logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कालपी में चुनावी सरगर्मी से लेकर प्रशासनिक सख्ती तक—एक दिन में कई बड़े घटनाक्रम 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 220 कालपी विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है। क्षेत्र में कुल 3,61,507 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 2,00,951 पुरुष, 1,60,549 महिलाएं और 9 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में 516 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें जालौन तहसील के 162 बूथ भी शामिल हैं। मतदाता पंजीकरण केंद्र प्रभारी शशांक विश्वकर्मा के अनुसार आगामी दिनों में मतदाताओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सपा में टिकट को लेकर मंथन, कई नाम चर्चा में 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी में कालपी सीट पर जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी की तलाश शुरू होने की चर्चा है। पूर्व मंत्री रामपाल के साथ रश्मि पाल एडवोकेट, अमर सिंह चंदेल, प्रदीप दीक्षित, रामेंद्र त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव के नाम भी संभावित दावेदारों में बताए जा रहे हैं। हालांकि टिकट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राजस्व विभाग ने कसी कमर तहसील सभागार में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक हुई। खरीफ फसल की इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पड़ताल जल्द पूरी करने, आईजीआरएस एवं लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण और बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। 18 सितंबर को तहसील क्षेत्र के तालाबों के मत्स्य आखेट पट्टों के आवंटन की जानकारी भी दी गई। जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 71 हजार से अधिक बरामद आटा थाना पुलिस ने भदरेखी पुलिया के पास नीम के पेड़ की आड़ में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 71,180 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो भाइयों पर मुकदमा अकबरपुर इटौरा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिमलेश और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जंग बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 कनेक्शन काटे कालपी नगर के टरननगंज, आलमपुर, हरीगंज, रामगंज, रावगंज और गणेशगंज समेत कई मोहल्लों में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 36 कनेक्शन काटे और करीब पांच लाख रुपये की वसूली की। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया जमा करने की अपील की है। गणेश महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब टरननगंज स्थित श्याम पैलेस में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के पहले दिन विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजकों ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

5 hrs ago
user_सोनू महाराज पत्रकार
सोनू महाराज पत्रकार
कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
56c1a389-c6de-447d-9bce-b9ee664371db

कालपी में चुनावी सरगर्मी से लेकर प्रशासनिक सख्ती तक—एक दिन में कई बड़े घटनाक्रम 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच 220 कालपी विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज होती दिख रही है। क्षेत्र में कुल 3,61,507 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 2,00,951 पुरुष, 1,60,549 महिलाएं और 9 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में 516 मतदान बूथ बनाए गए हैं, जिनमें जालौन तहसील के 162 बूथ भी शामिल हैं। मतदाता पंजीकरण केंद्र प्रभारी शशांक विश्वकर्मा के अनुसार आगामी दिनों में मतदाताओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है। सपा में टिकट को लेकर मंथन, कई नाम चर्चा में 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी में कालपी सीट पर जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी की तलाश शुरू होने की चर्चा है। पूर्व मंत्री रामपाल के साथ रश्मि पाल एडवोकेट, अमर सिंह चंदेल, प्रदीप दीक्षित, रामेंद्र त्रिपाठी और जिला पंचायत सदस्य निर्दोष सिंह यादव के नाम भी संभावित दावेदारों में बताए जा रहे हैं। हालांकि टिकट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। राजस्व विभाग ने कसी कमर तहसील सभागार में नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में लेखपालों की बैठक हुई। खरीफ फसल की इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से पड़ताल जल्द पूरी करने, आईजीआरएस एवं लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण और बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए गए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। 18 सितंबर को तहसील क्षेत्र के तालाबों के मत्स्य आखेट पट्टों के आवंटन की जानकारी भी दी गई। जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 71 हजार से अधिक बरामद आटा थाना पुलिस ने भदरेखी पुलिया के पास नीम के पेड़ की आड़ में जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मौके से कुल 71,180 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। घर में घुसकर मारपीट का आरोप, दो भाइयों पर मुकदमा अकबरपुर इटौरा में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने हिमलेश और प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जंग बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 कनेक्शन काटे कालपी नगर के टरननगंज, आलमपुर, हरीगंज, रामगंज, रावगंज और गणेशगंज समेत कई मोहल्लों में बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने 36 कनेक्शन काटे और करीब पांच लाख रुपये की वसूली की। विभाग ने उपभोक्ताओं से समय पर बकाया जमा करने की अपील की है। गणेश महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब टरननगंज स्थित श्याम पैलेस में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के पहले दिन विधायक विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक डॉ. अरुण मेहरोत्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजकों ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पिता की हत्या के आरोप में दो साल जेल में रहा पुत्र, अदालत ने किया बरी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के परीक्षण के बाद अपर जिला जज प्रथम की अदालत का फैसला कोंच। ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए हनुमंत सिंह को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा था। अधिवक्ता विनय चौरसिया के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की हत्या का आरोप उनके पुत्र हनुमंत सिंह पर लगाया था। आरोप था कि डंडे से हमला कर हत्या की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त बताए गए डंडे की बरामदगी का भी दावा किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती सहित अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने फैसला सुनाया। अदालत ने हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। फैसले के साथ ही वर्ष 2019 से चल रहे इस मुकदमे का न्यायिक स्तर पर निस्तारण हो गया।
    1
    पिता की हत्या के आरोप में दो साल जेल में रहा पुत्र, अदालत ने किया बरी

साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के परीक्षण के बाद अपर जिला जज प्रथम की अदालत का फैसला

