Shuru
Apke Nagar Ki App…
*घाटमपुर में बाइक और बोलेरो की भिड़ंत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल* *घाटमपुर में बाइक और बोलेरो की भिड़ंत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल* कानपुर नगर। घाटमपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा घाटमपुर के मुगल रोड के पास हुआ, जहां बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनो युवकों को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया।
Vipin patrkaar G.t.m
*घाटमपुर में बाइक और बोलेरो की भिड़ंत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल* *घाटमपुर में बाइक और बोलेरो की भिड़ंत, दो दोस्त गंभीर रूप से घायल* कानपुर नगर। घाटमपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें बाइक और बोलेरो की भिड़ंत में दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा घाटमपुर के मुगल रोड के पास हुआ, जहां बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनो युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनो युवकों को प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में कानपुर जिलास्पताल रेफर कर दिया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *यूपी के एक और "अमिताभ ठाकुर"!* बरेली के सस्पैंड सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री 7 फरवरी को हाथरस से दिल्ली प्रधानमंत्री आवास के लिए सनातन स्वाभिमान यात्रा शुरू कर रहे है. अग्निहोत्री की यात्रा का मिशन UGC के नये गाइ़डलाइन और SCST एक्ट को खत्म करना है. उन्होने एक वीडियो जारी करके सवर्णों से इस यात्रा का समर्थन करने का आह्वान किया है.1
- यूपी, कानपुर नगर थाना घाटमपुर क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता द्वारा अपने ही गाँव के एक युवक पर आरोप लगाया गया था कि उसने उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए तथा उसे धर्म परिवर्तन हेतु दबाव बना रहा था। इस सूचना पर थाना घाटमपुर पुलिस द्वारा उचित धाराओं में पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आज उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। प्रकरण में पीड़िता द्वारा एक–दो अन्य व्यक्तियों के नाम भी बताए गए हैं, जिनके सहयोग की बात सामने आई है। उनके संबंध में गहराई से जांच की जा रही है तथा दोष पाए जाने पर उनके विरुद्ध भी शीघ्र विधिक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी महोदय की बाइट1
- कानपुर नगर, कल्याणपुर क्रॉसिंग पर ट्रैफिक क्रेन पर तैनात सिपाही की मौजूदगी में क्रेन में बैठे एक प्राइवेट कर्मचारी द्वारा युवक से बदतमीजी किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि जब उसने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही, तो प्राइवेट कर्मचारी भड़क गया। वीडियो में कथित तौर पर इसी दौरान का व्यवहार दिखाई दे रहा है, घटना को लेकर पुलिस प्रशासन के स्तर पर संज्ञान लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला जांच का विषय बना हुआ है, और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- शब-ए-बारात की रात में मुजाहिदे मिल्लत कमेटी के द्वारा बाकर मंडी स्थित कर्नल गजं में एक जलसे का एतमाम किया गया जलसे में इस रात की फजीलत बयान की गई बताया गया शब-ए-बारात की रात इबादत है खुदा की रहमत, गुनाहों से तौबा और दुआओं की कबूलियत कि रात है इस रात में लोग कब्रिस्तान जाकर अपने अजीजों की कब्रों पर दुआएं मगफिरत करते हैं इस इबादत के मौके पर कानपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था।1
- थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा दी गयी बाइट- जिसमें लगातार आठ वाहन एक दूसरे से लड़कर हुए दुर्घटनाग्रस्त1
- *थाना बेहटा मुजावर क्षेत्रांतर्गत आगर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना के संदर्भ में श्री संतोष कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ द्वारा दी गयी बाइट-1
- *कानपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा के आसपास सफाई अभियान* कानपुर नगर- थाना बर्रा के अंतर्गत सिंह ढाबा में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के आसपास फैली गंदगी को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी है। पुलिस प्रशासन ने ढाबा संचालकों को साफ-सफाई के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर शिवप्रताप बोद्ध (प्रधान), रवि गौतम, छोटू गौतम, और अंकुश राज उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने ढाबा संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर भविष्य में इस तरह की गंदगी पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। *बाबा साहेब की प्रतिमा का महत्व* बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनके योगदान को दर्शाती है। उनकी प्रतिमा के आसपास की सफाई और रख-रखाव उनकी जयंती के अवसर पर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।1
- यूपी के ललितपुर में छेड़खानी से परेशान 100 से ज्यादा महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं ने पहले रोड जाम कर प्रदर्शन किया। फिर ताला तोड़कर दुकानों के अंदर घुसीं और जमकर तोड़फोड़ की। लाखों की शराब सड़क पर फेंक दी।1
- यूपी,कानपुर नगर पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से थाना बर्रा क्षेत्र अंतर्गत अंधा कुआँ चौराहा एवं पुरन चंद स्कूल परिसर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम/नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल/लिंक, ओटीपी साझा न करने, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है तथा किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर अथवा नजदीकी थाने पर संपर्क करें। कानपुर नगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक रहें, सतर्क रहें और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ।1