Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुसनेर आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किए मां बगलामुखी मंदिर में पूजन अर्चना
Manoj Kumar
सुसनेर आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किए मां बगलामुखी मंदिर में पूजन अर्चना
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- film onemeethirovinaysinghjhansiandnirajbaghelkmkaramvanerjhansiwoid1
- आगर मालवा जिले के बड़ोद में देर रात डग मार्ग स्थित टेकरी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब सीमेंट से भरे एक चलते ट्राले में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्राला चालक सूरज, निवासी देबू जिला चित्तौड़गढ़ से सीमेंट भरकर मध्य प्रदेश के शुजालपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्राला बड़ोद डग मार्ग स्थित टेकरी के समीप पहुंचा, अचानक वाहन में आग भड़क उठी। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और तत्काल मदद जुटाई। आसपास मौजूद लोगों की सहायता से निजी पानी के टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- Post by Sakendar Ram1
- Post by BS Mandloi The News Today1
- Post by Durga lal dangi1
- मोहन बड़ोदिया फूल माली समाज परगना पंचायत तलेनी की बैठक खेड़ापति हनुमान मंदिर परिसर में पार्षद प्रतिनिधि राधेश्याम बागवान व अंबाराम पुष्पद दुधाना की अध्यक्षता में आयोजित कि गई समाज में व्याप्त कुप्रथाओं को समाप्त करने का निर्णय लिया गया साथ ही 15 अप्रैल 2026 को मंडोदा में सामूहिक विवाह सम्मेलन करने की सहमति बनी तेजसिंह मोहनलाल पुष्पद पोस्टमैन को परगना पंचायत अध्यक्ष विष्णुपुष्पद तारागंज संजय पुष्पद दुधाना प्रदीप पुष्पद पढाना ओम पुष्पद उदनखेड़ी को दायित्व सोफे गए हैं निर्मल पुष्पद तलेनी को परगना सचिव व धर्मेंद्र पुष्पद तलेनी को सह सचिव बनाया बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने किया आभार बाबूलाल पुष्पद मंडोदा ने माना संयोजक एवं तलेनी पंचायत अध्यक्ष जगदीश पुष्पद सहित विभिन्न ग्रामों तलेनी तारागंज इकलेरा बाबड़ल्या दुधाना मंडोदा उड़नखेड़ी मऊ,पढाना पचोर भंडावद गुलाना मदाना से समाजजन उपस्थित रहे मोहन बड़ोदिया से मुकेश बामनिया की रिपोर्ट1
- सुसनेर नगर में आज शाम को एक महिला को बच्चा चोर समझ कर किया पुलिस के हवाले कई आपत्तिजनक सामान भी हुए बरामद पुलिस जांच में जुटी1
- film he nahirovinaysinghjhansiandmanojkmkarambanerjhabsiwood1
- रायपुर, 13 फरवरी।कोटा संभाग व झालावाड़ जिला बैठक सम्पन्न, ग्राम समितियों को सशक्त बनाने व लाभकारी मूल्य की मांग पर जोर, भारतीय किसान संघ, कोटा संभाग एवं झालावाड़ जिले की महत्वपूर्ण बैठक पिड़ावा तहसील क्षेत्र के धार्मिक स्थल पांच पछावा माताजी मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, ग्राम समितियों की मजबूती तथा किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान में किसानों ने देश के भंडार भर दिए हैं, लेकिन उन्हें अपनी फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। किसान वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से आधुनिक खेती कर अधिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, परंतु उचित मूल्य के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर होते जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारतीय किसान संघ की मांग है कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जाए। प्रांत संगठन मंत्री परमानंद ने ग्राम समितियों की नियमित बैठक एवं सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि यदि गांव स्तर की समस्याओं का समाधान ग्राम समिति के माध्यम से होगा तो किसान अधिक संख्या में संगठन से जुड़ेंगे और संगठन और अधिक मजबूत होगा। बैठक में राजस्थान प्रदेश राजस्व प्रमुख शिवराज पुरी, प्रांत अध्यक्ष शंकरलाल नागर एवं संभाग अध्यक्ष गिरिराज चौधरी ने भी संगठन की रीति-नीति, कार्यपद्धति एवं किसान हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र में झालावाड़ जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि किसान बार-बार शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हैं। कुछ समस्याओं का समाधान होता है, जबकि कई मामलों में केवल आश्वासन ही मिलते हैं। आज भी झालावाड़ जिले के सैकड़ों गांव सिंचाई सुविधा से वंचित हैं। साथ ही समय पर खाद-बीज उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबंधन मुआवजा एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को समय पर नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। बैठक में कोटा संभाग से संभाग उपाध्यक्ष धनसिंह गुर्जर, संभाग मंत्री भूपेंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री मनोहर लाल डांगी, मुकेश मेहर, सत्यनारायण धाकड़, संतोष दुबे, जगदीश खाती, श्रीकिशन पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। झालावाड़ जिले से जिला मंत्री कालूराम डांगी, जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी, जिला पर्यावरण प्रमुख भगवान सिंह, जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर, जिला विधि प्रमुख मनीष श्रृंगी जिला कार्यालय मंत्री रामलाल डांगी, जिला विद्युत प्रमुख बालूसिंह चौहान, पीरू सिंह जिला मंडी प्रमुख कैलाश सेन, पिड़ावा तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, तहसील मंत्री गोपाल डांगी, मुकेश पाटीदार, दरबार सिंह सहित सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में किसानों ने संकल्प लिया कि संगठन को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा और किसानों के अधिकारों एवं लाभकारी मूल्य की प्राप्ति के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा।2