कोंच। ताहरपुरा गांव में वर्ष 2019 में हुई पिता की हत्या के मामले में आरोपी पुत्र को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया। 
मंगलवार को अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी की अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए हनुमंत सिंह को हत्या के आरोप से बरी कर दिया। आरोपी करीब दो वर्ष तक जेल में रहा था।
अधिवक्ता विनय चौरसिया के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ताहरपुरा गांव निवासी मालती ने वर्ष 2019 में पुलिस को तहरीर देकर अपने पति की हत्या का आरोप उनके पुत्र हनुमंत सिंह पर लगाया था। 
आरोप था कि डंडे से हमला कर हत्या की गई। 
तहरीर के आधार पर पुलिस ने हनुमंत सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस ने विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त बताए गए डंडे की बरामदगी का भी दावा किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया।
मुकदमे की सुनवाई के दौरान वादी मालती सहित अन्य गवाहों के बयान न्यायालय में दर्ज किए गए। 
अभियोजन पक्ष ने आरोपी के खिलाफ साक्ष्य और गवाहों के बयान प्रस्तुत किए, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ता विनय चौरसिया ने आरोपी को निर्दोष बताते हुए अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा।
मंगलवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने, गवाहों के बयान तथा उपलब्ध साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर जिला जज प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने फैसला सुनाया। अदालत ने हनुमंत सिंह को पिता की हत्या के आरोप से दोषमुक्त कर दिया।
फैसले के साथ ही वर्ष 2019 से चल रहे इस मुकदमे का न्यायिक स्तर पर निस्तारण हो गया।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    1
    जालौन
जालौन  में  अपनों  का   छूटा  साथ, पेट की मार के 
जालौन
जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा,
बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, 
माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया,
माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें,
कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार,
नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार,
ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल,
जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    Local News Reporter कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा ➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़ ➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत ➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन ➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन ➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा ➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार ➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील 📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।
    1
    माता-पिता के बाद दादी का भी उठा साया, छह बहनें हुईं बेसहारा

➡️ सीगपुरा गांव की छह बहनों पर टूटा दुखों का पहाड़
➡️ 2023 में कैंसर से पिता विजय सिंह बरार की हुई थी मौत
➡️ पिता की मौत के एक महीने बाद मां राम सिया देवी का भी निधन
➡️ अब 14 सितंबर 2026 को दादी मुला देवी का भी निधन
➡️ 13 वर्षीय अंजलि, 10 वर्षीय दिव्या, 9 वर्षीय प्रतिज्ञा समेत छह बहनों के सिर से उठा आखिरी सहारा
➡️ बच्चियों ने प्रशासन से मदद की लगाई गुहार
➡️ समाजसेवियों और सक्षम लोगों से भी बच्चियों की मदद की अपील
📍 मामला जालौन ब्लॉक के सीगपुरा गांव का है।
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है। वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    खाद्य तेल में मिलावट का खेल कानपुर देहात के रनिया में चल रहा कारोबार
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र में खाद्य तेल के कथित अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। मंटोरा चौराहे के आसपास एक संदिग्ध बाड़े में टैंकर से तेल उतारने का वीडियो वायरल हो रहा है।
आरोप है कि हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों से तेल उतारकर उसे दूसरे कंटेनरों में भरा जाता है और कथित तौर पर मिलावट के बाद स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।
वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय है। स्थानीय लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। कानपुर देहात। महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
    1
    पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार।
कानपुर देहात।
महिला ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार। 
दरअसल पूरा मामला उत्तर प्रदेश कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र का है जहां पर प्रार्थिनी इरम फातिमा पत्नी शाहरुख अली निवासी ग्राम भोगनीपुर थाना भोगनीपुर ने बताया कि मेरा विवाह 1.6. 2020 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार शाहरुख अली पुत्र साकिर अली के साथ हुआ था विवाह के बाद से ही प्रार्थिनी के ससुराल जन पति शाहरुख अली साथ आसमा बेगम जेठ शाकिर अली सलमान अली वह देवर अदनान अली कम दहेज का थाना देकर हमारे  साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते थे वह शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते वह अत्यधिक दहेज के रूप में एक कार की मांग करते थें मांग पूरी न होने पर सभी ससुराली जनों ने मेरे साथ मारपीट की जेट शाकिर अली मौका  पाकर कई बार मेरे के साथ छेड़खानी कर चुका है वह गलत कार्य करने का प्रयास कर चुका है प्रार्थिनी व उसके पति के संघर्ष से दो पुत्रिया भी हैं और वही दहेज का ताना देकर प्रार्थिनी को बुरी तरह मारपीट व समस्त स्त्री धन छीन कर घर से धक्के देकर भगा दिया दिनांक 20. 5 .2025 को हमारे  पति ने हमको को तीन तलाक कहते हुए तीन तलाक दे दिया और हमारे पति  ने सभी के सहयोग व षड्यंत्र से दूसरा विवाह सिमरन पुत्री उमर निवासी उमरिया थाना भोगनीपुर से कर लिया है। 
वहीं महिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
    user_Kuldeep Kumar
    Kuldeep Kumar
    Journalist 9260920347 Bhognipur, Kanpur Dehat•
    15 hrs ago
  • Badi.. Mush.. Kilshe.. Mila.. Bidio... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P.
    1
    Badi.. Mush.. Kilshe.. Mila.. Bidio... Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U. P.
    user_MD ANISH KURAISHI
    MD ANISH KURAISHI
    Mechanic भोगनीपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    2
    ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज
जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है।
तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
    user_सोनू महाराज पत्रकार
    सोनू महाराज पत्रकार
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 2. का0 विनोद पुरी, 3. रि0का0 रोहित कुमार ।
    1
    *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* 

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । 
आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 
1.	ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात ।
*अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त  का अपराधिक इतिहास-* 
1.	मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात।
*गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-*
1.	अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 
2.	का0 विनोद पुरी, 
3.	रि0का0  रोहित कुमार ।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.