logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का स्वर्णिम शिलालेख है निवेश मित्र 3.0: नन्दी। जबकि 2012 से 2017 के बीच मात्र 16 लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किये गए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोकभवन लखनऊ में आयोजित निवेश मित्र 3.0 के शुभारम्भ एवं लेटर ऑफ कम्फर्ट और सब्सिडी वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए। मंत्री नन्दी ने कुछ अलग अंदाजइन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि काबिल-ए-तारीफ है अंदाज एक-एक काम का। गा रही है गीत यूपी योगी जी के नाम का.....। मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार की नीतियों एवं नियत के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश में निवेश का अभूतपूर्व माहौल है जिसके फलस्वरूप लगभग 50 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त हुए हैं। निवेश मित्र उत्तर प्रदेश की औद्योगिक प्रगति का स्वर्णिम शिलालेख है। पिछले 9 वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश का औद्योगिक परिवेश फर्श से अर्श पर आया है। इसकी पृष्ठभूमि में निवेश मित्र जैसी सिंगल विण्डो प्रणाली का बेहद बहुमूल्य योगदान है। निवेश मित्र सिंगल विण्डों सिस्टम ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी और प्रबल बनाया है। पूरी निवेश प्रक्रिया करप्शन फ्री हुई है। इस नये संस्करण का शुभारम्भ इस दिशा में नई उपलब्धि का अवसर है। यह तीसरा संस्करण अधिक दक्षता और अधिक कुशलता के साथ समयबद्ध रूप से उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण का मार्ग प्रशस्त करेगा। एमओयू से लेकर प्रोडक्शन तक की पूरी प्रक्रिया को नई रफ्तार मिलने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही भी सुनिश्चित की गयी है। सेवा एवं संकल्प को समर्पित डबल इंजन सरकार के 9 वर्ष उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास की दृष्टि से अभूतपूर्व कीर्तिमानों से भरे हुये हैं। आदर्श कानून व्यवस्था, सेक्टर वाइज औद्योगिक नीति, जवाबदेह कार्यप्रणाली और निवेशकों के हितों के संरक्षण ने उत्तर प्रदेश को निवेश के सर्वश्रेष्ठ गंतव्य के रूप में स्थापित किया है। मंत्री नन्दी ने कहा कि जहाँ वर्ष 2012 से 2017 के बीच मात्र 16 लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किये गए थे वहीं पिछले 9 वर्ष के दौरान 3,367 लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किये गए हैं। लगभग 200 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कमिटमेन्ट का प्रमाण है। एक कहावत है-हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े लिखे को फारसी क्या। यह आंकड़ा इसी बात का स्पष्ट प्रमाण है। मंत्री नन्दी ने कहा कि सब्सिडी वितरण में भी 6 गुना की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। हमारी कथनी और करनी एक है। हम वादा करते हैं और वादा निभाते भी हैं। इसी का परिणाम है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश पर भरपूर भरोसा और विश्वास जता रहे हैं। कहा कि अभी कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में जापान और सिंगापुर जाने का अवसर मिला। वहाँ के निवेशकों में जिस प्रकार का उत्साह और सकारात्मक रुझान देखने को मिला वह उत्तर प्रदेश के बदलाव की कहानी को बयां करता है। 25 करोड़ प्रदेशवासी इस नये उत्तर प्रदेश और उसके सशक्त नेतृत्व पर गौरव की अनुभूति करते हैं। इन्डस्ट्री फ्रेंडली इकोसिस्टम, वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रैक्टिकल इंडस्ट्रियल पॉलिसी, परफेक्ट लॉ एन्ड ऑर्डर और इन्वेस्टमेंट सेक्योरिटी ने उत्तर प्रदेश को भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान दी है। अपने संबोधन को विराम देते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि अम्न में है यूपी का गुलशन, योगी जी को जिन्दाबाद। बोल रही है धड़कन-धड़कन, योगी जी को जिन्दाबाद। बाद जमाने के यूपी में, न्याय का सूरज निकला है। काॅप रहा है खौफ से माफिया, योगी जी को जिन्दाबाद।

2 hrs ago
user_AT Samachar
AT Samachar
Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Journalist Satish Chandra
    1
    Post by Journalist Satish Chandra
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • प्रयागराज: विकास प्राधिकरण नें अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाया अभियान,पीडीए नें पीपल गाँव मे 10,बीघा ज़मीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग क़ो ध्वस्त किया इस जगह पर वाजिद अली उर्फ़ गुड्डू नें की थी अवैध प्लाटिंग,इसी तरह शकील अहमद,दानिश नें कसारी मे 5 बीघा ज़मीन पर की थी,प्लाटिंग पीडीए के बुलडोज़र नें सभी क़ो ध्वस्त किया,सूत्रों के मुताबिक इन ज़मीनो पर प्रशाशन नें खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी,लेकिन की जा रही अवैध प्लाटिंग!
