की टप्पेबाजी फर्जी सोने-चांदी के आभूषण का झांसा देकर ठगी का मामला आया सामने कानपुर से भिंड जा रहा था पीड़ित युवक बॉबी बस स्टैंड पर पानी पीने के दौरान कुछ लोग उसके पास पहुंचे सस्ते दाम में सोने-चांदी के आभूषण देने का दिया गया झांसा बहन के लिए मोरछट का सामान खरीदने के लिए रुपये लेकर निकला था युवक पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग2
- *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 2. का0 विनोद पुरी, 3. रि0का0 रोहित कुमार ।1