    1
    प्रयागराज: विकास प्राधिकरण नें अवैध प्लाटिंग के खिलाफ चलाया अभियान,पीडीए नें पीपल गाँव मे 10,बीघा ज़मीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग क़ो ध्वस्त किया इस जगह पर वाजिद अली उर्फ़ गुड्डू नें की थी अवैध प्लाटिंग,इसी तरह शकील अहमद,दानिश नें कसारी मे 5 बीघा ज़मीन पर की थी,प्लाटिंग पीडीए के बुलडोज़र नें सभी क़ो ध्वस्त किया,सूत्रों के मुताबिक इन ज़मीनो पर प्रशाशन नें खरीदने बेचने पर रोक लगाई थी,लेकिन की जा रही अवैध प्लाटिंग!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जानकारी के अनुसार एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है, जहां परिजनों का आरोप है कि सर्जरी के दौरान मरीज के शरीर में टूल छूट गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गई। अब सवाल यह है कि क्या सच में ऑपरेशन के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही हुई है या फिर मामला कुछ और है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
    4
    जानकारी के अनुसार एक मरीज के ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है, जहां परिजनों का आरोप है कि सर्जरी के दौरान मरीज के शरीर में टूल छूट गया।
घटना के बाद परिजनों में आक्रोश देखने को मिला और अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ भी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गई।
अब सवाल यह है कि क्या सच में ऑपरेशन के दौरान इतनी बड़ी लापरवाही हुई है या फिर मामला कुछ और है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • प्रयागराज। शहर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। साउथ मलाका मुहल्ले में स्थित नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास पुराना घर गिरा।
    4
    प्रयागराज। शहर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। साउथ मलाका मुहल्ले में स्थित नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास पुराना घर गिरा।
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    Financial Analyst इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रयागराज। शहर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। साउथ मलाका मुहल्ले में स्थित नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास पुराना घर बगल के निर्माणाधीन मकान पर गिर पड़ा। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शव को कब्जे में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे दो महिलाएं व दो बच्चे मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। बताया जाता है कि नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास एक मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक निर्माणाधीन मकान के ऊपर बगल का घर भराभरा कर गिर गया। उस समय निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे थे।
    1
    प्रयागराज। शहर में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। साउथ मलाका मुहल्ले में स्थित नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास पुराना घर बगल के निर्माणाधीन मकान पर गिर पड़ा। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि शव को कब्जे में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे दो महिलाएं व दो बच्चे मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए।
बताया जाता है कि नवाब की रसोई रेस्टोरेंट के पास एक मकान का निर्माण चल रहा है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे अचानक निर्माणाधीन मकान के ऊपर बगल का घर भराभरा कर गिर गया। उस समय निर्माणाधीन मकान में मजदूर काम कर रहे थे।
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • प्रयागराज: पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देशन में कीडगंज थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र यादव नें थाना क्षेत्र पुलिस बूथ रोड पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान।
    2
    प्रयागराज: पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के निर्देशन में कीडगंज थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर भूपेन्द्र यादव नें थाना क्षेत्र पुलिस बूथ रोड पर चलाया वाहन चेकिंग अभियान।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बलिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा बदमाश को पुलिस ने पकड़ा। 25 - 25 हजार के तीनो बदमाश चोरी और डकैती की घटनाओं में थे शामिल। तीनो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश। पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर किया फायरिंग। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बदमाशों के पैर में मारी गोली। तीनो बदमाश के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा 315 बोर और एक बाइक को किया बरामद। बैरिया थाना क्षेत्र के बुधनचक से दया छपरा नौरंगा मार्ग जाने वाली मार्ग का बताया जा रहा मामला।
    1
    बलिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा बदमाश को पुलिस ने पकड़ा।
25 - 25 हजार के तीनो बदमाश चोरी और डकैती की घटनाओं में थे शामिल।
तीनो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे बदमाश।
पुलिस को देख बदमाशों ने पुलिस पर किया फायरिंग।
जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बदमाशों के पैर में मारी गोली।
तीनो बदमाश के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा 315 बोर और एक बाइक को किया बरामद।
बैरिया थाना क्षेत्र के बुधनचक से दया छपरा नौरंगा मार्ग जाने वाली मार्ग का बताया जा रहा मामला।
    user_AT Samachar
    AT Samachar
    Media house प्रयागराज, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by गुरु ज्ञान
    1
    Post by गुरु ज्ञान
    user_गुरु ज्ञान
    गुरु ज्ञान
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.